राजनीतिनामा

मध्यप्रदेश – नरोत्तम से सर्वोत्तम मुकाबले के लिए कांग्रेस को उत्तम प्रत्याशी की तलाश

भोपाल भारतभवः 

दतिया विधानसभा के उपचुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस के रणनीतिकार उम्मीदवार के चयन में लगातार मंथन कर रहे है भाजपा से नरोत्तम मिश्रा का नाम लगभग तय है लेकिन नरोत्तम से अधिकतम खड़ा मुकाबला करने के लिए कांग्रेस उत्तम प्रत्याशी की तलाश में भोपाल से लेकर दिल्ली तक मंथन कर रही है। दरअसल जब भी उपचुनाव होते हैं उपचुनाव के परिणाम सरकार और विपक्ष की क्या स्थिति है इसका टेस्ट माने जाते हैं और इसी को आधार बनाकर एक माहोल बनाया जाता है कि हम आगामी विधानसभा के आम चुनाव में किस तरह से बेहतर परफॉर्मेंस करेंगे शायद यही कारण है की उपचुनाव में दोनों ही दल अपनी पूरी ताकत झोंकते हैं रणनीति बनाने के लिए गहन मंथन करते हैं और चुनाव जिताने वाले नेताओं को दायित्व सौंपते हैं लेकिन सबसे पहली शर्त बेहतर प्रत्याशी की तलाश होती है और दतिया विधानसभा चुनाव के लिए आजकल में दोनों ही प्रमुख दलों की यह तलाश पूरी हो सकती है। बहरहाल दतिया विधानसभा के उपचुनाव के लिए आज अधिसूचना जारी होगी और इसी के साथ ही नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी 13 जुलाई तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे 30 जुलाई को मतदान है और 3 अगस्त को परिणाम आएगा रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 में जयंती पर स्मरण पक्ष के तहत जिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित था जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल उपस्थित थे इस दौरान इन दिग्गज नेताओं ने दतिया विधानसभा के उपचुनाव को लेकर भी चर्चा हुई है और आजकल में भाजपा प्रत्याशी घोषित कर सकती है भाजपा के संभावित प्रत्याशी पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा दतिया से आज राजधानी भोपाल भी पहुंच रहे हैं इस दौरान उनकी पार्टी नेताओं से मुलाकात भी होगी और माना जा रहा है कि आज शाम तक या कल तक भाजपा उम्मीदवार की घोषणा कर देगी                                                           वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी ने तीन नाम का एक पेनल तैयार किया है जिसमें राजेंद्र भारती की पत्नी शोभा भारती अवधेश नायक और घनश्याम सिंह के नाम शामिल बताए जा रहे। पार्टी सूत्रों की माने तो शोभा भारती का नाम सहानुभूति के तौर पर आगे बढ़ाया गया है पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि राजेंद्र भारती को जो सजा हुई है और जिस तरह से सीट रिक्त हुई है उसके चलते सहानुभूति वोट मिल सकते हैं। वहीं दूसरी ओर 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व उपाध्यक्ष अवधेश नायक को कांग्रेस ने 2023 में दतिया से उम्मीदवार घोषित किया था लेकिन जब राजेन्द्र भारती समर्थकों ने नायक का विरोध किया तो पार्टी ने प्रत्याशी बदलकर राजेंद्र भारती को टिकट दे दिया टिकट कटने के बाद भी अवधेश नायक ने राजेंद्र भारती के पक्ष में चुनाव प्रचार किया था इसके बदले में नायक अब राजेंद्र भारती से और पार्टी से समर्थन चाहते हैं। उनका तर्क है कि उन्होंने जो उस समय त्याग किया और संगठन के प्रति जो निष्ठा जताई उसके चलते उन्हें टिकट दिया जाना चाहिए तीसरा नाम पूर्व विधायक घनश्याम सिंह का भी है राज परिवारों के अधिकांश नेता जिसमें दिग्विजय सिंह प्रियव्रत सिंह चाहते हैं कि घनश्याम सिंह को टिकट मिले हाल ही में हुई दतिया की बैठक में अधिकांश उपस्थित भी थे कांग्रेस में सबसे बड़ी चुनौती प्रत्याशी चयन की है क्योंकि नरोत्तम मिश्रा भाजपा के मजबूत उम्मीदवार है चुनाव हारने के बाद भी वे लगातार दतिया विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय रहे और पिछले कुछ महीने से तो भी दतिया में ही डेरा डाले हुए हैं बहुत कम समय के लिए भोपाल या कहीं और गए बल्कि एक धार्मिक आयोजन के बहाने बात भी कर रहे हैं और उनके कार्यकाल में हुए विकास कार्यों देश और प्रदेश के नेताओं कलाकारों और साधु संतों का जमावड़ा उन्होंने दतिया में किया हुआ था नरोत्तम मिश्रा कार्यकर्ता और जनता के बीच कार्यशैली में और सुधार लाने की को भी गिना रहे हैं।

भाजपा और कांग्रेस के अलावा आजाद समाज पार्टी से दामोदर यादव का चुनाव लड़ना लगभग तय माना जा रहा है और यह भी माना जा रहा है दामोदर यादव के लड़ने से कांग्रेस पार्टी को नुकसान हो सकता है वैसे तो समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी दतिया विधानसभा का उप चुनाव लड़ना चाहते हैं लेकिन उन्हें अपने पार्टी हाई कमान के संकेत का इंतजार है। कुल मिलाकर दतिया विधानसभा का उपचुनाव शुरू से ही हाई प्रोफाइल चुनाव माना जा रहा है यही कारण है कि चुनाव घोषित होते ही दतिया से लेकर भोपाल तक राजनीतिक सक्रियता बढ़ गई है फिलहाल दोनों दलों का फोकस प्रत्याशी चयन पर है भाजपा में जहां औपचारिक घोषणा नरोत्तम मिश्रा के नाम की होना बाकी है वहीं कांग्रेस में प्रत्याशी चयन के लिए मंथन चल रहा है क्योंकि नरोत्तम मिश्रा को कौन अधिकतम टक्कर दे पाएगा साथ ही प्रत्याशी अंतिम समय तक पूरे दमखम के साथ चुनाव मैदान में डटा भी रहे जाहिर है आजकल में प्रत्याशियों के नाम सामने आने के बाद दतिया विधानसभा के उपचुनाव की दिशा तय होगी। भाजपा और कांग्रेस के अलावा आजाद समाज पार्टी से दामोदर यादव का चुनाव लड़ना लगभग तय माना जा रहा है और यह भी माना जा रहा है दामोदर यादव के लड़ने से कांग्रेस पार्टी को नुकसान हो सकता है वैसे तो समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी दतिया विधानसभा का उप चुनाव लड़ना चाहते हैं लेकिन उन्हें अपने पार्टी हाई कमान के संकेत का इंतजार है। कुल मिलाकर दतिया विधानसभा का उपचुनाव शुरू से ही हाई प्रोफाइल चुनाव माना हो गया है यही कारण है कि चुनाव घोषित होते ही दतिया से लेकर भोपाल तक राजनीतिक सक्रियता बढ़ गई है फिलहाल दोनों दलों का फोकस प्रत्याशी चयन पर है भाजपा में जहां औपचारिक घोषणा नरोत्तम मिश्रा के नाम की होना बाकी है वहीं कांग्रेस में प्रत्याशी चयन के लिए मंथन चल रहा है क्योंकि नरोत्तम मिश्रा को कौन अधिकतम टक्कर दे पाएगा साथ ही प्रत्याशी अंतिम समय तक पूरे दमखम के साथ चुनाव मैदान में डटा भी रहे जाहिर है आजकल में प्रत्याशियों के नाम सामने आने के बाद दतिया विधानसभा के उपचुनाव की दिशा तय होगी।

@ देवदत्त  दुबे  

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मध्यप्रदेश – सागर में दिनदहाड़े हत्या, CCTV में कैद वारदात

16 सेकेंड में लोहे के पाइप से 14 वार, इलाके में मची सनसनी सागर। मकरोनिया…

9 hours ago

चक्रवात ‘अर्नब’ का असर- कई राज्यों में बारिश का कहर, यूपी में 16 मौतें

भोपाल/लखनऊ। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर ने देश के कई…

16 hours ago

चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बीच आया नया मोड़

नई दिल्ली। भारतभवः  मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर चुनाव आयोग…

17 hours ago

SIR विवाद अब अदालत की चौखट पर, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिकाएं

नई दिल्ली। भारतभवः  मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर चुनाव आयोग…

2 days ago

ज्ञानेश कुमार पर भाजपा के सहयोगी दलों ने उठाये सवाल

चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर उठ रहे सवालों के बीच अब…

2 days ago

2 अक्टूबर को ‘नो UPI डे’! देशभर के व्यापारी करेंगे डिजिटल भुगतान का बहिष्कार

नई दिल्ली। भारतभवः  डिजिटल भुगतान को लेकर देशभर के व्यापारी संगठनों ने सरकार के खिलाफ…

3 days ago