Categories: Breaking News

माता विंध्यवासिनी की तरह सजेगा हरसिद्धि मैया का दरबार

नवरात्रि पर पीतल से बने दो शेर पूरे विधि विधान से पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने अर्पित किए

अब माता विंध्यवासिनी के दरबार की तरह ही मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड अंचल के प्रसिद्ध देवी तीर्थ रानगिर में माता हरसिद्धि मंदिर के दिव्य दरबार में दो सिंह माता के दरबार की शोभा बढ़ाएंगे नवरात्रि पर पीतल से बने दो शेर को पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने अर्पित किए पूरे विधि विधान से उनको विराजित किया गया है। नवरात्रि पर माई के दर्शन करने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है।सिद्ध तीर्थ हरसिद्धि माई रानगिर मे शक्ति की उपासना के पावन नवरात्रि पर्व पर बड़े पैमाने पर सौंदर्यीकरण निर्माण कार्यों और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं का विस्तार पूर्व मंत्री और स्थानीय विधायक गोपाल भार्गव द्वारा कराया जा रहा है। एक बड़े धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में यह स्थान स्थापित हो चुका है।
पूर्व मंत्री भार्गव ने कल शनिवार को  सिद्ध तीर्थ माँ हरसिद्धि के दिव्य दरबार में 410 किलोग्राम शुद्ध पीतल से निर्मित दो भव्य शेर पूरे विधि.विधान से पूजन कर माता को अर्पित किए। इस शेरों को शुद्ध पीतल से बनाया गया है। पीतल नगरी मुरादाबाद से इनको बनवाया गया है। प्रसिद्ध मंदिर वैष्णो देवी में विराजे शेर की भांति इनको बनवाया गया है। पूर्व मंत्री ने कहा कि ये शेर अब माँ के द्वार पर विराजमान होकर देवी दरबार की दिव्यता भव्यता और आस्था की गरिमा को और भी बढ़ाएँगे।मंदिर के जीर्णोद्धार कार्यों की श्रृंखला अंतर्गत गर्भगृह के द्वार का चौड़ीकरण एवं इटालियन ग्रेनाइट द्वारा सौंदर्यीकरण किया गया है।पूर्व की व्यवस्था में जहाँ एक समय में केवल एक श्रद्धालु ही देवी माँ के दर्शन कर पाता था वहीं अब द्वार चौड़ा होने से एक साथ चार.पाँच श्रद्धालु माता रानी के दर्शन कर पाएंगे।

गर्भगृह एवं मंदिर की दीवारों पर इटालियन मार्बल व ग्रेनाइट का कार्य होने से मंदिर की सुंदरता और भी भव्य हो उठी है। साथ ही मठ के ऊपर चाँदी का आवरण अत्यंत आकर्षक व शोभायमान हो रहा है। इन नए परिवर्तनों से देवी प्रतिमा और गर्भगृह दिव्य एवं अलौकिक आभा से आलोकित हो उठे हैं।उन्होंने बताया कि साथ ही रानगिर में देहार नदी पर झूला पुल का निर्माण कार्य भी तीव्र गति से प्रगति पर है।जो शीघ्र ही श्रद्धालुओं और ग्राम वासियों के लिए सुविधा प्रदान करेगा।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

जंग तो रुकेगी लेकिन किसकी शर्तों पर ?

खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…

2 days ago

वन्य जीव संरक्षण  के प्रति सरकार प्रतिबद्ध -सीएम डॉ मोहन यादव

बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…

3 days ago

अब कहीं जाकर सठियाये मोहन यादव

मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…

3 days ago

पत्नी की हत्या कर लगाई आग – डॉक्टर द्वारा रची गई सुनियोजित साजिश का पर्दाफाश

पत्नी की हत्या कर घटना को दुर्घटना दिखाने का प्रयास तीन आरोपी गिरफ्तार सागर। जिले…

5 days ago

देश में सबसे लंबे समय तक शासन प्रमुख रहने का नया रिकॉर्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य और केंद्र की सत्ता को मिला कर देश में सबसे…

5 days ago

नवरात्रि में प्रतिदिन नयनाभिराम श्रृंगार किया जाता है मां हिंगलाज देवी का

कड़ान नदी के तट पर स्थित 400 वर्ष पुराने मंदिर में अज्ञातवास के दौरान आए…

6 days ago