राजनीतिनामा

खबर का हुआ असर फर्जी डॉक्टर की क्लीनिक का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

मौके स्थल पर बी एम ओ एवं तहसीलदार ने पहुंच कर फर्जी डॉक्टर को आगे से इलाज ना करने की दी चेतावनी ब सख्त कार्यवाही करने कि कही बात

देवरी कला ( संतोष विश्वकर्मा ) – मध्य प्रदेश के सागर जिले की देवरी तहसील के ग्राम पंचायत बारह में बंगाली डॉ मिलन विश्वास द्वारा क्लीनिक खोलकर मलेरिया, बायरल फीवर एवं अन्य कई प्रकार की गम्मीर वीमारियों का इलाज करने का मामला सामने आया था जिसमें ग्रामीण जन की सूचना पर अस्पताल मै पाया गया था कि आसपास के ग्रामों से आ रहे प्रतिदिन सैकड़ो मरीजो को हेवी इंजेक्शन के डोज लगाए जा रहे थे जिसकी सूचना मिलने पर देवरी के पत्रकार द्वारा खबर प्रकाशित की गई थी जिसमें देवरी प्रशासन के बरिष्ठ अधिकारी देवरी तहसीलदार संगम पटले एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ आशीष जैन ने पूरे मामले को गंभीरता से लेकर दिन शुक्रवार को करीब 2:00 अपनी टीम दल के साथ जांच करने ग्राम बारह मै स्थित फर्जी डॉक्टर की क्लीनिक परपहुंचे जहां पर जांच टीम द्वारा निरिक्षण करने पर पाया गया कि डॉक्टर की क्लीनिक पर कोई भी दवाई नहीं है ना ही कोई भी इलाज सामग्री मिली ना ही डॉक्टर मरीजों का इलाज करते पाया गया सोचने की बात है की पाया भी कैसे जाता आखिर जब पत्रकारो के जानकारी देने के समय नहीं पहुचे तो बाद मै समाचार लगने पर निरिक्षण करने जायेगे तो निश्चित ही फर्जी डॉक्टर अपनी व्यवस्था कर ही लेगा जो उसने समय मिलते किया भी वही ओर अपने बचाब मै सभी सामग्री गायव कर के खाली अस्पताल मै बैठ गया जिसके कारण डॉक्टर मिलन विश्वास को बचने का मौका मिल गया तो उस बहाने अब अधिकारीयों ने फर्जी डॉक्टर को सख्त चेतावनी देते हुए निर्देशित किया गया कि आगे से यदि आपकी क्लीनिक पर आपके द्वारा किसी मरीज का इलाज करते पाया जाता है या क्लीनिक पर दवाई सामग्री पाई गई तो आपके ऊपर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी एवं क्लिनिक को भी सील किया जाएगा वहीं सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार पता चला है कि निरीक्षण के पहले ही फर्जी डॉक्टर के द्वारा ग्राम के ही किसी के घर में दवाइयां को छुपा दिया गया था एवं प्रश्न चिन्ह अधिकारियों पर भी यह होता है की जब पत्रकार गणों ने मोके पर जानकारी दी थी तव जाँच करने उसी समय ना जाकर बाद मै जाने पर इन लापरवाह फर्जी डॉक्टर को बचने का मौका ऐसे ही देते है फिर पूरे मामले को रफा दफा करवा के छोड़ देते है जबकी देवरी के आस पास ग्रामो मै कई ग्रामो मै फर्जी डॉक्टर क्लीनिक खोलकर हजारों मरीजों का इलाज करते नजर आ रहे है जब कोई बड़ी घटना घट जाती है तो प्रशासन जाग जाता है नहीं तो ऐसे लापरवाह डॉक्टरों को खुली छूट देते हैं ग्राम बारह मै जांच दल टीम मै मुख्य रूप से तहसीलदार संगम पटले, डॉक्टर राहुल बरोलिया, गोविन्द बरदिया,जय विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे l

इनका कहना है –

आज बारह ग्राम पहुंचकर फर्जी डिग्री बाले डॉक्टर की अस्पताल का निरीक्षण किया गया है जिसमें डॉक्टर के पास ना दवाइयां मिली है ना कोई सामग्री पाई गई है ना इलाज करते हुए डॉक्टर मिला है इसमें डॉक्टर को आगे से चेतावनी दी गई है आगे से इलाज करते दिखे या तो आपके द्वारा क्लिनिक खोल कर इलाज किया जाता है तो आप पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी एवं क्लिनिक को सील किया जाएगा l

डॉक्टर आशीष जैन ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर देवरी

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

सोनिया गांधी की किताब से खुलेंगे जिंदगी के अनकहे पन्ने, इंस्टाग्राम पर पहली दस्तक

राजनीति से परे अपनेपन, प्रेम, पारिवारिक त्रासदियों और संघर्षों की कहानी लेकर आ रहीं सोनिया…

2 hours ago

श्रीहरिकोटा से ज्यादा लॉन्चिंग राहुल गाँधी की – पीएम मोदी

नई दिल्ली में आयोजित एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में बोलते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष पर…

3 hours ago

बुंदेलखंड में रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए राज्यसभा सांसद अग्रवाल ने उठाईं प्रमुख मांगें

सागर-सागर-छतरपुर-खजुराहो नई रेल लाइन, नागपुर के लिए सीधी ट्रेन और वंदे भारत एवं अमृत भारत…

19 hours ago

मध्यप्रदेश राजनीतिनामा – उमा भारती और भाजपा के टकराव से संघ की नाराजगी

उसी साल मार्च में मुकेश अंबानी के रिलायंस समूह ने मध्यप्रदेश में रिलायंस फ्रेश स्टोर्स…

19 hours ago

SBI के करीब 4 हजार ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक

निजी और बैंकिंग जानकारियों की सुरक्षा पर सवाल नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सरकारी…

24 hours ago

सागर में आस्था का सैलाब जयकारों के बीच मां दुर्गा को दी विदाई

पुरव्याऊ की कांधे वाली काली माता के चल समारोह ने बांधा समां पुष्पवर्षा और आतिशबाजी…

2 days ago