राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 21 से 23 मार्च तक बेंगलुरु में प्रतिनिधि सभा की बैठक होने जा रही है इसके पहले मोहन भागवत आज से 3 दिन तक भोपाल में विद्या भारती के अभ्यास वर्ग में शामिल होंगे। दरअसल संघ के सबसे बड़े अनुषांगिक संगठन भाजपा में जहां लगभग 26 राज्यों के अध्यक्षों के चुनाव होना है। वहीं इसके बाद भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष भी तय होना है। खासकर संघ की प्रतिनिधि सभा की बैठक जो 21 से 23 मार्च के बीच बेंगलुरु में होने जा रही है। उसके पहले भाजपा अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लेना चाहती है जिससे कि वह है प्रतिनिधि सभा में भाग ले सके। संघ की प्रतिनिधि सभा संघ की सबसे ताकतवर बॉडी है। इस बार संघ की प्रतिनिधि सभा की बैठक को कई कारणों से अहम माना जा रहा है। इसी वर्ष विजयदशमी को संघ अपनी स्थापना की 100 वर्ष पूरा करेगा सो इस बैठक में शताब्दी वर्ष की तैयारी को अंतिम रूप देने के साथ ही विस्तार के मद्देनजर संघ में भी कई अहम बदलावों को मंजूरी दी जाएगी। यही कारण है कि भाजपा इस बैठक में अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजना चाहती है क्योंकि भाजपा भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन के बाद संगठन को नया रूप देने की तैयारी में है। मसलन राष्ट्रीय पदाधिकारी की टीम में से 60 से 70 फीसदी चेहरे बदले जाएंगे। पार्टी की योजना इन बदलाव के जरिए युवाओं महिलाओं और समाज के सभी वर्गों को संगठन में प्रतिनिधित्व देने की है पार्टी सूत्रों की मानें तो बड़े बदलाव से पार्टी की सर्वाधिक ताकतवर इकाई संसदीय बोर्ड और केंद्रीय चुनाव समिति भी अछूती नहीं रहेगी।
बहरहाल संघ की महत्वपूर्ण प्रतिनिधि सभा की बैठक के पहले संघ प्रमुख मोहन भागवत आज से 3 दिन राजधानी भोपाल में रहेंगे भोपाल के शारदा विहार परिसर में विद्या भारती के अभ्यास वर्ग का आज सुबह मंगलवार को औपचारिक को उद्घाटन करेंगे अभ्यास वर्ग में अखिल भारतीय पूर्णकालिक कार्यकर्ता देश भर से 700 से अधिक हिस्सा लेने के लिए भोपाल पहुंच चुके हैं। यहां पर लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन भी हो चुका है। अभ्यास वर्ग में शिक्षा नीति के साथ-साथ राष्ट्र सेवा संगठन शक्ति अनुशासन एवं सांस्कृतिक पुनर्जागरण को बढ़ावा देने के लिए अलग-अलग वर्ग लगाए जाएंगे इस अभ्यास वर्ग में वैचारिक स्पष्टता संगठनात्मक दक्षता एवं नेतृत्व कौशल से कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाने का प्रयास किया जाएगा। भागवत के तीन दिन यहां रहने के दौरान माना जा रहा है कि प्रदेश के कुछ चुनिंदा नेताओं से मुलाकात भी कर सकते हैं जिनमें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के अलावा और भी कुछ नेता हो सकते हैं इस आयोजन में संघ के अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारी भी मौजूद रह सकते हैं। कुल मिलाकर भाजपा में नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर कवायद चल रही है राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए भी मध्य प्रदेश के नेताओं के नाम लिए जा रहे हैं। इस बीच संघ प्रमुख का तीन दिन भोपाल की राजधानी में रहना महत्वपूर्ण माना जा रहा है हालांकि वे विद्या भारती के अभ्यास वर्ग में आ रहे हैं। #bharatbhvh
श्री देवदत्त दुबे जी ,वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनैतिक समीक्षक, मध्यप्रदेश
⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।