समाज

नवीन आपराधिक अधिनियम विषय पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया

विशेष पुलिस महानिदेशक श्री संजय झा एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सुश्री सोनाली मिश्रा के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक पुलिस प्रशिक्षण शाला श्री दिनेश कुमार कौशल के मार्गदर्शन में नवीन आपराधिक अधिनियम 2023 विषय पर आज स्वामी विवेकानन्द विश्वविद्यालय सागर में नवीन आपराधिक अधिनियम  2023 विषय पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। 1 जुलाई 2024 से 3 नवीन आपराधिक अधिनियम भारतीय न्याय संहिता 2023 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 लागू होने जा रहे है । जिस परिप्रेक्ष्य में पुलिस मुख्यालय प्रशिक्षण शाखा के निर्देशन में शिक्षण संस्थानों एवं समाज के प्रबुद्धजनों को नवीन आपराधिक अधिनियमों के संबंध में जागरूकता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में स्वामी विवेकानन्द विश्वविद्यालय के 107 छात्र – छात्राएं एवं 15 प्राध्यापक शामिल हुए । पुलिस प्रशिक्षण शाला सागर के ए.डी.पी.ओ. श्री कुलदीप रावत, निरीक्षक अफरोज खान, निरीक्षक रवि उपाध्याय, निरीक्षक शिवराम तिवारी द्वारा  नवीन अधिनियमों के विषय में सामान्य जानकारी दी। कार्यक्रम में स्वामी विवेकानन्द विश्वविद्यालय के कुलपति श्रीमती सुनीता जैन, कुलसचिव श्री एस.डी. श्रीवास्तव एवं विधि विभाग की विभाग अध्यक्ष  श्रीमती सुनीता दीक्षित उपस्थित रहें ।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मत जमा कीजिए

मत जमा कीजिए। सच कहूं तो ये बात जितनी साधारण लगती है, उतनी ही गहरी…

5 hours ago

जंग तो रुकेगी लेकिन किसकी शर्तों पर ?

खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…

2 days ago

वन्य जीव संरक्षण  के प्रति सरकार प्रतिबद्ध -सीएम डॉ मोहन यादव

बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…

3 days ago

अब कहीं जाकर सठियाये मोहन यादव

मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…

3 days ago

पत्नी की हत्या कर लगाई आग – डॉक्टर द्वारा रची गई सुनियोजित साजिश का पर्दाफाश

पत्नी की हत्या कर घटना को दुर्घटना दिखाने का प्रयास तीन आरोपी गिरफ्तार सागर। जिले…

5 days ago

देश में सबसे लंबे समय तक शासन प्रमुख रहने का नया रिकॉर्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य और केंद्र की सत्ता को मिला कर देश में सबसे…

5 days ago