राजनीतिनामा

सेवा भारती महावीर मंडल निवेदिता भारती का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन हुआ।

भोपाल:आज सेवा भारती महावीर मंडल में निवेदिता भारती का प्रशिक्षण आनंद धाम व नेहरू नगर दो स्थानो पर संपन्न हुआ।आनंद धाम में मंच संचालन मुख्य निरीक्षिका श्रीमती संध्या सोनी ने किया आयोजन में आए हुए अतिथि का स्वागत निरीक्षिका निवेदिता श्रीमती प्रियंका दुबे ने किया।तत्पश्चात सेवा भारती भोपाल महानगर समिति कि संयोजिका श्रीमती आभा पांडे दीदी,नूतन कॉलेज प्रोफेसर श्रीमती सीमा हार्डिकर,सेवा भारती महावीर मंडल कार्यकारिणी एवं महिला मंडल संयोजिका श्रीमती कल्पना विजय वर्गीय, निवेदिता आयाम प्रमुख श्रीमती अंजना श्रीवास्तव, सदस्य श्री किशोर कुमार लहरपुरे,पूर्णकालिक अरुण बघेल , संध्या सोनी द्वारा दीप प्रज्वलन कर आयोजन प्रारंभ किया गया।प्रशिक्षण आनंद धाम में हुआ प्रथम सत्र -श्रीमती सीमा हार्डिंकर दीदी ने लिया विषय-: मोबाइल मेरा शत्रु और मित्र द्वितीय सत्र श्रीमती आभा पांडे दीदी ने लिया । विषय-:परिवार के प्रति मेरा दायित्व व कर्तव्य।तृतीय सत्र-श्रीमती कल्पना विजयवर्गीय दीदी ने लिया। विषय :-संपूर्ण व्यक्तित्व ।चतुर्थ सत्र- श्रीमती प्रियंका दुबे ने लिया।विषय-: केंद्र संचालक,पंचम सत्र-श्री सत्येंद्र साहू प्रदीप चौबे ने लिया। विषय अनुभव कथन, समापन सत्र श्रीमती आशालता पाठक दीदी ने ध्यान करवाया । इसी तरह कोटरा क्षेत्र की निवेदिताओ का प्रशिक्षण विवेकानंद स्कूल नेहरू नगर में हुआ। जिसमे आशालता पाठक, अंजना श्रीवास्तव, सुमित्रा दीदी, सचिव सत्येंद्र साहू, कोषाध्यक्ष रामस्वरुप राय, प्रदीप चौबे, पुर्ण कालिक अरुण बघेल ,गायत्री साहू मनीषा पाटिल,की उपस्थिति में प्रशिक्षण संपन्न हुआ।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी: प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह

सागर। जिले की रहली पुलिस ने एक अंधे हत्या कांड का सनसनीखेज खुलासा करते हुए…

9 hours ago

कार्यकर्ताओं की तकनीकी दक्षता बढ़ाने भाजपा का प्रशिक्षण

भाजपा में दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान के तहत प्रशिक्षण शुरू हो गए हैं जो बूथ स्तर…

14 hours ago

नितिश की बिदाई – सोशल मीडिया में कई अटकलें

बिहार के मुख्यमंत्री नितिश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर ने बिहार के साथ साथ…

14 hours ago

गेहूं उपार्जन प्रक्रिया में किसानों को ना हो कोई परेशानी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

परफार्मेंस और परिणाम देने वाले कलेक्टर ही रहेंगे मैदान में अधिकारी-कर्मचारी कार्यालयीन समय का पालन…

1 day ago

बिहार – राजनीति में भूचाल नितिश जायेंगे राज्यसभा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अटकलों को समाप्त करते हुए स्पष्ट कर दिया है…

3 days ago

ईरान-इसराइल-अमेरिका युद्ध से थर्राई दुनिया खामनेई की मौत

अमेरिका और इजराइल के ईरान पर हमले से सारी दुनिया सन्न है सोशल मीडिया पर…

7 days ago