राजनीतिनामा

EOW की बड़ी कार्रवाई – सागर और पन्ना जिले की धान उपार्जन समितियों पर FIR दर्ज

धान उपार्जन में हुई अनियमितताओं को लेकर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में आज जिला सागर की प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति, डोभी और जिला पन्ना की द्रौपदी स्व सहायता समूह, इटवा खास की धान उपार्जन समितियों पर अनियमितताओं के चलते आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है।इसके पूर्व सागर जिले की प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति छिरारी एवं जिला पन्ना की शाहनगर व बिसानी सहकारी समितियां पर धान अपार्जन में गड़ा बढ़िया जांच में आने पर अपराध पंजीबद्ध किया गया था।
EOW की जांच के अनुसार पन्ना जिले की द्रौपदी स्व सहायता समूह इटवा खास समिति ने 488 क्विंटल धान की हेराफेरी कर शासन को ₹11,23,826 की आर्थिक क्षति पहुँचाई। इस मामले में उपार्जन केंद्र प्रभारी, डाटा एंट्री ऑपरेटर, सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर समेत अन्य पर प्रकरण दर्ज किया गया है।वहीं, सागर जिले की डोभी में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति ने 336 क्विंटल धान में गड़बड़ी कर ₹7,72,984 का अवैध लाभ प्राप्त किया। इसमें समिति प्रबंधक, डेटा एंट्री ऑपरेटर व उपार्जन केंद्र प्रभारी एवं अन्य पर अपराध पंजीबद्ध किया गया है।उक्त पंजीबद्ध अपराधों में विवेचना के दौरान अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता पाई जाती है, तो उनके विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

“सुरखी विधानसभा के विद्यालयों में गूंजा सेवा, संस्कार और हरियाली का संदेश

युवा  नेता आकाश सिंह राजपूत ने साइकिल वितरण, छात्र सम्मान एवं वृक्षारोपण से जीता सभी…

3 hours ago

सांसद वानखेड़े ने रेल मंत्री से सागर लोकसभा क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग उठाई

बीना में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन और मंडी बामोरा में प्रयागराज एक्सप्रेस के स्टॉपेज की…

3 hours ago

संजय दत्त @ 67 : गलतियों से गिरकर, संघर्ष से उठकर सुपरस्टार बनने की कहानी

भारतीय सिनेमा में कुछ कलाकार ऐसे होते हैं जिनकी पहचान केवल उनकी फिल्मों से नहीं,…

10 hours ago

ई-20 पेट्रोल – सस्ता ईंधन का वादा, अब ‘किसानों के सम्मान’ का नया तर्क?

भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार की एक विशेषता है—वह अपने हर बड़े फैसले के…

1 day ago

गुरु: जो युग को दृष्टि देता है

‘’वन्दे बोधमयं नित्यं गुरुं शङ्कररूपिणम्। यमाश्रितो हि वक्रोऽपि चन्द्रः सर्वत्र वन्द्यते॥‘’ सभ्यताओं का निर्माण केवल…

2 days ago

CJP के प्रदर्शन के बाद तेज हुई ‘रिजर्वेशन हटाओ’ बहस, 51 लाख फॉलोअर्स का दावा

नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शन के…

3 days ago