राजनीतिनामा

मध्यप्रदेश – नए केबिनेट मंत्रियों को मिले विभाग

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्री पद की शपथ के तीन दिन बाद शुक्ला को पीएचई और जनसंपर्क तो बिसेन को नर्मदा घाटी विकास विभाग अपने कोटे से दिए तो भार्गव से कुटीर ग्रामोद्योग लेकर राहुल को दिया

भोपाल मंत्री पद की शपथ के तीन दिन बाद और कैबिनेट बैठक के ठीक एक दिन पहले अंततः राजेंद्र शुक्ला, गौरीशंकर बिसेन और राहुल सिंह लोधी को विभागों का बंटवारा हो गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने विभाग कम करके नए मंत्रियों को जवाबदारी दी है। शुक्ला को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) और जनसंपर्क का जिम्मा दिया है, जबकि बिसेन को नर्मदा घाटी विकास सौंपा गया है। ये दोनों विभाग मुख्यमंत्री के पास थे। एदल सिंह कंसाना के चुनाव हारने के बाद से पीएचई सीएम के पास था। मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहना योजना के साथ अन्य स्कीमों को देखते हुए महिला बाल विकास विभाग अपने ही पास रखा है।

राहुल सिंह लोधी को कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग स्वतंत्र प्रभार में दिया गया है। यह विभाग पहले पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव के पास था। अब उनके पास सिर्फ एक विभाग रहेगा। लोधी वन विभाग के राज्यमंत्री भी रहेंगे। वन विभाग मंत्री विजयशाह के पास हैं। तीनों मंत्रियों का काम करने का दो माह का वक्त मिलेगा। अब गुरुवार सुबह 10:30 बजे को कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। गौरतलब है की मात डेढ़ महीने के लिए बनाये गए मंत्रियो को लेकर कांग्रेस और भाजपा में वार पलटवार जारी है ।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

 

 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

सृष्टि का पहला मंत्र है गायत्री मंत्र – योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज;4 अक्टूबर 2026 को लखनऊ में आयोजित अखिल विश्व…

2 hours ago

राहुल गांधी का नया ‘सत्याग्रह’ — शिकायत से आंदोलन तक

देश में परीक्षा, पेपर लीक, महंगाई, एसआईआर और अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर उठ…

3 hours ago

जंतर-मंतर से उठी आवाज, राहुल गांधी का वार “लाठी से भीड़ रुक सकती है, सवाल नहीं”

गांधी जयंती के दिन दिल्ली का जंतर-मंतर एक बार फिर राजनीतिक टकराव का केंद्र बना।…

1 day ago

मध्य प्रदेश BJP की पहली कोर ग्रुप बैठक में उठे सवाल

“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…

2 days ago

ई-चालान को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

नई दिल्ली: भारतभवः ।     ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…

2 days ago

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर सियासी संग्राम, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का धरना

बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…

2 days ago