लोकतंत्र-मंत्र

मुख्यमंत्री मोहन यादव खुरई में 312 करोड़ के विकास कार्याे का भूमिपूजन करेंगे

पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने कहा ऐतिहासिक स्वागत होगा

खुरई।    मुख्यमंत्री  बनने के बाद डॉ यादव का खुरई विधानसभा में यह पहला दौरा है खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह ने देर शाम अधिकारियों व भाजपा पदाधिकारियों के साथ आम सभा स्थल व हेलीपैड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया।  सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी खुरई के गुलाबरा बगीचा स्टेडियम स्थित हेलीपैड पर 12 बजे हेलीकॉप्टर से उतरेंगे। यहां से विशेष रथ में सवार होकर रोड शो के रूप में पुरानी जनपद, परसा चैराहा, झंडा चैक , महाकाली मंदिर, डोहेला किला, पालीटेक्निक रोड होते हुए नवीन गल्ला मंडी के पास आमसभा स्थल पहुंचेंगे। इस दौरान खुरई की बुंदेली परंपरा से उनका अभूतपूर्व स्वागत होगा। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए खुरई नगर दीपावली की तरह सजाया गया है रोड शो रूट पर लगभग 150 स्वागत मंच और सैंकड़ों स्वागत द्वार बनाए गए हैं। रोड शो के रूट पर सभी घरों से मुख्यमंत्री के रथ पर पुष्प वर्षा होगी। बुंदेली परंपरा के लोक नृत्य, लोक वाद्यों से सजे विभिन्न सांस्कृतिक दल रोड शो रूट पर मुख्यमंत्री के स्वागत में रहेंगे।

विधायक  सिंह ने कहा कि बीते दस वर्षों में खुरई का विकास एक दूरगामी विजन के साथ किया गया है। प्रदेश के बड़े, सुंदर, व्यवस्थित और आत्मनिर्भर शहरों में खुरई का अलग स्थान हो इस सोच के साथ खुरई में विकास-यात्रा की आधारशिला रखी गई थी। अधोसंरचना गत विकास के साथ अब खुरई के औद्योगिक और आर्थिक विकास सहित चहुंमुखी विकास की शुरुआत होगी। उन्होंने कहा कि इस विजन और संकल्प को पूरा करने के लिए खुरई के विकास की आकांक्षी खुरई विधानसभा क्षेत्र की जनता मुख्यमंत्री डा मोहन यादव जी के स्वागत में इस खुरई यात्रा को स्वागत और अभिनन्दन की दृष्टि से यादगार बनाएगी।  मुख्यमंत्री जी 312 करोड़ से अधिक के कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन कर रहे हैं। उम्मीद है कि वे अपनी ओर से भी कुछ सौगातें क्षेत्र की जनता को दे सकते हैं। विधानसभा क्षेत्र की जनता से वाट्सएप नंबर के माध्यम से मांगे गए सुझावों के आधार पर बनाया गया मांग पत्र मुख्यमंत्री जी को भेंट किया जाएगा।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

जंग तो रुकेगी लेकिन किसकी शर्तों पर ?

खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…

2 days ago

वन्य जीव संरक्षण  के प्रति सरकार प्रतिबद्ध -सीएम डॉ मोहन यादव

बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…

3 days ago

अब कहीं जाकर सठियाये मोहन यादव

मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…

3 days ago

पत्नी की हत्या कर लगाई आग – डॉक्टर द्वारा रची गई सुनियोजित साजिश का पर्दाफाश

पत्नी की हत्या कर घटना को दुर्घटना दिखाने का प्रयास तीन आरोपी गिरफ्तार सागर। जिले…

5 days ago

देश में सबसे लंबे समय तक शासन प्रमुख रहने का नया रिकॉर्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य और केंद्र की सत्ता को मिला कर देश में सबसे…

5 days ago

नवरात्रि में प्रतिदिन नयनाभिराम श्रृंगार किया जाता है मां हिंगलाज देवी का

कड़ान नदी के तट पर स्थित 400 वर्ष पुराने मंदिर में अज्ञातवास के दौरान आए…

6 days ago