देश

केंद्र सरकार ने देश के कई राज्यों में मॉक ड्रिल कराने का निर्देश दिया

क्या बहुत जल्द ही भारत और पाकिस्तान के बीच निर्णायक जंग होने वाली है ! जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान से युद्ध की आशंका के बीच केंद्र सरकार ने देश के कई राज्यों में मॉक ड्रिल कराने का निर्देश दिया है। युद्ध होने पर आपात स्थितियों के लिए तैयार रहने के मकसद से मॉक ड्रिल कराने को कहा गया है। इससे पहले 1971 में यानी 54 साल पहले आखिरी बार मॉक ड्रिल हुई थी। गौरतलब है कि 1971 में पूर्वी पाकिस्तान का युद्ध हुआ था, जिसके बाद बांग्लादेश का निर्माण हुआ।अब 54 साल बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कई राज्यों को बुधवार, सात मई को सिविल डिफेंस से जुड़ी मॉक ड्रिल करने के निर्देश दिए हैं। मॉक ड्रिल के दौरान कुछ खास गतिविधियों के बारे में लोगों को बताने को कहा गया है। इसकी शुरुआत एक सायरन से होगी। हवाई हमले की चेतावनी देने वाला सायरन बजाया जाएगा। मॉक ड्रिल के तहत नागरिकों, छात्रों आदि को सिखाया जाएगा कि हमले के वक्त खुद की रक्षा कैसे करनी है।हमले के वक्त ब्लैक आउट कैसे करना है और लोगों के छिपने या खतरे वाली जगहों से निकालने के बारे में बताया जाएगा। इसके अलावा महत्वपूर्ण संयंत्रों, संस्थानों आदि को कैसे बचाना है इसके बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मध्यप्रदेश राजनीतिनामा – परफॉर्मेंस रिपोर्ट पर फैसले की बारी

सत्तारूढ दल भाजपा में एल्डरमेन से लेकर मंत्रिमंडल विस्तार के लिए कार्यकर्ताओं पार्टी पदाधिकारीयों विधायकों…

2 hours ago

लोकसभा में गूंजा बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना में स्थानीय रोजगार का मुद्दा

लोकसभा में सागर सांसद ने बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना के संबंध में जानकारी चाहते हुए स्थानीय…

2 days ago

मत जमा कीजिए

मत जमा कीजिए। सच कहूं तो ये बात जितनी साधारण लगती है, उतनी ही गहरी…

2 days ago

जंग तो रुकेगी लेकिन किसकी शर्तों पर ?

खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…

4 days ago

वन्य जीव संरक्षण  के प्रति सरकार प्रतिबद्ध -सीएम डॉ मोहन यादव

बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…

5 days ago

अब कहीं जाकर सठियाये मोहन यादव

मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…

5 days ago