खेल जगत

भारतीय शैली कुश्ती संघ की बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी गठित

स्थानीय स्तर पर दंगल आयोजित करवाए जाएंगे ताकि कुश्ती की परम्परा कायम रहे : कपिल मलैया
कपिल मलैया भारतीय शैली कुश्ती संघ मप्र के अध्यक्ष एवं वर्ल्ड फेडरेशन आफ इंडिया स्टाइल रेसलिंग के उपाध्यक्ष चुने गये

सागर। भारतीय शैली कुश्ती संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक मैजिस्टिक प्लाजा में आयोजित की गई। बैठक में कपिल मलैया भारतीय शैली कुश्ती संघ मप्र के अध्यक्ष एवं वर्ल्ड फेडरेशन आफ इंडिया स्टाइल रेसलिंग के उपाध्यक्ष चुने गये।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि संघ के राष्ट्रीय महासचिव दिल्ली गौरव सचदेवा ने बताया कि कुश्ती की परंपरा देश में विलुप्त होती जा रही थी लेकिन आज 150 देशों में प्रचलित हो रही है। उन्होंने बताया कि बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों जैसे इंदौर, उज्जैन, रतलाम, भोपाल, जबलपुर, मण्डला, कटनी, उमरिया, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, हरदा, मध्यप्रदेश पॉवर मेनेजमेंट कम्पनी, जबलपुर एवं सागर के जिलों के अध्यक्ष, सचिव उपस्थित थे।
भारतीय शैली कुश्ती संघ महासचिव अर्जुन यादव द्वारा विगत कार्यकाल का विवरण एवं उपलब्धियां से अवगत कराया एवं आगामी कार्यकाल हेतु नवीन कार्यकारिणी गठन का प्रस्ताव रखा गया। आगामी आयोजन नवम्बर माह में मध्यप्रदेश केशरी कुश्ती स्पर्धा मण्डला में आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया है।
भारतीय शैली कुश्ती संघ मप्र अध्यक्ष कपिल मलैया ने बताया कि मेरा प्रयास रहेगा कि भारतीय शैली कुश्ती को अधिक से अधिक लोगों से जोड़ सकूं। भारतीय संस्कृति में कुश्ती महत्वपूर्ण अंग रही है। हमारे ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे युवा हैं जिन्हें कुश्ती में रूचि है पर उचित अवसर एवं जानकारी न होने के कारण पीछे रह जाते हैं। ऐसे सभी युवाओं के लिए स्थानीय स्तर पर दंगल आयोजित करवाए जाएंगे ताकि हमारी भारतीय शैली कुश्ती की परम्परा कायम रहे।
इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर संतोष तिवारी जबलपुर, उपाध्यक्ष विनोद कछवाहा मण्डला, सह सचिव कौशन सोनी सागर, सह सचिव जे.डब्लू खरपाटे जबलपुर, सह सचिव मिथुन पहलवान इंदौर, कोषाध्यक्ष राकेश यादव एम.पी. पॉवर मेनेजमेंट कम्पनी जबलपुर, कार्यकारणी के सदस्य अभिमन्यु सोनी सागर, कमल मांडवा इंदौर, शकील मोहम्मद छिंदवाड़ा, नर्बद काछी जबलपुर, दीपक रजक जबलपुर, प्रवीण धनगर नरसिंहपुर, विनोद यादव भोपाल, जे.पी. गोस्वामी उमरिया, संतोष कुमार कुशवाहा मण्डला, मुकेश पहलवान उज्जैन, गोविंदा पहलवान हरदा, गनपत पहलवान रतलाम, संतोष यादव नरसिंहपुर की नियुक्ति उक्त बैठक में की गई। जिनका कार्यकाल 4 वर्ष का होगा। बैठक का संचालन संदीप कछवाहा मण्डला के द्वारा किया गया और आभार प्रदर्शन विनय जैन सागर के द्वारा किया गया।बैठक में रमेश चंदेल, मगन पहलवान, श्याम पहलवान, वीनू राणा, सुरेश वकील, अजय यादव, बब्बू यादव पार्षद, अंबिका पहलवान, कृष्ण वल्लभ सोनी, राजा ठाकुर, मोहित ठाकुर, कुलदीप गौर, रमन मिश्रा, राजदीप यादव, पवन पहलवान, इंद्रपाल सिंह ठाकुर आदि उपस्थित थे।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

“सुरखी विधानसभा के विद्यालयों में गूंजा सेवा, संस्कार और हरियाली का संदेश

युवा  नेता आकाश सिंह राजपूत ने साइकिल वितरण, छात्र सम्मान एवं वृक्षारोपण से जीता सभी…

9 hours ago

सांसद वानखेड़े ने रेल मंत्री से सागर लोकसभा क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग उठाई

बीना में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन और मंडी बामोरा में प्रयागराज एक्सप्रेस के स्टॉपेज की…

9 hours ago

संजय दत्त @ 67 : गलतियों से गिरकर, संघर्ष से उठकर सुपरस्टार बनने की कहानी

भारतीय सिनेमा में कुछ कलाकार ऐसे होते हैं जिनकी पहचान केवल उनकी फिल्मों से नहीं,…

16 hours ago

ई-20 पेट्रोल – सस्ता ईंधन का वादा, अब ‘किसानों के सम्मान’ का नया तर्क?

भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार की एक विशेषता है—वह अपने हर बड़े फैसले के…

2 days ago

गुरु: जो युग को दृष्टि देता है

‘’वन्दे बोधमयं नित्यं गुरुं शङ्कररूपिणम्। यमाश्रितो हि वक्रोऽपि चन्द्रः सर्वत्र वन्द्यते॥‘’ सभ्यताओं का निर्माण केवल…

2 days ago

CJP के प्रदर्शन के बाद तेज हुई ‘रिजर्वेशन हटाओ’ बहस, 51 लाख फॉलोअर्स का दावा

नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शन के…

4 days ago