राजनीतिनामा

मध्यप्रदेश राजनीतिनामा – प्रभारियों से नियुक्तियों की शुरुआत

प्रदेश भारतीय जनता पार्टी में सभी 62 संगठनात्मक जिलों में जिला प्रभारी नियुक्त करने के साथ ही व्यक्तियों की शुरुआत हो गई है। दरअसल, भाजपा के मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल इस समय मध्य प्रदेश संगठन का काम विशेष रूप से देख रहे हैं। हितानंद शर्मा के संगठन महामंत्री पद से हटाए जाने के बाद जब तक नई नियुक्ति संगठन महामंत्री के पद पर नहीं हो जाती, तब तक जामवाल ही संगठन की गतिविधियों को गति देने का काम कर रहे हैं। शनिवार को पार्टी प्रदेश कार्यालय में संभागीय प्रभारी, पार्टी पदाधिकारी और मोर्चा पदाधिकारी की बैठक अजय जामवाल और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने ली, जिसमें उन्होंने संगठनात्मक कार्यों में तेजी लाने के लिए कहा था और उसके बाद ही सभी 62 जिलों में संगठनात्मक जिलों में जिला प्रभारी नियुक्त कर दिए गए हैं। इनमें पूर्व जिला अध्यक्ष और पूर्व सांसद भी शामिल हैं।इसी बैठक में आगामी कार्यक्रमों की प्लानिंग और अमल के लिए निर्देश भी दिए गए। इसमें सबसे अधिक फोकस अगले माह होने वाले जिला से मंडल स्तर तक के प्रशिक्षण परदिया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल 2 दिन दिल्ली प्रवास के बाद लगातार संगठनात्मक बैठकों ले रहे हैं। दिल्ली में उन्होंने पार्टी नेताओं और विशेषकर नवनियुक्त पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भी मुलाकात की थी और पार्टी के कार्यक्रमों से अवगत कराया था। भोपाल लौटने पर क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल के साथ संभागीय प्रभारी की बैठक ली। पार्टी मार्च माह में प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू कर रही है, जिसमें सभी मंडल और जिला स्तर पर प्रशिक्षण दिए जाएंगे। नवनियुक्त संगठनात्मक प्रभारी प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर विशेष फोकस करेंगे। इसके अलावा, केंद्रीय बजट के प्रचार-प्रसार और बीबी रामजी योजना का गांव में अधिक से अधिक विस्तार करने पर भी जोर दिया जाएगा।
पूरी थीम संभागीय प्रभारी को समझा दी गई है। यही नहीं, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने संभागीय प्रभारीयों के बाद मोर्चा पदाधिकारी और पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी के साथ भी संयुक्त बैठक की। इस बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा के साथ केंद्रीय बजट और बीबी जी रामजी पर डिस्कशन हुआ। बैठक में पदाधिकारियों से कहा गया कि गांव और कस्बे में लोगों को केंद्रीय बजट के फायदे बताएं और कांग्रेस के दुष्प्रचार को रोकने के लिए एक्टिव रहें।बहरहाल, जो प्रभारी 62 जिलों में नियुक्त किए गए हैं, उनमें पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व जिला अध्यक्ष, वर्तमान विधायक और वर्तमान संगठन के पदाधिकारी को शामिल किया गया है। अब माना जा रहा है कि इसके बाद निगम मंडलों में नियुक्तियां की जाएंगी। क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल अब निर्णय लेने की गति को तेज करना चाह रहे हैं, जिससे कि पार्टी और सरकार का संदेश सही समय पर सही जगह तक पहुंचे, अपनी बारी का इंतजार कर रहे नेताओं की निर्षक्रयता टूटे और सभी सक्रिय रूप से काम कर सकें।

श्री देवदत्त दुबे   ,वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनैतिक समीक्षक, मध्यप्रदेश  

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

नसीरुद्दीन और सलमान की सियासत जुदा क्यों?

फिल्मी दुनिया में टिके रहने के लिए जबरदस्त अभिनय और दर्शकों की बेपनाह मुहब्बत ही…

3 hours ago

वेबसीरीज घूसखोर पंडित नाम पर विरोध भड़के योगी

ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर रीलिज होने वाली वेबसीरिज ष्घूसखोर पंडितष् पर नाम के विवाद के बाद…

23 hours ago

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह श्रीराम कथा में शामिल हुए, दक्षिणमुखी हनुमान जी की आरती उतारी

केवल सुंदरकांड पढ़ने और सुनने से कोई लाभ नहीं होगा - पूज्य प्रेमभूषण जी महाराज…

2 days ago

सरकार में लाज है तो यूजीसी वापिस ले – प्रियंका

यूजीसी के नये नियमो पर भले ही सुप्रीम कोर्ट ने हाल फिलहाल रोक लगा दी…

2 days ago

मौसेरा भाई निकला नर्स का हत्यारा पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा

बीती रात शाहगढ में गोली मारकर नर्स दीपशिखा की हत्या करने वाले नकाबपोश की शिनाख्त…

3 days ago

इतिहास रच दिया मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इतिहास रच दिया. आजाद भारत में सुप्रीम कोर्ट में…

3 days ago