लोकतंत्र-मंत्र

सागर जिले में अवैध शराब जुआ और सट्टा का कारोबार पुलिस के सीधे संरक्षण में – घनघोरिया

मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया ने आज सागर दौरे पर पत्रकार वार्ता में प्रदेश सहित सागर में लचर कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि सागर में पुलिस संरक्षण में अपराध का तांडव चल रहा है संभागीय मुख्यालय सागर समेत संपूर्ण बुंदेलखंड आज अपराध का केंद्र बन चुका है और इसकी सबसे बड़ी वजह स्थानीय पुलिस प्रशासन का निकम्मापन और अपराधियों से सांठगांठ है। सागर जिले में अवैध शराब जुआ और सट्टा का कारोबार पुलिस के सीधे संरक्षण में बेखौफ चल रहा है। यह पुलिस की निष्क्रियता नहीं बल्कि सक्रिय भागीदारी का मामला है।अवैध कारोबार के कारण सागर में हत्याओं की दर भयावह रूप से बढ़ गई है जिससे आम जनता भय के साए में जी रही है। हमारा अनुमान है कि पिछले छह माह में जघन्य हत्याओं व अन्य अपराधों की वारदातों में लगभग चालीस प्रतिशत की वृद्धि हुई है। पुलिस की सक्रिय भागीदारी के चलते अवैध शराब जुआ और स‌ट्टा का कारोबार करोड़ों रुपये को पार कर चुका है। यह पुलिस अपराधियों की संरक्षण बन गई है।  पुलिस अधिकारियों की नाक के नीचे अवैध कारोबार चल रहा है और कानून व्यवस्था ध्वस्त है उन्हें तुरंत बर्खास्त किया जाए। पुलिस को सत्ता का सेवक नहीं बल्कि जनता का रक्षक बनना होगा।

बोट चोरी और संस्थागत भ्रष्टाचार के खिलाफ युवा 14 दिसंबर को दिल्ली कूच करेंगे


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर आगामी 14 दिसंबर को कांग्रेस पार्टी दिल्ली में लोकतंत्र और न्याय बचाओ रैली आयोजित करने जा रही है जो देश के लोकतंत्र और युवाओं के भविष्य को बचाने के लिए एक निर्णायक प्रदर्शन होगा।सत्ताधारी दल भाजपा द्वारा लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं पर हमला किया जा रहा है। देश का युवा इसे वोट चोरी और जनादेश का अपमान मानता है। हम सड़क से संसद तक इस  वोट चोरी की साजिश को सफल नहीं होने देंगे। दिल्ली की रैली भारत के संविधान और लोकतंत्र के लिए संघर्ष का शंखनाद है।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

आंदोलन करने वाली ‘Gen Z’ देशविरोधी नहीं – मोहन भागवत

मोहन भागवत का बड़ा बयान: आंदोलन करने वाली ‘Gen Z’ देशविरोधी नहीं, सरकार को सुननी…

6 hours ago

अतीक अहमद के बेटे की सड़क हादसे में मौत

उत्तरप्रदेश से आयी चौकाने वाली खबर में माफिया अतीक अहमद के बेटे की सड़क हादसे…

1 day ago

मध्यप्रदेश राजनीतिनामा – दतिया “कोई भी जीते हारेंगे तो नरोत्तम ही”

मध्य प्रदेश के दतिया विधान सभा उप चुनाव में गजब का पेंच फंसा है कि…

4 days ago

स्कॉटलैंड में सागर की बेटी यामिनी  ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जूडो में जीता रजत पदक

स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 31 जुलाई 2026 को सागर जिले…

6 days ago

दतिया में दगाबाजों की बारीकी से पड़ताल

दतिया विधानसभा के उपचुनाव के लिए मतदान संपन्न हो चुका है परिणाम 3 अगस्त को…

6 days ago

“सुरखी विधानसभा के विद्यालयों में गूंजा सेवा, संस्कार और हरियाली का संदेश

युवा  नेता आकाश सिंह राजपूत ने साइकिल वितरण, छात्र सम्मान एवं वृक्षारोपण से जीता सभी…

7 days ago