राजनीतिनामा

बरोदिया ग्राम जाकर पीड़ित परिवार से मिले मंत्री भूपेंद्र सिंह

मंत्री भूपेंद्र सिंह बरोदिया नौंनागिर पहुंचे, मृतक के परिजनों से भेंट कर दुख जताया

परिवार को दी गई राहत और घायल के उपचार की जानकारी ली

नगरीय विकास एवं आवास मंत्रीभूपेंद्र सिंह ने बरोदिया नौंनागिर ग्राम पहुंच कर गत दिनों हुए घटनाक्रम में दिवंगत हुए नितिन अहिरवार के निवास पर पहुंच कर परिजनों से भेंट कर संवेदना प्रकट की। मंत्री श्री सिंह ने मृतक के परिजनों से बात कर घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।मंत्री सिंह ने कलेक्टर श्री दीपक आर्य से मौके पर ही पीड़ित परिवार को दी  जाने वाली सहायता राशि की जानकारी ली। मौके पर उपस्थित कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने बताया कि पीड़ित परिवार को 412500 रुपए बैंक में हस्तांतरित किए गए हैं, एक लाख रुपए रेड क्रॉस के माध्यम से एवं एक लाख नगद तत्काल सहायता प्रदान की गई थी।  उन्होंने बताया कि चालान पेश होने पर 412500 की राशि और प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त 10 लाख रुपए की अंतरिम सहायता मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से  स्वीकृत होने पर प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि घायल बड़ी बहू व बहिन अंजना के लि 25-25 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। पीड़ित परिवार को गृहस्थी की सामग्री का नुकसान होने पर दो दर्जन से अधिक प्रकार की सामग्री भी प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि अभी राशि और मिलेगी।

मंत्री सिंह ने मृतक के पिता रघुवीर अहिरवार और भाई विष्णु अहिरवार से चर्चा के दौरान बताया कि परिवार की बेटी की नौकरी के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह जी चौहान से उनकी बात हुई है। बेटी को सागर,खुरई जहां भी सुविधा होगी वहां नौकरी दी जाएगी। मंत्री सिंह ने मृतक के पिता और भाई से चर्चा करते हुए मृतक की मां बड़ी बहू के उपचार की स्थिति की जानकारी स्वास्थ्य अधिकारियों से फोन पर ली और निर्देश दिए कि घायल के अच्छे से अच्छे उपचार के लिए आवश्यकतानुसार सागर की प्राइवेट हॉस्पिटल या भोपाल रेफर करने की व्यवस्था करें।मंत्री सिंह ने परिवार से कहा कि सहायता के लिए सरकार सभी कदम उठाएगी। आपराधिक मामले में न्याय होगा। दूसरे लोग सिर्फ भाषण देने आएंगे और फोटो उतरवा कर राजनैतिक इस्तेमाल करके चले जाएंगे। काम में भाजपा सरकार ही आई है और आएगी। मौके पर एसपी अभिषेक तिवारी भी उपस्थित थे।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

लोकसभा में गूंजा बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना में स्थानीय रोजगार का मुद्दा

लोकसभा में सागर सांसद ने बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना के संबंध में जानकारी चाहते हुए स्थानीय…

2 days ago

मत जमा कीजिए

मत जमा कीजिए। सच कहूं तो ये बात जितनी साधारण लगती है, उतनी ही गहरी…

2 days ago

जंग तो रुकेगी लेकिन किसकी शर्तों पर ?

खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…

4 days ago

वन्य जीव संरक्षण  के प्रति सरकार प्रतिबद्ध -सीएम डॉ मोहन यादव

बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…

5 days ago

अब कहीं जाकर सठियाये मोहन यादव

मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…

5 days ago

पत्नी की हत्या कर लगाई आग – डॉक्टर द्वारा रची गई सुनियोजित साजिश का पर्दाफाश

पत्नी की हत्या कर घटना को दुर्घटना दिखाने का प्रयास तीन आरोपी गिरफ्तार सागर। जिले…

7 days ago