Breaking News

एक मंत्री का एसा घटिया बयान बैकफुट पर भाजपा

मध्यप्रदेश एक बार फिर शर्मशार है और कारण है मध्यप्रदेश में सत्तासीन भाजपा के एक मंत्री का बेहद आपत्तिजनक बयान जिसे दिखाना भी एक गैरजिम्मेदार कदम होगा । सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी पर बेहद आपत्तिजनक बयान देने वाले मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। हाई कोर्ट ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने को कहा है। हाई कोर्ट ने उनके बयान को कैंसर जैसा खतरनाक बताया है। राज्य सरकार के जनजातीय मामलों के मंत्री विजय शाह के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर गुरुवार को सुनवाई होगी। गौरतलब है कि अपने बयानों से अक्सर विवादों में रहने वाले मंत्री विजय शाह ने कहा था कि पाकिस्तान के आतंकवादियों ने भारत में बेकसूर लोगों को मारा तो भारत ने उनकी बहन को भेज कर उनको मटियामेट कर दिया। इस मसले पर विवाद बढ़ने पर मंत्री ने माफी भी मांगी थी। लेकिन कांग्रेस और अन्य दलो के भारी विरोध ने भाजपा को बैकफुट पर ला दिया है मंत्री शाह को सख्त लहजे में नसीहत दी गई है फिर भी अभी तक उनके इस्तीफे को लेकर कोई खबर नहीं है।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मत जमा कीजिए

मत जमा कीजिए। सच कहूं तो ये बात जितनी साधारण लगती है, उतनी ही गहरी…

2 hours ago

जंग तो रुकेगी लेकिन किसकी शर्तों पर ?

खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…

2 days ago

वन्य जीव संरक्षण  के प्रति सरकार प्रतिबद्ध -सीएम डॉ मोहन यादव

बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…

3 days ago

अब कहीं जाकर सठियाये मोहन यादव

मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…

3 days ago

पत्नी की हत्या कर लगाई आग – डॉक्टर द्वारा रची गई सुनियोजित साजिश का पर्दाफाश

पत्नी की हत्या कर घटना को दुर्घटना दिखाने का प्रयास तीन आरोपी गिरफ्तार सागर। जिले…

5 days ago

देश में सबसे लंबे समय तक शासन प्रमुख रहने का नया रिकॉर्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य और केंद्र की सत्ता को मिला कर देश में सबसे…

5 days ago