राजनीतिनामा

क्या आपरेशन सिंदूर से चलेगी आगे की सियासत !

क्या आपरेशन सिंदूर में सेना ने जो पराक्रम दिखाया था वह भारतीय राजनीति में एक नया सियासी मुकाम बन गया है ऐसा लग रहा है कि भारतीय जनता पार्टी पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर के आतंकवादी शिविरों पर हुई सैन्य कार्रवाई यानी ऑपरेशन सिंदूर का पूरे देश में उसी अंदाज में प्रचार करेगी जिस अंदाज में नब्बे के दशक में राम मंदिर का किया गया था। उस समय जैसे भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गांव गांव में राम शिला पूजन कराया था उसी तरह अब घर घर में सिंदूर पहुंचाने की तैयारी हो रही है। ध्यान रहे अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन से पहले भी घर भगवान राम की तस्वीर और कुछ अन्य पूजा सामग्री पहुंचाई गई थी। वैसे ही भाजपा घर घर सिंदूर की पुड़िया पहुंचाने की तैयारी में है। इसके साथ ही ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी देने वाले पैम्फलेट भी छपवाए जाने की खबर है जो लोगों के बीच बांटे जाएंगे। आने वाले दिनों में ऑपरेशन सिंदूर के नाम से रथयात्रा निकल जाए तो हैरानी नहीं होगी। ऐसे ही खबर है कि केंद्र सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर में किसी भी तरह की भूमिका निभाने वाले हर विभाग की एक डॉक्यूमेंटरी बनाएगी। इसमें सिर्फ विभाग के कामकाज और उसकी भूमिका के बारे में नहीं बताया जाएगाए बल्कि उस विभाग में काम करने वाले लोगों और उनके परिजनों को भी दिखाया जाएगा ताकि उनमें गर्व की भावना पैदा हो। ध्यान रहे पहले ही अनेक जगह से खबर आई है कि ऑपरेशन सिंदूर के समय जिन बच्चों का जन्म हुआ उनमें से बहुतों के माता पिता ने उनका नाम सिंदूर रखा है। इस बात का जिक्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने गृह राज्य गुजरात के दौरे में किया। इस बात को भी हाईलाइट किया जाएगा।ध्यान रहे बिहार में अगले चार महीने में चुनाव होने वाले हैं। यह सिलसिला धीरे धीरे देश के दूसरे राज्यों में भी पहुंचेगा। सेना को चार दिन के मारक और प्रभावी अभियान का राजनीतिक इस्तेमाल के लिए अगले चार साल तक प्रचार हो तो कोई हैरानी नहीं होगी। क्योकि भारतीय जनता पार्टी किसी भी घटना को राजनैतिक रंग देने में माहिर है ।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

सागर – युवती की हत्या का खुलासा , दुराचार के बाद कुएँ में धकेलने का आरोप

सीधी से आरोपी गिरफ्तार मोतीनगर पुलिस की जांच में सामने आई वारदात की कहानी, हाईवे…

27 mins ago

मध्यप्रदेश – कौन बनेगा डीजीपी दीपावली के बाद दिल्ली दस्तक

  मध्य प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक कौन होगा इसको लेकर भोपाल से लेकर दिल्ली…

38 mins ago

कोलकाता – दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ 19 की मौत

कोलकाता के उत्तर कोलकाता स्थित मशहूर चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार 17 अक्टूबर 2026…

1 hour ago

मध्यप्रदेश – भोपाल में बच्ची की निर्मम हत्या के बाद भारी विरोध

भोपाल के बैरागढ़ इलाके में एक अत्यंत दुखद और दिल दहला देने वाली आपराधिक घटना…

1 day ago

स्टारलिंक विवाद पर रिलायंस का पलटवार: ‘हम प्रतिस्पर्धा से नहीं डरते’

नई दिल्ली। भारतभवः  दुनिया के सबसे अमीर कारोबारियों में शामिल इलॉन मस्क और भारत के…

1 day ago

1 नवंबर से अनजान नंबर से कॉल आने पर भी दिखेगा नाम

 बिना Truecaller के होगी कॉलर की पहचान नई दिल्ली। मोबाइल फोन पर अनजान नंबरों से…

2 days ago