खेल जगत

मेजर ध्यानचंद का जन्म दिवस को खेल परिसर में खेल सप्ताह के रूप में मनाया गया

‘‘राष्ट्रीय खेल दिवस‘‘ मेजर ध्यानचंद जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में 29 अगस्त 2024 को खेल और युवा कल्याण विभाग खेल परिसर सागर के मैदान में हर्ष-उल्लास के साथ खेल दिवस को खेल सप्ताह के रूप में दिनॉक 23 अगस्त से 29 अगस्त 2024 तक मनाया गया। खेल सप्ताह का शुभारंभ दिनॉक 23 अगस्त 2024 को चक दे इंडिया फेम अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी श्री मीर रंजन नेगी के मुख्य आतिथ्य में प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर पूर्व सांसद श्री राजबहादुर सिंह जी, श्री अंकलेष्वर दुबे, श्री मकसूद खान विभागीय हॉकी प्रषिक्षक श्री उमेषचन्द्र मोर्य एवं श्री नफीस खान एवं एड.वीनू राणा जी एवं श्री योगेष श्रीवास्तव जी उपस्थित रहे। श्री नेगी द्वारा सभी हॉकी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर, हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी के जन्म के उपलक्ष्य मंे हॉकी मैच से खेल सप्ताह की शुरूआत की। खेल सप्ताह के दौरान दिनॉक 26 अगस्त 2024 को बालक एवं बालिका वर्ग में रस्सा-कसी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें खेल परिसर के सभी प्रषिक्षण केन्द्रों के खिलाड़ियों ने अपनी सहभागिता दी, दिनॉक 27 अगस्त 2024 को कबड्डी एवं एथलेटिक्स-100मी. गोलाफेक, लंबीकूद का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सागर जिले के कलेक्टर महोदय श्री संदीप जी.आर. उपस्थित हुऐ और खेल परिसर के सभी प्रषिक्षण केन्द्रों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कियाा एवं उनका उत्साहवर्धन किया। इसी प्रकार दिनॉक 28 अगस्त 2024 को बास्केटबॉल, व्हालीबॉल एवं मलखम्ब खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। साथ ही आज दिनॉक 29 अगस्त 2024 को प्रातः 07ः00बजे से मेजर ध्यानचंद जी के जन्म दिवस पर मेजर ध्यानचंद जी के छाया चित्र पर मल्यार्पण कर हॉकी खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ खेल परिसर के हॉकी मैदान पर किया गया। जिसमें खेल परिसर के हॉकी प्रषिक्षण केन्द्र के बालक/बालिकाओं एवं सेना के खिलाड़ियों ने भाग लिया।  खेल सप्ताह का समापन कार्यक्रम आज दिनॉक 29 अगस्त 2024 को सायं:05ः00बजे से खेल परिसर के हॉकी टर्फ मैदान पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लोकेष सिन्हा जी के मुख्य अतिथ्यि एवं वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी श्री श्री अब्दुल सत्तार उर्फ मुन्ना मास्टर जी, के विषिष्टि आतिथ्य एवं एड.श्री वीनू राणा जी, सूचना प्रसारण से फील्ड पब्लिसिटी अधिकारी श्री अजय प्रकाष जी की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी अतिथियों द्वारा हॉकी के जादूगर पदमभूषण श्री मेजर ध्यानचंद जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण किया। माल्यापर्ण उपरांत सभी अतिथियों का स्वागत जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी श्री प्रदीप अबिद्रा द्वारा पुष्पगुच्छ से किया गया।
                 स्वागत उपरांत जिला खेल अधिकारी द्वारा खेल सप्ताह के संबंध में सभी अतिथियों को संक्षिप्त जानकारी से अवगत कराया और बताया कि मेजर ध्यानचंद जी ना केवल देष के वे उत्कृष्ट हॉकी खिलाड़ी थे बल्कि एक महान देषभक्त थे जिन्होंने देष के सम्मान से कोई समझोता ना करते हुऐ हिटलर द्वारा उन्हें सैना में वरिष्ठ पद दिये जाने को ठुकरा दिया, यह हम सभी देषवासियों को बढ़ा ही प्रेरक प्रसंग है।   इसके पश्चात सागर के वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी श्री अब्दुल सत्तार उर्फ मुन्ना मास्टर जी जिन्होंने सागर की हॉकी में अपना अभूतपूर्व योगदान दिया और अपने समय में सागर की हॉकी को ऊचॉईयॉ प्रदान की, आज उनकी आयु 93 वर्ष है। जिनका आज खेल परिसर परिवार की ओर से शाल-श्रीफल से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लोकेष सिन्हा जी द्वारा खेल दिवस के उपलक्ष्य में अपने उद्बोधन में कहा की मैदान से लगातार जुड़े रहे,मैदान ही सफलता दिला सकता है इसलिए लगातार मैदान में आकर अभ्यास करते रहे आज इस नई तकनीकि के दौर में पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी बहुत जरूरी है। रोज अभ्यास करना खिलाड़ी के लिए जरूरी है अंत में सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाऐं प्रेषित की, तत्पष्चात वरिष्ठ खिलाड़ी श्री अब्दुल सत्तार उर्फ मुन्ना मास्टर जी द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि खिलाड़ी को ऐसी खेल भावना रखनी चाहिए ताकि वे आगे बढ सके, हमेषा अपने माता-पिता के साथ-साथ अपने कोच का सम्मान करना चाहिए, ये ही आपको ऊॅचाइयों में ले जाने में सहायक बनेंगे।आयोजन उपरांत दिनॉक 23 अगस्त 2024 से 29 अगस्त 2024 तक आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।अंत में सत्यम कला एवं संस्कृति संग्राहल समिति गोपालगंज सागर के संचालक श्री दामोदर अग्निहोत्री द्वारा मेजर ध्यानचंद जी के समय के पेपर कटिंग, एवं खेले गये मैचों के छायाचित्रों का प्रर्दषनी लगाई गई जिसका अवलोकन सभी अतिथियों एवं खिलाड़ियों द्वारा किया गया।   कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु विभागीय खेल प्रषिक्षक/कर्मचारी श्री प्रेमनेती राय, श्रीमती सीमा चक्रवर्ती, श्रीमती संगीता सिंह, श्री श्यामलाल पाल, श्री उमेषचन्द्र मोर्य, श्री नफीस खान, श्री महेन्द्र सिंह राजपूत, श्रीमती अंजली सिंह, श्री चंदन मोरे, श्री रंजीत बैन, श्री मिथलेष यादव, श्री विवेक सेन, श्री रामबाबू विष्वकर्मा, श्री हेमन्त प्रजापति,श्री बद्री प्रसाद सेन, श्री ब्रजेन्द्र कोरी, श्री अभिषेक आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मंच संचालन श्री मंगल सिंह यादव द्वारा किया गया।
Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

कटनी में ज्वेलरी शोरूम पर चोरों का बड़ा धावा, 11 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर पार

दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुसे बदमाश, तिजोरियां और डिस्प्ले काउंटर किए खाली; CCTV और…

17 mins ago

कुलगाम में CRPF कैंप पर आतंकी हमला, 15 सेकंड में 30 राउंड फायरिंग

बाइक सवार हमलावरों ने नाका ड्यूटी पर तैनात जवानों को बनाया निशाना, CCTV फुटेज आया…

2 hours ago

सोनिया की किताब से सियासी भूचाल!

किताब के पन्ने खुले तो सियासत के कई पुराने पन्ने भी पलटने लगे! सोनिया गांधी…

20 hours ago

MP – युवा कांग्रेस में अंकेश जैन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मीडिया विभाग प्रदेश उपाध्यक्ष बने

मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस में अंकेश जैन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मीडिया विभाग का बनाया…

23 hours ago

योगी की चिंता, भाजपा की चुनौती और मोदी सरकार का भविष्य!

 यूपी में एक चूक कितनी भारी पड़ सकती है? एसआईआर में हिंदू मतदाताओं के नाम…

1 day ago

सोनिया गाँधी की आत्मकथा आज बाजार में – (Belonging: A Journey of Love)

कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी की बहुप्रतीक्षित आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव'…

2 days ago