योजना एवं लाभ

शहडोल- एक लाख से अधिक लोगों को मिला पक्का घर

शहडोल जिले की 23 ग्राम पंचायतों में शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण भोपाल :

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जन-मन) में शहडोल जिले ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहाँ एक लाख 16 पात्र हितग्राहियों को पक्के घर की सौगात दे दी गई है। यहाँ की 23 ग्राम पंचायतें तो ऐसी हैं, जिन्होंने अपने सभी पात्र हितग्राहियों को इन आवास योजनाओं से लाभान्वित कर अपना शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर लिया है। सरकार की मंशा के अनुरूप यहाँ हर पात्र व्यक्ति को पक्के घर के साथ-साथ पीएम उज्ज्वला योजना के तहत सब्सिडी वाला सिलेन्डर, हर घर बिजली, हर घर नल से जल, गांव तक पहुंच रोड सहित शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण आहार एवं कौशल उन्नयन से जुड़ी सभी योजनाओं का लाभ भी दिया जा रहा है। शहडोल जिले में अगस्त 2024 मासांत तक जनपद पंचायत ब्यौहारी में 18 हजार 753, जनपद पंचायत बुढ़ार में 25 हजार 394, जनपद पंचायत गोहपारू में 14 हजार 614, जनपद पंचायत जयसिंहनगर में 25 हजार 32 एवं जनपद पंचायत सोहागपुर में 16 हजार 223 आवास पूर्ण कर संबंधित हितग्राहियों सौंप दिये गये हैं। यहां अनुसूचित जनजाति वर्ग के 58 हजार 932 परिवारों, अनुसूचित जाति वर्ग के 9 हजार 255 परिवारों तथा अन्य वर्गों के 31 हजार 829 परिवारों के आवास पूरे कर लिये गये हैं। जिले की 23 ग्राम पंचायतों ने अपने सभी चिन्हित हितग्राहियों के आवासों का समय-सीमा में निर्माण पूरा कर शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति कर ली है। यहां की 12 ग्राम पंचायतों ने 500 से अधिक पक्के घरों का निर्माण पूरा कर लिया है। ग्राम पंचायत कुंआ में सर्वाधिक एक हजार 29 आवास तैयार किये गये हैं। उल्लेखनीय है कि विभिन्न श्रेणियों के लिए आवास योजनाओं के तहत शहडोल जिले में एक लाख 3 हजार 713 पक्के आवास मंजूर किये गये हैं। इनमें से 1 लाख 16 आवासों का निर्माण पूरा कर लिया गया है। शेष आवासों का निर्माण तेजी से जारी है।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मत जमा कीजिए

मत जमा कीजिए। सच कहूं तो ये बात जितनी साधारण लगती है, उतनी ही गहरी…

46 mins ago

जंग तो रुकेगी लेकिन किसकी शर्तों पर ?

खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…

2 days ago

वन्य जीव संरक्षण  के प्रति सरकार प्रतिबद्ध -सीएम डॉ मोहन यादव

बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…

3 days ago

अब कहीं जाकर सठियाये मोहन यादव

मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…

3 days ago

पत्नी की हत्या कर लगाई आग – डॉक्टर द्वारा रची गई सुनियोजित साजिश का पर्दाफाश

पत्नी की हत्या कर घटना को दुर्घटना दिखाने का प्रयास तीन आरोपी गिरफ्तार सागर। जिले…

5 days ago

देश में सबसे लंबे समय तक शासन प्रमुख रहने का नया रिकॉर्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य और केंद्र की सत्ता को मिला कर देश में सबसे…

5 days ago