अपराध

अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी केंट पुलिस ने किया बड़ा खुलासा आरोपी गिरफ्तार

सागर के कैंट थाना क्षेत्र में कार ड्राइवर दीपचंद साहू की हत्या के मामले में गुरुवार को पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमें मुख्य साजिशकर्ता वह व्यक्ति है जिसकी पत्नी की कार मृतक चलाता था पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि शिक्षिका के पति ने 1 लाख रुपए की सुपारी देकर अपने साले और अन्य लड़कों से यह हत्या करवाई थी और हत्या की वजह ड्राइवर का शिक्षिका से हंसी.मजाक करना और बात करना था। पूछताछ में जो सामने आयी जानकारी के अनुसार मृतक दीपचंद करीब 5 सालों से आरोपी की पत्नी की कार चलाता था वह उन्हें रोजाना स्कूल ले जाने.लाने का काम करता था। इस दौरान वह शिक्षिका से हंसी.मजाक कर बात करता था। यह बात पति अनिल को खटकती थी और वह पत्नी पर संदेह करने लगा था। आरोपी ने करीब 1 महीने पहले अपने कर्रापुर निवासी साले के साथ मिलकर ड्राइवर को रास्ते से हटाने की साजिश रची। इसके लिए उन्होंने नए लड़कों को शामिल किया। इनमें कर्रापुर करीला और भाग्योदय के युवक शामिल थे।पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी ने हत्या के लिए 1 लाख रुपए देने की बात कही थी। इसमें से 20 हजार रुपए उसने आरोपी सुरेंद्र को एडवांस दे दिए थे। बाकी रकम काम होने के बाद दी जानी थी। योजनाबद्ध तरीके से पहले ड्राइवर को आयल डलवाने के बहाने दुकान भेजा गया जहां पहले से घात लगाए बदमाशों ने धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी ।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले फिर संदेह होने पर कार मालिक और शिक्षिका के पति अनिल खटीक उम्र 44 वर्ष निवासी विवेकानंद वार्ड को हिरासत में लेकर पूछताछ की।पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने अपने मुंहबोले रिश्तेदार सुरेंद्र उर्फ़ मुल्ली खंगार निवासी कर्रापुर को मृतक दीपचंद्र की फोटो दिखाकर ₹50000 की सुपारी देने की बात की थी जिसमें से ₹17000 का भुगतान विभिन्न माध्यमों से किया जा चुका था।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

30 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, राजस्थान से जुड़ा सप्लाई नेटवर्क आया सामने

मध्यप्रदेश /सागर/देवरी सागर/देवरी। देवरी थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो…

14 hours ago

लोकतंत्र के सवाल पर सागर में कांग्रेस का प्रदर्शन, पैदल मार्च के बाद राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

सागर, 8 अक्टूबर 2026। भारतभवः दिल्ली में विपक्षी नेताओं के खिलाफ हुई कथित पुलिस कार्रवाई…

15 hours ago

नहीं रहे बॉलीवुड के क्रांतिवीर ” नाना पाटेकर “

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर को निधन हो गया। वह 75…

20 hours ago

देवरी में अवैध खाद भंडारण पर कार्रवाई, किराए का मकान सील

सागर देवरी। किसानों की शिकायत पर कृषि, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने…

21 hours ago

बुंदेलखंड में गूंजी चीतों की दहाड़, वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व बना प्रदेश का तीसरा चीता आवास

वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में चीतों का नया घर, मुख्यमंत्री ने दो चीते किए रिलीज…

2 days ago

राहुल-प्रियंका हिरासत में, 8 घंटे चला विपक्ष का सत्याग्रह

चुनाव आयोग के खिलाफ सड़क पर उतरा विपक्ष, दिल्ली में सियासी टकराव तेज नई दिल्ली।…

2 days ago