प्रशासन

जर्जर भवन मै चल रहा हायर सेकण्डरी स्कूल प्रशासन चुप

जर्जर भवन मै चल रहा रसेना हायर सेकण्डरी स्कूल, विधानसभा मै उठ चुका है जर्जर भवन का मामला, फिर भी जान जोखिम मै डालकर शिक्षा लेने को मजबूर है बच्चे

देवरी – सागर जिले के तहसील देवरी मै रसेना ग्राम पंचायत में एक ऐसा शासकीय उच्चतर हायर सेकण्डरी स्कूल है जो करीब 90बर्ष पुराना है प्राथमिक शाला से प्रांरभ हुआ जिसको 40बर्ष पहले हाई स्कूल बनाया गया फिर 2018 मै हायर सेकण्डरी हुआ मगर यहा अभी तक न भवन बना न ही अभी तक भवन की स्वीकृति मिली जबकि बर्तमान समय मै स्कूल मै बच्चों की दर्ज संख्या 745 है पूरे स्कूल मै कुल स्टाफ 35 शिक्षको का है मगर वर्तमानकार्यरत पदस्थ मात्र 10शिक्षको के भरोसे स्कूल चलाया जा रहा है स्कूल के भवन के कमरो मैं दीवाले बडी बडी दरारो मै तब्दील हो चुकी है तो इस बरसात मै छ्त का छप्पर बडे टुकडो मै टूट टूटकर गिरने लगा है जमीन मै भी फर्स पूरा उखड चुका है व बरसात मै बच्चों को बैठने जगह तक नही होती क्योकि जर्जर भवन के छप्पर पिलर दीवाले दरारो मै तब्दील हाेने के कारण कमरो मै बरसात मै बर्षा होने पर पानी भर जाता है इस समस्या को स्कूल प्रबंधन के प्राचार्य ने सरपंच ,बीईओ , जिला शिक्षा अधिकारी जनपद अध्यक्ष ,बिधायक ,शिक्षा मंत्री ,प्रभारी मंत्री से तक लिखित शिकायत की मगर सिर्फ आशवासन मात्र मिला समस्या न ही कोई भी समस्या हल हुई न ही नया भवन मिला वही पूर्व बिधायक हर्ष यादव ने बिधानसभा मै जर्जर भवन का मुद्दा भी उठाकर नये भवन की मांग की थी तो नये भवन को लेकर संचनालय भोपाल ने डी. ई .ओ. सागर से स्कूल की रिपोर्ट मांगी थी तो स्कूल द्वारा पत्र के माध्यम से भी जानकारी भेजी गई थी मगर भवन स्वीकृति की चर्चा बनकर रह गया। और आज दिनांक तक उसी जर्जर भवन मै जानजोखिम मै डालकर बच्चों को बैठाकर शिक्षक शिक्षा देते है और शासन प्रशासन बडी घटना के इंतजार मै चुप्पी साध कर बैठा हुआ है ।

संतोष विश्वकर्मा 

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

लोकसभा में गूंजा बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना में स्थानीय रोजगार का मुद्दा

लोकसभा में सागर सांसद ने बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना के संबंध में जानकारी चाहते हुए स्थानीय…

2 hours ago

मत जमा कीजिए

मत जमा कीजिए। सच कहूं तो ये बात जितनी साधारण लगती है, उतनी ही गहरी…

10 hours ago

जंग तो रुकेगी लेकिन किसकी शर्तों पर ?

खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…

2 days ago

वन्य जीव संरक्षण  के प्रति सरकार प्रतिबद्ध -सीएम डॉ मोहन यादव

बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…

3 days ago

अब कहीं जाकर सठियाये मोहन यादव

मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…

3 days ago

पत्नी की हत्या कर लगाई आग – डॉक्टर द्वारा रची गई सुनियोजित साजिश का पर्दाफाश

पत्नी की हत्या कर घटना को दुर्घटना दिखाने का प्रयास तीन आरोपी गिरफ्तार सागर। जिले…

5 days ago