समाज

माता लीलावती का पुण्यस्मरण श्रद्धांजलि सभा संपन्न

लीलावती जैन के सद्भावी संस्कार चंपक भाई में विद्यमान – आचार्य महेश त्रिपाठी
“एकता समिति की चंपक भाई की माता लीलावती का पुण्यस्मरण श्रद्धांजलि सभा संपन्न”
सागर वासियों को गुजराती नमकीन एवं मिष्ठान्न से परिचित कराने वाले युगल भाइयों से बड़े हिम्मत भाई जी की धर्मपत्नी एवं एकता समिति के संस्थापक सदस्य चंपक भाई किरीट भाई और पांच प्रतिभावान सुपुत्रियो की माताजी श्रीमती लीलावती जैन के 92 वर्ष की आयु में देह परिवर्तन होने पर बाहुबली कॉलोनी जैन धर्मशाला में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए अखिल भारतीय साहित्य सृजन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य पंडित महेश दत्त त्रिपाठी ने कहा कि मां का स्थान ब्रह्मांड में सर्वोपरि है श्रीमद्भगवद्गीता के श्लोक वासांसि जीर्णानि यथा विहाय का उल्लेख करते हुए शिक्षाविद त्रिपाठी ने कहा कि जैसे मनुष्य पुराने वस्त्रों के स्थान पर नए वस्त्र धारण करता है वैसे ही आत्मा अजर अमर है परंतु शरीर नश्वर है लीलावती जी के सद्भाव संस्कार आज उनके पुत्र चंपक भाई में है जो सभी धर्मों वर्णों जातियों में एकता स्थापित कर सांप्रदायिक सौहार्द की त्रिवेणी प्रवाहित कर रहे हैं। शिवसेना के उप राज्य प्रमुख पप्पू जी तिवारी ने कहा कि माता लीलावती निष्काम भाव से सांसारिक कर्तव्यों का पालन करते हुए धर्म प्रभावना बढ़ाने में आजीवन संलग्न रही एकता समिति के संस्थापक रशीद भाई ने कहा कि श्रीमती लीलावती हंसमुख सह्रदय सबको दुलार करने वाली बा थी जिनकी मधुर वाणी में सरस्वती का वास था। डॉक्टर अरुण सराफ ने कहा की कोई दीन दुखी उनके द्वार से खाली नहीं जाता था। सिंधी समाज के अशोक सुंदरानी ने उन्हें समृद्धि संपन्नता का प्रतीक बताया। श्री राम सेवा समिति के विनोद तिवारी, प्रीत के राघवेंद्र नायक, डॉक्टर हरिसिंह गौर यूनिवर्सिटी के डॉक्टर राकेश शर्मा, पार्षद राकेश राय, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक टीकाराम त्रिपाठी भगवानदास रैकवार, स्वर संगम के हरि सिंह ठाकुर तथा गुजराती समाज महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती नैना वेन पटेल, श्वेतांबर जैन समाज के पीसी जैन विनीत जैन ताले वाले डॉक्टर राजेश जैन श्रीमती दीप्ती अनिल चंदेरिया, राजकुमार पडेले ने अपनी संस्थाओं की ओर से शोक संवेदना पत्रों का वाचन किया। इस अवसर पर प्रदीप समैया, विनीत जैन सुधीर जैन राजेंद्र मलैया सुभाष शराफ विमल जैन शरद गुप्ता सतीश खत्री अरुण जैन मासाब नीरज सेठ प्रमोद पटेल राकेश गोयल मनीष प्रभात नीलेश समैया अजीत जैन बायोमेडिकल इंजीनियरिंग ऋग्वेद त्रिपाठी दीप्ति रमेश राजपूत सुनील पीएल तिवारी मुकेश निराला सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक महिलाओं ने 2 मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर मानवता की सेवा का संकल्प लिया। श्रद्धांजलि सभा का संचालन राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक कमलचंद जैन एवं संजय शास्त्री ने किया।

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

डिजिटल इंडिया में साइबर ठगी का कहर! 22 हजार मामलों में 800 करोड़ की चपत

डिजिटल लेन-देन की सुविधा कहीं आम आदमी के लिए आर्थिक मुसीबत तो नहीं बनती जा…

20 hours ago

टाटा समूह पर सियासी संग्राम! राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला

 नई दिल्ली। भारतभवः  देश के प्रमुख औद्योगिक समूह टाटा को लेकर अब सियासत तेज हो…

2 days ago

करवा चौथ पर धीरेंद्र शास्त्री की चुटकी : एक दिन व्रत और 364 दिन ताने, ऐसा नहीं चलेगा !

शिवपुरी/करैरा। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा में चल रही पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री…

3 days ago

बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान, मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट!

भोपाल। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी…

3 days ago

देवरी में किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

हर्ष यादव के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन खाद, बिजली और सिंचाई के…

4 days ago

IMA MP State Conference 2026 में स्तन कैंसर जागरूकता हेतु वॉकथॉन का आयोजन

सागर। 27अक्टूबर 2026 इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की 68वीं मध्य प्रदेश स्टेट कॉन्फ्रेंस IMA MPCON…

4 days ago