कलमदार

भाजपा की राष्ट्रीय टीम में मध्य प्रदेश का महत्व बढ़ा

बहु प्रतिक्षित भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है जिसमें मध्य प्रदेश के आठ चेहरों को शामिल किया गया है जबकि निवृतमान राष्ट्रीय टीम में मध्य प्रदेश के केवल तीन नेताओं को जगह दी गई थी इस तरह से मध्य प्रदेश का महत्व राष्ट्रीय टीम में बढ़ गया है आठ चेहरों में से पांच सांसद है। दरअसल राष्ट्रीय राजनीति में मध्य प्रदेश का दवदवा प्राय रहा है लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा वाली पिछली राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मध्य प्रदेश के केवल तीन नेताओं को जगह मिली थी शायद पिछली  कमी को इस बार पूरा कर दिया गया है और मध्य प्रदेश से आठ चेहरों को शामिल किया गया है जिससे जाति और क्षेत्रीय संतुलन भी साधा गया है के नेताओं को आदिवासी महिला ओबीसी किसान और मीडिया को संभालने का मौका मिला है।
बहरहाल मध्य प्रदेश के जिन आठ नेताओं को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई है उनमें लाल सिंह आर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गजेंद्र पटेल को राष्ट्रीयमहामंत्री कविता पाटीदार को राष्ट्रीय मंत्री विष्णु दत्त शर्मा को प्रकोष्ठ संकुल संयोजक बंशीलाल गुर्जर किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशीष अग्रवाल मीडिया सहसंयोजक सौदान सिंह राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री मुख्यालय चंडीगढ़ तरुण दुध जोकि मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं।उनको राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी बनाया गया है इनमें से लाल सिंह आर्य इसके पहले भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे जबकि सौदान सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थे और ओमप्रकाश धुर्वे राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे जिन्हें इस बार पहली बार राष्ट्रीय टीम में लिया गया है और में सबसे महत्वपूर्ण जब में बड़ी खरगोन सांसद गजेंद्र सिंह पटेल को मिली है जिन्हें पार्टी का राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है गजेंद्र पटेल को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी दिए जाने के पोछे भाजपा को आदिवासी रणनीति को जोड़कर देखा जा रहा है क्योंकि मध्य प्रदेश में करीब 22% आदिवासी है और प्रदेश की 47 विधानसभासिम आदिवासी वर्ग के लिए आरक्षित है वही खजुराहो सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा को प्रकोश संकुल का राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया है राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार को राष्ट्रीय मंत्री और बंशीलाल गुर्जर को किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है।
इसके पहले गुर्जर मध्य प्रदेश किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष थे कविता पाटीदार मध्य प्रदेश भाजपा की प्रदेश महामंत्री रह चुकी है वर्तमान में राज्यसभा सांसद हैं और पिछड़े वर्ग से आती है राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी देकर भाजपा ने उन्हें संगठन में एक और महत्वपूर्ण भूमिका दी है उनकी नियुक्ति को पार्टी की महिला और ओबीसी वर्ग में पहुंच बढ़ाने के लिए मानी जा रही है कविता पातीदार मध्य प्रदेश के साथ-साथ गुजरात और देश के अन्य हिस्सों में ओबोरी वर्ग और महिलाओं के बीच राजनीतिक पहुंच मजबूत करने की कोशिश करेंगे रखादन सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री बनाया गया हैउनका मुख्यालय चंडीगढ़ होगा इससे पहले भी राष्ट्रीय महामंत्री के तौर पर चंडीगढ़ की संगठन आत्मक जिम्मेदारी संभाल चुके हैं इसके बाद उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया था अब पार्टी ने उन्हें फिर संगठन किया भूमिका में लाते हुए राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री बनाया है क्योंकि चंडीगढ़ नगर निगम के चुनाव और पंजाब में विधानसभा के आम चुनाव होना है और पश्चिम बंगाल की तरह ही अब भाजपा का पूरा फोकस पंजाब पर है इस कारण सौदान सिंह को मिली जिम्मेवारी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।मध्य प्रदेश में मीडिया संयोजक के रूप में अपनी प्रतिभा दिखा चुके आशीष अग्रवाल को राष्ट्रीय स्तर पर मोडिया से सहसंयोजक बनाया गया है माना जा रहा है कि उत्तर भारत खासकर उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव को देखते हुए आशीष उषा अग्रवाल को यह जिम्मेदारी दी गई है जिससे मौडिया के माध्यम से बेहतर वातावरण बनाया जा सके।
कुल मिलाकर भाजपा की राष्ट्रीय टीम में मध्य प्रदेश के नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है साफ जाहिर है कि मध्य प्रदेश पार्टी हाई कमान के लिए महत्वपूर्ण है केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार और प्रदेश मंत्रिमंडल के विस्तार को दृष्टि से भी जम्बावट की जा रही है अब केंद्र और राज्य के मंत्रिमंडल विस्तार के समय शेष बचे जातीय और क्षेत्रीय समीकरण साधे जाएंगे।

आलेख 

श्री देवदत्त दुबे 

लेखक मध्यप्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनैतिक विश्लेषक हैं ।

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV?sub_confirmation=1

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद ।

 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

अमित मालवीय की विदाई या रणनीतिक बदलाव ?

BJP की सोशल मीडिया टीम में बड़े फेरबदल के मायने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन…

33 mins ago

बंदूक की फोटो ने खोला राज, घर पहुंची पुलिस तो मिला करोड़ों का कैश

सोशल मीडिया पर बंदूक के साथ एक फोटो डालना एक युवक को भारी पड़ गया।…

2 days ago

लाल किले से पहली बार गूंजा ‘वंदे मातरम्

लाल किले से पहली बार गूंजा ‘वंदे मातरम्’, स्वतंत्रता दिवस समारोह में दिखा राष्ट्रभक्ति का…

3 days ago

सोशल मीडिया पर अप्रमाणित दावों से पूर्व मंत्री की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने पर हाईकोर्ट सख्त

मानहानिकारक पोस्ट और वीडियो हटाने के निर्देश सागर। दिल्ली हाईकोर्ट ने पूर्व मंत्री एवं खुरई विधायक…

6 days ago

तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ मंत्री राजपूत ने निकली तिरंगा यात्रा

सुरखी विधानसभा क्षेत्र के हर मंडल में निकाली जायेगी भव्य तिरंगा यात्रा: मंत्री राजपूत राष्ट्रीय…

1 week ago

छात्रों के सवाल पर सियासत क्यों खामोश है ?

भारत में बीते  एक महीने में दो बड़े छात्र आंदोलन ने बेपटरी और मनमर्जी से…

1 week ago