कर्तव्य - अधिकार

बाबू ने दफ्तर में दलित महिला को जूते से पीटा

”पांच मामलो में संज्ञान”

   मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के माननीय अध्यक्ष(कार्यवाहक) श्री मनोहर ममतानी एवं सदस्‍य श्री राजीव कुमार टंडन ने विगत दिवसों के विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रथम दृष्टया मानव अधिकार उल्लंघन के ”पांच मामलों में” संज्ञान लेकर संबंधितों से जवाब मांगा है।

बाबू ने दफ्तर में दलित महिला को जूते से पीटा

            भिंड जिले के नायब तहसीलदार न्यायालय व्रत एंडोरी के कार्यालय गोहद में पदस्‍थ एक बाबू (कर्मचारी) द्वारा पीड़िता दलित महिला को जूते से पीटने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पूरे मामले का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें पीडिता दलित महिला द्वारा सुविधा शुल्‍क वापस मांगने पर बाबू भड़क गया और महिला के साथ मारपीट कर गाली-गलौज भी की। मामले में संज्ञान लेकर मध्‍यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्‍टर एवं पुलिस अधीक्षक, भिंड से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन तीन सप्‍ताह में मांगा है।

अज्ञात वाहन ने कार को मारी टक्कर, बच्ची सहित तीन की हुई मृत्‍यु

            पन्ना जिले के अमानगंज थाना अंतर्गत पन्ना-कटनी रोड स्थित इटौरी मोड़ में एक अज्ञात वाहन की टक्‍कर से कार में सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्‍यु होने की घटना समाने आई है। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल भी हुये है। मामले में संज्ञान लेकर मध्‍यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्‍टर, पन्‍ना से मामले की जांच कराकर प्रकरण हिट एण्ड रन का होने की स्थिति में मृतकों के उत्‍तराधिकारियों को शासन की योजना के अन्‍तर्गत देय आर्थिक मुआवजा राशि के संबंध में की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन एक माह में मांगा है।

 

महिला के इलाज में की लापरवाही

            सीहोर जिले के आष्टा क्षेत्र के सानिया अस्पताल में एक अपेंडिक्स की बीमारी से पीड़ित महिला मरीज के इलाज में हुई लापरवाही के चलते महिला को जीवन और मृत्‍यु के बीच संघर्ष करने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अस्पताल में महिला मरीज के ईलाज में हुई लापरवाही के चलते महिला की दोनों किडनी फैल हो गई है, और उसका डायलिसिस भी शुरू हो गया है, जिसके चलते महिला मरीज को कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामले में संज्ञान लेकर मध्‍यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्‍टर एवं सीएमएचओ, सीहोर से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन एक माह में मांगा है।

 

नाबालिग से किया दुष्कर्म

            रायसेन जिले के औद्योगिक नगर मंडीदीप में एक नाबालिग के साथ उसके ही किरायेदार युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जब नाबालिग को गत दिनों तकलीफ होने पर सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां नाबालिग के गर्भवती होने का पता चला और नाबालिग ने अस्पताल में मृत बालक को जन्म दिया। नाबालिग के गर्भवती होने का पता चलने पर आरोपी किराएदार ने मकान खाली कर दिया। मामले में संज्ञान लेकर मध्‍यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने पुलिस अधीक्षक, रायसेन से मामले की जांच कराकर पीड़ित बालिका की देखभाल, संरक्षण, ईलाज, परामर्श एवं विधिक सहायता के संबंध में एवं आरोपी के विरूद्व की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन तीन सप्‍ताह में मांगा है।

पेयजल की किल्लत से ग्रामीण परेशान

            जबलपुर जिले के सिहोरा विकासखंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कछपुरा में बोर सूख जाने के कारण पिछले एक सप्‍ताह से ग्रामीणों को पेयजल नहीं मिलने का मामला सामने आया हे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नल जल योजना के माध्‍यम से लोगों को पीने के पानी की आपूर्ति करने वाले दोनों बोर सूख जाने के कारण गांव में पानी की आपूर्ति पूरी तरह से ठप पड़ी हुई है। इस कारण ग्रामीणों को पेयजल की समस्या से परेशान होना पड़ रहा है। मामले में संज्ञान लेकर मध्‍यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्‍टर, जबलपुर से मामले की जांच कराकर गांव में पेयजल की वैधानिक अस्थायी व्यवस्था एवं नल जल योजना के उचित क्रियान्‍वयन को सुनिश्चित करवाये जाने के संबंध में की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन तीन सप्‍ताह में मांगा है।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला

अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर मुंबई के जुहू इलाके में हुई 5 राउंड फायरिंग…

24 mins ago

सागर – युवती की हत्या का खुलासा , दुराचार के बाद कुएँ में धकेलने का आरोप

सीधी से आरोपी गिरफ्तार मोतीनगर पुलिस की जांच में सामने आई वारदात की कहानी, हाईवे…

19 hours ago

मध्यप्रदेश – कौन बनेगा डीजीपी दीपावली के बाद दिल्ली दस्तक

  मध्य प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक कौन होगा इसको लेकर भोपाल से लेकर दिल्ली…

20 hours ago

कोलकाता – दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ 19 की मौत

कोलकाता के उत्तर कोलकाता स्थित मशहूर चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार 17 अक्टूबर 2026…

20 hours ago

मध्यप्रदेश – भोपाल में बच्ची की निर्मम हत्या के बाद भारी विरोध

भोपाल के बैरागढ़ इलाके में एक अत्यंत दुखद और दिल दहला देने वाली आपराधिक घटना…

2 days ago

स्टारलिंक विवाद पर रिलायंस का पलटवार: ‘हम प्रतिस्पर्धा से नहीं डरते’

नई दिल्ली। भारतभवः  दुनिया के सबसे अमीर कारोबारियों में शामिल इलॉन मस्क और भारत के…

2 days ago