लोकतंत्र-मंत्र

कलेक्टर स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की हर माह समीक्षा करें-मुख्य सचिव

मुख्य सचिव अनुराग जैन ने अधिकारियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग से दिए निर्देश

मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि कलेक्टर विभिन्न विभागों के कार्यों तथा महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन की नियमित समीक्षा करें। स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की हर माह समीक्षा करें। इसमें मातृ मृत्यु दर तथा शिशु मृत्यु दर पर नियंत्रण के प्रयासों, एनीमिया पर नियंत्रण एवं टीकाकरण पर विशेष ध्यान दें। परामर्श दात्री समिति की भी हर माह बैठक आयोजित कर अधिकारियों-कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर उनकी कठिनाईयों का निराकरण करें। वनाधिकार अधिनियम के तहत दर्ज किए गए दावों में से अभी भी पूरे प्रदेश में बड़ी संख्या में दावे लंबित हैं। अधिनियम के तहत गठित समिति की बैठकें आयोजित कर इन दावों का निराकरण कराएं। पात्र व्यक्ति को भू अधिकार पत्र जारी करें तथा अपात्र के दावे अमान्य करें। अधिनियम के तहत सामुदायिक दावों पर भी समुचित कार्यवाही करें। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को आगामी वर्षाकाल में बाढ़ से बचाव एवं राहत के लिए समुचित तैयारी के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि 29 मई से 12 जून तक विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया जाएगा। अभियान के लिए प्रत्येक जिले में दल गठित करके उनके भ्रमण का रूट चार्ट तैयार कर दें। अभियान का मंत्रीगणों, सांसद, विधायक तथा अन्य जनप्रतिनिधियों से समारोहपूर्वक शुभारंभ कराएं। किसानों को विशेषज्ञ दल खेती के आधुनिक तकनीक, पराली प्रबंधन तथा कृषि विविधीकरण की जानकारी दें। खाद के संतुलित उपयोग तथा स्वाइल हेल्थ कार्ड के संबंध में भी किसानों को जागरूक करें। सभी जिलों में सड़क सुरक्षा समिति की हर माह बैठक आयोजित कर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने, ब्लैक स्पॉट में सुधार तथा राहवीर योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा करें। अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत गठित जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठकों का भी नियमित आयोजन करें। इसमें राहत राशि के प्रकरणों को स्वीकृत करके पीड़ितों को राहत राशि का भुगतान करें। समग्र पोर्टल में हितग्राहियों के ई केवाईसी सत्यापन तथा डुप्लीकेट के नाम पृथक करने की कार्यवाही भी संतोषजनक नहीं है। ई केवाईसी अपडेशन 30 जून तक अनिवार्य रूप से पूरा करें। मुख्य सचिव ने कहा कि ई ऑफिस प्रणाली 55 विभागों में लागू हो गई है। इससे समय की बचत होने के साथ फाइलों के निराकरण में तेजी आई है। इसे शीघ्र ही तहसील स्तर तक लागू किया जाएगा। सभी अधिकारी मिशन कर्मयोगी योजना तहत अधिकारियों और कर्मचारियों को दक्षतावर्धन का प्रशिक्षण दिलवाकर उनकी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कराएं। प्रदेश भर में 5 जून से एक पेड़ माँ के नाम अभियान शुरू किया जा रहा है। कलेक्टर अन्य विभागों से समन्वय बनाकर वृक्षारोपण की तैयारी सुनिश्चित कर लें। इस वर्ष भी 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश के 10 प्रमुख पर्यटन स्थलों में इस दिन सार्वजनिक स्थलों पर योगाभ्यास के कार्यक्रम होंगे। जिला और विकासखण्ड स्तर तक योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए स्थानों का चयन करके समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लें। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अधिकारियों को प्रधानमंत्री आवास योजना, खाद्य सुरक्षा योजना के हितग्राहियों की ई केवाईसी, खनिजों के अवैध खनन और परिवहन पर कार्यवाही तथा प्रदूषण नियंत्रण के संबंध में निर्देश दिए गए।कलेक्टर कार्यालय के एनआईसी में कमिश्नर डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत, अपर कमिश्नर श्री पवन जैन, कलेक्टर श्री संदीप जी आर, पुलिस अधीक्षक श्री विकास शाहवाल, मुख्य वन संरक्षक, डीएफओ, नगर निगम कमिश्नर श्री राजकुमार खत्री, अपर कलेक्टर श्री रुपेश उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

बंडा घटना के दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई – उप मुख्यमंत्री देवड़ा

मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता   मामले की पुनरावृत्ति ना…

11 hours ago

दिल्ली हॉस्टल हादसे पर राहुल गांधी का सरकार पर हमला

 सरकार से पूछा—आखिर जवाबदेही तय कब होगी? नई दिल्ली। भारतभवः  दिल्ली में हुए हॉस्टल हादसे…

12 hours ago

लोगों की हत्याएं की गई हैं – करने वाला कोई और नहीं सरकार है – जीतू पटवारी

सरकार मे थोड़ी सी शर्म है तो आबकारी मंत्री का इस्तीफा दिलवाएं - पटवारी सागर…

1 day ago

सागर में जहरीली शराब का कहर: कलागतार बढ़ रहा है मौत का आंकड़ा कई बीमार

बंडा क्षेत्र में संदिग्ध अमानक/अवैध शराब के सेवन से मचा हड़कंप, पिता-पुत्र समेत लगभग 20…

1 day ago

सागर में जहरीली शराब का कहर: 11 मौतों से मचा हड़कंप, 35 से ज्यादा लोग अस्पताल में

आबकारी विभाग और पुलिस पर गिरी गाज, कई अधिकारी निलंबित | ललितपुर से शराब सप्लाई…

2 days ago

श्रीकृष्ण, करूक्षेत्र और प्रबंधन

महाभारत और श्रीमद्भगवद्गीता के संदर्भों से यह अकाट्य रूप से सिद्ध होता है कि श्रीकृष्ण…

4 days ago