सागर। सागर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक तीन मंजिला मकान में मां व उसकी दो बेटियों के खून से सने शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना स्थल पुलिस कंट्रोल रूम के ठीक सामने नेपाल पैलेस का है। बताया जा रहा है कि रात करीब 10.30 बजे पति जब घर पहुंचा तो दरवाजे खुले मिले। अंदर देखा तो पत्नी व बड़ी बेटी की लाश किचिन और छोटी बेटी की लाश बेडरूम में नीचे पड़ी थी।तीनों के सिर से खून बह रहा था। घटना स्थल को देख प्रतीत हो रहा है कि सिर दीवार में मारने के साथ किसी धारदार हथियार व पेंचकश से सिर गले व शरीर के अन्य हिस्सों में ताबड़तोड़ वार किए गए। तीन मंजिला मकान के ग्राउंड फ्लोर पर परिवार और बाकी ऊपर की दो मंजिल पर किराएदार रहते हैं। आश्चर्य की बात है कि इतनी बड़ी वारदात हो गई और किसी को मां-बेटियों की चीख तक सुनाई नहीं दी। रात 1 बजे मौके पर पहुंचे आईजी प्रमोद वर्मा, डीआईजी सुनील कुमार, प्रभारी एसपी डॉ. संजीव उईके ने तफ्तीश की। फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आईजी वर्मा का कहना है कि हत्या हुई है, लेकिन कैसे और किसने की यह अभी बताना संभव नहीं।
⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।
डिजिटल लेन-देन की सुविधा कहीं आम आदमी के लिए आर्थिक मुसीबत तो नहीं बनती जा…
नई दिल्ली। भारतभवः देश के प्रमुख औद्योगिक समूह टाटा को लेकर अब सियासत तेज हो…
शिवपुरी/करैरा। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा में चल रही पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री…
भोपाल। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी…
हर्ष यादव के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन खाद, बिजली और सिंचाई के…
सागर। 27अक्टूबर 2026 इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की 68वीं मध्य प्रदेश स्टेट कॉन्फ्रेंस IMA MPCON…