कलमदार

मध्यप्रदेश के राजनैतिक मैदान में संविधान पर संग्राम

भोपाल। मध्यप्रदेश के महू में स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर जन्मस्थली पर कांग्रेस “जय भीम जय बापू जय संविधान रैली” 27 जनवरी को करने जा रही है। अब इसके पहले भाजपा 25 जनवरी को प्रदेश के बड़े शहरों में संविधान को लेकर सम्मेलन आयोजित करने की तैयारी कर रही है।दरअसल, लोकसभा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान के बाद कांग्रेस पूरे देश में “जय भीम जय बापू जय संविधान रैली” करने के बाद गांव तक इस बात को पहुंचाने की रणनीति पर काम कर रही है। भाजपा ने भी संविधान गौरव अभियान 11 जनवरी से 25 जनवरी तक प्रदेश भर में शुरू करने का कार्यक्रम जारी किया था लेकिन अधिकांश जगह कार्यक्रम को लेकर न तो नेता गंभीर दिखे और ना प्रभावी प्रदर्शन हुआ इसके पीछे संगठन चुनाव को कारण माना जा रहा है। अभियान से ज्यादा पार्टी नेताओं का ध्यान संगठन चुनाव पर था पार्टी को वैसे तो 5 जनवरी तक जिला अध्यक्षों के चुनाव कर लेना थे और 15 जनवरी तक प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव हो जाना था लेकिन अभी तक 47 जिला अध्यक्ष ही घोषित हो पाए हैं। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए कोरम पूरा हो गया है लेकिन अभी चुनाव कब होगा यह तारीख नहीं आई है।

बहरहाल, मध्यप्रदेश के महू में स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली पर 27 जनवरी को कांग्रेस “जय भीम जय बापू जय संविधान रैली” करने जा रही है जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे लोकसभा व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेता महू पहुंच रहे हैं। पहले यह रैली 26 जनवरी को होना थी लेकिन गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों में सभी की व्यस्तता के चलते इसे 27 जनवरी किया गया है क्योंकि देशभर का कार्यक्रम कांग्रेस मध्य प्रदेश के महू में कर रही है, इसलिए बीजेपी मध्य प्रदेश में संविधान गौरव अभियान को धार देने के लिए मध्यप्रदेश के सभी बड़े शहरों में 25 जनवरी को संविधान को लेकर सम्मेलन करने जा रही है। जिसमें हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान प्रबुद्ध जन सम्मेलन आयोजित करने की तैयारी में पार्टी है। सूत्रों की माने तो इन कार्यक्रमों में पार्टी के दिग्गज नेता शामिल होंगे यहां तक की राजधानी भोपाल में होने वाले कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी आ सकते हैं।कुल मिलाकर संविधान पर छिड़ा संग्राम लोकसभा से शुरू हुआ लेकिन उसकी असली अग्नि परीक्षा मध्यप्रदेश के मैदान में हो रही है। कांग्रेस जहां 27 जनवरी को महू में बड़ी रैली करेगी वहीं भाजपा इसके पहले 25 जनवरी को पूरे प्रदेश में सभी बड़े शहरों में प्रबुद्ध जन सम्मेलन करायेगी।

व्यक्तिगत विचार-आलेख-

श्री देवदत्त दुबे जी ,वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनैतिक समीक्षक, मध्यप्रदेश  

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this…
Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

जंतर-मंतर से उठी आवाज, राहुल गांधी का वार “लाठी से भीड़ रुक सकती है, सवाल नहीं”

गांधी जयंती के दिन दिल्ली का जंतर-मंतर एक बार फिर राजनीतिक टकराव का केंद्र बना।…

6 hours ago

मध्य प्रदेश BJP की पहली कोर ग्रुप बैठक में उठे सवाल

“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…

1 day ago

ई-चालान को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

नई दिल्ली: भारतभवः ।     ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…

1 day ago

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर सियासी संग्राम, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का धरना

बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…

1 day ago

रबी फसलों की MSP बढ़ी, गेहूं पर ₹25 की बढ़ोतरी खाद सब्सिडी को भी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों…

2 days ago

भारतीय पायलट की हिम्मत से टला बड़ा हवाई हादसा

बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में जो कुछ हुआ,…

2 days ago