खेत-खलिहान

सभी लोग प्राकृतिक खेती की उत्पादों का उपयोग करें और स्वस्थ रहे – कृषि मंत्री  कंषाना

मध्य प्रदेश शासन के कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना ने जैविक हाट बाजार की शुभारंभ अवसर पर प्राकृतिक खेती करने वाले किसान भाइयों से चर्चा करते हुए स प्राकृतिक खेती के उत्पादों के महत्व की जानकारी एवं विचार साझा किये इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, किसान मोर्चा के अध्यक्ष  धीरज सिंह,  सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में प्राकृतिक खेती करने वाले किसान मौजूद थे।सागर विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि जैविक उत्पाद अपनाएं कैंसर से छुटकारा पाए एवं प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को सम्मानित किया जाएगा। जैविक प्राकृतिक हाट बाजार के उद्घाटन समारोह में विधायक  शैलेंद्र जैन ने कहा कि प्राकृतिक खेती एवं उनके उत्पादन को अपनाकर कैंसर से छुटकारा पा सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज हम सभी प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों के साथ संकल्प लें कि सागर जिले में केवल प्राकृतिक खेती एवं उनके उत्पादों का उपयोग करेंगे और कैंसर से निजात पाएंगे।उन्होंने कहा कि अब आने वाले सभी रविवार को शहर की अलग-अलग स्थान पर जैविक हाट बाजार लगाया जाएगा सभी इसका प्रचार प्रसार एवं जागरूकता अभियान प्रारंभ करें एवं हम सभी केवल प्राकृतिक जैविक उत्पादन का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती करने वाले सभी किसानों की सभी प्रकार की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा और उनको सम्मानित भी किया जाएगा।
                                      जैन ने प्राकृतिक खेती करने वाले किसान आकाश चौरसिया की प्रशंसा करते हुए कहा कि आकाश अकेले कम से कम 20 वर्षों से प्राकृतिक खेती करने के काम में लगे हुए हैं और अपने प्रयासों से सागरवासियों को जोड़ रहे हैं। जैविक प्राकृतिक हाट बाजार शुभारंभ मध्य प्रदेश शासन के कृषि मंडी श्री एदल सिंह कंषाना ने फीता काटकर किया।मध्य प्रदेश शासन के कृषि मंत्री  एदल सिंह कंषाना ने सागर की पुलिस ट्रेनिंग ग्राउंड पर पहुंचकर हाट बाजार का शुभारंभ किया और प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों के द्वारा लगाए गए उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया एवं प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों से चर्चा भी की उन्होंने अपील की सभी लोग प्राकृतिक खेती की उत्पादों का उपयोग करें और स्वस्थ रहें।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

जंग तो रुकेगी लेकिन किसकी शर्तों पर ?

खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…

2 days ago

वन्य जीव संरक्षण  के प्रति सरकार प्रतिबद्ध -सीएम डॉ मोहन यादव

बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…

2 days ago

अब कहीं जाकर सठियाये मोहन यादव

मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…

3 days ago

पत्नी की हत्या कर लगाई आग – डॉक्टर द्वारा रची गई सुनियोजित साजिश का पर्दाफाश

पत्नी की हत्या कर घटना को दुर्घटना दिखाने का प्रयास तीन आरोपी गिरफ्तार सागर। जिले…

4 days ago

देश में सबसे लंबे समय तक शासन प्रमुख रहने का नया रिकॉर्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य और केंद्र की सत्ता को मिला कर देश में सबसे…

5 days ago

नवरात्रि में प्रतिदिन नयनाभिराम श्रृंगार किया जाता है मां हिंगलाज देवी का

कड़ान नदी के तट पर स्थित 400 वर्ष पुराने मंदिर में अज्ञातवास के दौरान आए…

5 days ago