जैसीनगर से मंत्री गोविंद सिंह ने पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह पर निशाना साधा
सागर में बीजेपी की गुटबाजी के चर्चे जोरों पर है कार्यक्रमों के जरिए नीचा दिखाने और अपमानित करने की राजनीति जोरो पर है। इसी के चलते नगर निगम सागर की बीजेपी की महापौर संगीता तिवारी ने नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री पर उन्हें अपमानित करने के आरोप लगाये हैं। नगर निगम द्वारा कराये जा रहे रावण दहन कार्यक्रम के कार्ड में उनका नाम पांचवें नंबर पर आने के बाद मीडिया के सवालों के जवाब में यह प्रतिक्रिया उन्होंने दी। दशहरा पर नगर निगम सागर द्वारा आयोजित किए जाने वाले रावण दहन कार्यक्रम में भी महापौर ने सहभागिता नहीं की । महापौर संगीता तिवारी ने इस मुद्दे प कहा कि मेरे खिलाफ किसी के कहने पर या जानबूझकर निगमायुक्त षड़यंत्र रच रहे हैं। मुख्यमंत्री के पद्माकर सभागार में हुए कार्यक्रम में जानबूझकर मुझसे उनका स्वागत नहीं कराया गया। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के हितग्राहियों के चेक वितरण कार्यक्रम में मुझे बुलाकर पूरे 40 मिनट तक इंतजार कराया और स्वयं बहुत देर से आये। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत 30 सितंबर को म्युनिसिपल स्कूल में निगम द्वारा लगाये गये वोकल फॉर लोकल मेला में जब मैं पहुंची तो वहां न वे स्वयं आये न निगम के किसी अधिकारी को आने दिया।
⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।
सागर | विशेष संवाददाता मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब कांड के बाद…
बांदरी से मालथौन टोल तक चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, ढाबे-होटल और टपरे हटाए गए सागर।…
नई दिल्ली। भारतभवः भारत की परमाणु क्षमता को लेकर अमेरिका की संस्था फेडरेशन ऑफ अमेरिकन…
पांच राज्यों के चुनाव में भाजपा को ₹1,472.8 करोड़, कांग्रेस के हिस्से आए ₹207.17 करोड़…
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सागर जिले में अवैध जहरीली शराब से हुई लोगों की मृत्यु…
बंडा | सागर बंडा में जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले की जांच जैसे-जैसे…