प्रशासन

नवागत कलेक्टर ने पत्रकारों को गिनाई प्राथमिकतायें

नवागत कलेक्टर संदीप जी आर ने कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के पत्रकारों से मुलाकात की। उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं और शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में चर्चा की। उन्होंने कहा कि वर्षा ऋतु अतिवृष्टि को ध्यान में रखते हुए यह आवश्यक है कि सभी लोग जागरुक रहें साथ ही तत्पर होकर सूचना दें, और निर्णय लें। कोई अप्रिय घटना ना घटे इसके लिए हम सभी को जागरूक रहना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शासन ए प्रशासन के द्वारा कार्यवाही निश्चित रूप से की ही जा रही है साथ ही मीडिया के माध्यम से भी मैं यह अपील करना चाहता हूं कि शहर, गांव में किसी भी जर्जर या जीर्ण.शीर्ण हो रहे भवन आदि की सूचना दें। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत किए जा रहे पौधारोपण कार्य में फ्रूट फॉरेस्ट कॉन्सेप्ट के साथ एक ही स्थान पर कई फलदार पौधे लगाने की कार्य योजना रहेगी जिससे भविष्य में ये विकसित पौधे हरियाली स्वच्छ वायु स्वच्छ वातावरण के साथ.साथ फूड सेफ्टी में भी सहयोगी बनेंगे। जिले में ट्रैफिक व्यवस्था स्वास्थ्य और स्वच्छता के साथ.साथ शिक्षा जल जीवन मिशन सीएम राईज़ स्कूल के निर्माण तथा संचालन को भी प्राथमिकता से देखा जाएगा। इसी प्रकार राजस्व महा अभियान के अंतर्गत नामांतरण बटवारा सीमांकन आदि से संबंधित सभी प्रकरणों को समय सीमा के अंदर निराकृत किया जाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था में पैदल चलने वाले लोगों का विशेष ध्यान रखते हुए फुटपाथ पर पार्किंग दुकान न हों यह सुनिश्चित किया जाएगा। इसके साथ ही स्मार्ट सिटी के अंतर्गत चल रहे सभी प्रोजेक्ट्स का सुचारु क्रियान्वयन और जिले वासियों को बेहतर सुविधा मिले इसका ध्यान रखते हुए सभी योजनाएं क्रियान्वित की जाएंगी।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

लोकसभा में गूंजा बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना में स्थानीय रोजगार का मुद्दा

लोकसभा में सागर सांसद ने बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना के संबंध में जानकारी चाहते हुए स्थानीय…

4 hours ago

मत जमा कीजिए

मत जमा कीजिए। सच कहूं तो ये बात जितनी साधारण लगती है, उतनी ही गहरी…

12 hours ago

जंग तो रुकेगी लेकिन किसकी शर्तों पर ?

खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…

3 days ago

वन्य जीव संरक्षण  के प्रति सरकार प्रतिबद्ध -सीएम डॉ मोहन यादव

बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…

3 days ago

अब कहीं जाकर सठियाये मोहन यादव

मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…

4 days ago

पत्नी की हत्या कर लगाई आग – डॉक्टर द्वारा रची गई सुनियोजित साजिश का पर्दाफाश

पत्नी की हत्या कर घटना को दुर्घटना दिखाने का प्रयास तीन आरोपी गिरफ्तार सागर। जिले…

5 days ago