प्रशासन

सागर – बोर्ड परीक्षा में लापरवाही पर संभागायुक्त ने तीन शिक्षकों को किया निलंबित

संभाग आयुक्त डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत ने सागर विकासखंड के तीन शिक्षक शासकीय उ.मा.वि. सानौधा के प्राचार्य श्री राकेश कुमार जैन, शा.उ.मा.वि. गिरवर के श्री रघुवीर सिंह रैदास एवं शा.उ.मा.वि. मुहली के श्री योगेश शांडिल्य को नियम विरुद्ध कार्य करने, कार्य में लापरवाही एवं अनुशासनहीनता तथा परीक्षा में सहयोग न करने पर निलंबित किया।संभाग आयुक्त कार्यालय से जारी निलंबन आदेश के अनुसार श्री रघुवीर सिंह रैदास ने माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा हेतु जारी निर्देश एवं जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सूचित करने के उपरांत भी अपनी पुत्री के कक्षा 10वीं परीक्षा में सम्मिलित होने की सूचना छिपाई एवं गोपनीय सामग्री के वितरण में शामिल हुए। उक्त के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी नोटिस का जवाब भी समाधानकारक नहीं पाया गया।इसी प्रकार श्री योगेश शांडिल्य, शा.उ.मा.वि. मुहली को कलेक्टर के अनुमोदन उपरांत परीक्षा केन्द्र शासकीय उ.मा.वि. रजवांस विकासखण्ड मालथौन का केन्द्राध्यक्ष नियुक्त करते हुए समन्वय संस्था शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि सागर द्वारा गोपनीय सामग्री हेतु उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया गया। श्री योगेश शांडिल्य ने समन्वय संस्था में उपस्थित होकर नियुक्ति आदेश लेने से इंकार किया तथा जिला शिक्षा अधिकारी से अनावश्यक बहस भी की। उक्त के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा नोटिस जारी किया गया जिसके प्रत्युत्तर में वरिष्ठ कार्यालय के आदेशों की अवहेलना तथा अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने से प्रत्युत्तर समाधानकारक नहीं पाया गया।इसी प्रकार श्री राकेश कुमार जैन, प्राचार्य, शासकीय उ.मा.वि. सानौधा, विकासखण्ड सागर को कलेक्टर के अनुमोदन उपरांत परीक्षा केन्द्र शासकीय उ.मा.वि. बेसरा विकासखंड मालथौन, का केन्द्राध्यक्ष नियुक्त करते हुए हुए परीक्षा में गोपनीय सामग्री के वितरण हेतु समन्वय संस्था शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि सागर में उपस्थिति हेतु निर्देशित किया गया। उक्त निर्देशोपरांत श्री राकेश कुमार जैन रात्रि 8 बजे तक न तो समन्वय संस्था में उपस्थित हुए और न ही मोबाइल रिसीव किया। उक्त के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा नोटिस जारी कर नियत समय में जवाब चाहा गया था। श्री राकेश कुमार जैन द्वारा नोटिस का जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया।कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने उक्त तीनों शिक्षकों के प्रस्तुत जवाब के आधार पर संभागायुक्त कार्यालय में प्रस्ताव प्रस्तुत किया। कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त प्रस्ताव के अनुक्रम में प्राचार्य श्री राकेश कुमार जैन, श्री रघुवीर सिंह रैदास तथा श्री योगेश शांडिल्य प्रथम दृष्टया माध्यमिक शिक्षा मण्डल परीक्षा में कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरतने, वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने के दोषी पाए गए हैं।

 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

बंदूक की फोटो ने खोला राज, घर पहुंची पुलिस तो मिला करोड़ों का कैश

सोशल मीडिया पर बंदूक के साथ एक फोटो डालना एक युवक को भारी पड़ गया।…

6 hours ago

लाल किले से पहली बार गूंजा ‘वंदे मातरम्

लाल किले से पहली बार गूंजा ‘वंदे मातरम्’, स्वतंत्रता दिवस समारोह में दिखा राष्ट्रभक्ति का…

1 day ago

सोशल मीडिया पर अप्रमाणित दावों से पूर्व मंत्री की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने पर हाईकोर्ट सख्त

मानहानिकारक पोस्ट और वीडियो हटाने के निर्देश सागर। दिल्ली हाईकोर्ट ने पूर्व मंत्री एवं खुरई विधायक…

4 days ago

तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ मंत्री राजपूत ने निकली तिरंगा यात्रा

सुरखी विधानसभा क्षेत्र के हर मंडल में निकाली जायेगी भव्य तिरंगा यात्रा: मंत्री राजपूत राष्ट्रीय…

7 days ago

छात्रों के सवाल पर सियासत क्यों खामोश है ?

भारत में बीते  एक महीने में दो बड़े छात्र आंदोलन ने बेपटरी और मनमर्जी से…

1 week ago

झारखण्ड – नाराज छात्र आज करेंगे विधानसभा का घेराव

सीबीआई जाँच की मांग पर अड़े छात्र सरकार सहमत नहीं । बीते 16 दिनों से…

1 week ago