लोकतंत्र-मंत्र

विधायक ने किया बस स्टैंड का दौरा, व्यवस्थाएं देखीं

शहर में नए बस स्टैंड की शुरूआत के बाद विधायक जैन बुधवार को आरटीओ के पास स्थित बस स्टैंड का जायजा लेने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने यात्रियों से भी चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरूस्त करने के निर्देश दिए। विधायक जैन ने बस स्टैंड पर सफाई व्यवस्थाओं को बनाने रखने के लिए भी कहा है।बुधवार को बस स्टैंड पर अचानक निरीक्षण करने के लिए पहुंचे विधायक जैन ने पेयजल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यहां लगाए गए नलों को असामाजिक तत्व तोड़ गए थे। विधायक जैन ने कहा कि बस स्टैंड की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जाए, अगर कोई भी  शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहा है, तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएं। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि बस स्टैंड आप सभी लोगों की सुविधाओं के लिए ही इसलिए इसकी सफाई व्यवस्था को बनाए रखने और शासकीय संपत्ति को सहेजने में सहयोग करें। #bharatbhvh #sagar
*यात्रियों से भी की चर्चाएं*
विधायक जैन ने बस स्टैंड पर मौजूद यात्रियों से भी चर्चा की। उन्होंने यात्रियों से सुविधाओं के बारे में पूछते हुए कहा कि यहां क्या-क्या कमी है, जिसको पूरा किया जा सकता है। यात्रियों ने बताया कि बैठने के कुर्सियों की संख्या बढाई जाए साथ ही पेजयल के लिए एक और काउंटर बनाया जाए। विधायक जैन ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही यह कार्य भी पूरे कर लिए जाएंगे। निरीक्षण के दौरान बस संचालक समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

जंतर-मंतर से उठी आवाज, राहुल गांधी का वार “लाठी से भीड़ रुक सकती है, सवाल नहीं”

गांधी जयंती के दिन दिल्ली का जंतर-मंतर एक बार फिर राजनीतिक टकराव का केंद्र बना।…

5 hours ago

मध्य प्रदेश BJP की पहली कोर ग्रुप बैठक में उठे सवाल

“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…

1 day ago

ई-चालान को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

नई दिल्ली: भारतभवः ।     ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…

1 day ago

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर सियासी संग्राम, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का धरना

बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…

1 day ago

रबी फसलों की MSP बढ़ी, गेहूं पर ₹25 की बढ़ोतरी खाद सब्सिडी को भी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों…

2 days ago

भारतीय पायलट की हिम्मत से टला बड़ा हवाई हादसा

बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में जो कुछ हुआ,…

2 days ago