राजनीतिनामा

मध्यप्रदेश – बजट में बाजीगिरी दिखाने की तैयारी

फरवरी के प्रथम पखवाड़े में विधानसभा का बजट सत्र आहुत किया जा सकता है इसके लिए विधानसभा सचिवालय ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं राज्य सरकार ने सभी विभागों से 15 जनवरी तक विस्तृत रिपोर्ट मांगी है इसमें बीते 1 साल में विभिन्न योजनाओं पर हुए खर्च और उनसे जुड़े परिणाम क्या रहे कितने लोगों को रोजगार मिला इसका पूरा ब्योरा देने को कहा गया है इस वर्ष कृषि कल्याण वर्ष मनाया जाना है इसकी भी रणनीति तैयार की जा रही है वित्त विभाग ने
सभी विभाग अध्यक्षों और वरिष्ठ अधिकारियों से पूछा है कि उनके द्वारा अगले एक साल में कौन से नवाचार किए जाएंगे और विभाग का राजस्व कैसे बढ़ पाएगा यह सभी जानकारी 15 जनवरी तक मांगी गई है इसमें सभी अपर मुख्य सचिव प्रमुख सचिव सचिव विस्तार के अफसर से कहा गया है की नई योजनाओं की जानकारी इसमें शामिल की जाए।इसलिए नई योजनाओं की डिटेल भी विभागों को भेजना है अधिकारियों के साथ चर्चा के दौरान अगले वित्तीय बजट वर्ष 2026-27 के अलावा अगले 2 वर्ष यानी की 27-28 और वर्ष बार 28-29 के रोलिंग बजट को लेकर भी मंथन किया जाएगा
नगरीय प्रशासन विभाग को स्पष्ट तौर पर कह दिया गया है कि मौजूदा वित्तीय वर्ष में प्रदेश को पूरी तरह से झुग्गी मुक्त राज्य बनाना है इसके लिए नगरीय प्रशासन के अलावा दूसरे संबंधित विभागों से भी कार्य योजनाएं मांगी गई है।गोवन संवर्धन एवं संरक्षण गोचर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए अब तक क्या कदम उठाए गए हैं जानकारी भी दी जाए साथ ही शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए की गई कार्रवाई और कितनी भूमि कितने मूल्य की भूमि अतिक्रमण से मुक्त हुई है इसका ब्योरा भी देना होगा। बहरहाल सरकार जिस तरह से बजट की तैयारी कर रही है उसमें जो महत्वपूर्ण जानकारी बुलाई जा रही है की योजनाओं पर कितना खर्च हुआ और कितने लोगों को रोजगार मिला विभाग आंकड़े आने के बाद बजट भाषण जो दिए जाएंगे उसमें विभाग बार-बार उल्लेख होगा कि इतने रोजगार मिले इतना योजनाओं पर खर्च हुआ वित्त विभाग के प्रमुख सचिव सभी 19 विभागों के अपर मुख्य सचिव प्रमुख सचिव विभाग अध्यक्षों के साथ चर्चा करेंगे और यह चर्चा 29 जनवरी तक जारी रहेगी इसके उपरांत बजट को लेकर विभाग मंत्रियों के साथ भी मंत्रणा करेंगे पहले राज्य के 32 विभाग के साथ होने वाला मंथन अब जनवरी से 29 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा सरकार ने विकसित भारत 2047 के लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए सभी विभागों से फीडबैक भी तलब किया है इस फीडवेक के आधार पर दीर्घकालिक विकास रणनीति को बजट में शामिल किया जाएगा बजट प्रस्ताव पर विभागीय बैठकों में प्राप्त रिपोर्ट और सुझावों पर विस्तार से चचर्चा की जाएगी।कुल मिलाकर बजट में बाजीगरी दिखाने के लिए विधानसभा सचिवालय और राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी है जिससे कि उपलब्धियां का ब्यौरा विधानसभा के माध्यम से चहुं ओर पहुंच सके।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

आंदोलन करने वाली ‘Gen Z’ देशविरोधी नहीं – मोहन भागवत

मोहन भागवत का बड़ा बयान: आंदोलन करने वाली ‘Gen Z’ देशविरोधी नहीं, सरकार को सुननी…

4 hours ago

अतीक अहमद के बेटे की सड़क हादसे में मौत

उत्तरप्रदेश से आयी चौकाने वाली खबर में माफिया अतीक अहमद के बेटे की सड़क हादसे…

1 day ago

मध्यप्रदेश राजनीतिनामा – दतिया “कोई भी जीते हारेंगे तो नरोत्तम ही”

मध्य प्रदेश के दतिया विधान सभा उप चुनाव में गजब का पेंच फंसा है कि…

4 days ago

स्कॉटलैंड में सागर की बेटी यामिनी  ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जूडो में जीता रजत पदक

स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 31 जुलाई 2026 को सागर जिले…

6 days ago

दतिया में दगाबाजों की बारीकी से पड़ताल

दतिया विधानसभा के उपचुनाव के लिए मतदान संपन्न हो चुका है परिणाम 3 अगस्त को…

6 days ago

“सुरखी विधानसभा के विद्यालयों में गूंजा सेवा, संस्कार और हरियाली का संदेश

युवा  नेता आकाश सिंह राजपूत ने साइकिल वितरण, छात्र सम्मान एवं वृक्षारोपण से जीता सभी…

7 days ago