राजनीतिनामा

मध्यप्रदेश – उपनेता प्रतिपक्ष कटारे के आरोपों पर भूपेंद्र सिंह का पलटवार

मध्यप्रदेश के उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने भोपाल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दस्तावेज दिखाते हुए आरोप लगाया कि परिवाहन विभाग घोटाले के आरोपी सौरभ शर्मा को भूपेंद्र सिंह के मंत्री रहते हुए मालथौन चेक पोस्ट पर पदस्थ किया गया जो भूपेंद्र सिंह के विधानसभा क्षेत्र खुरई में स्थित है। उन्होंने सवाल किया कि क्या यह संभव है कि भूपेंद्र सिंह की इच्छा के विरुद्ध सौरभ शर्मा उनकी विधानसभा में इतने लंबे समय तक काम करता रहा। कटारे ने भूपेंद्र सिंह के बयान का वीडियो दिखाते हुए कहा कि पूर्व मंत्री ने एक कागज दिखाने की बात कही थी जबकि मैं दो कागज सार्वजनिक कर रहा हूं जिनमें सौरभ शर्मा की नियुक्ति पत्र की प्रति तत्कालीन परिवहन मंत्री के निज सचिव को भेजी गई थी।

इन आरोपो के जबाब में पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हेमंत कटारे जी मैनेज होकर पत्रकार वार्ताएं करते हैं उसके कई उदाहरण है। पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि मेरे परिवहन मंत्री के रूप में मेरे कार्यकाल में सौरभ शर्मा कभी भी मेरे विधानसभा क्षेत्र के चेकपोस्ट पर पदस्थ नहीं रहा। अगर कभी उसकी पोस्टिंग मालथौन चेकपोस्ट पर रही है तो हेमंत कटारे जी उसका आदेश व तारीख बताएं। यदि ये प्रमाणित करदें तो मैं राजनीति से सन्यास ले लूंगाए मैं हेमंत कटारे जी पर मानहानि का केस करूंगा। सिंह ने कहा कि मैं हेमंत कटारे जी से पूंछना चाहता हूं कि ऐसी कौनसी नोटशीट है जिसमें मैनें सौरभ शर्मा की नियुक्ति के लिए अनुशंसा सिफारिश या अनुमोदन किया हो। यह तो बहुत दूर की बात है मैने विचार करने के लिए भी लिखा हो तो वह नोटशीट बताएं। उन्होंने कहा कि क्या पत्रकार वार्ता करके हेमंत कटारे जी सौरभ शर्मा व किसको को बचाना चाहते हैं जब जांच एजेंसियां जांच कर रहीं हैंए तब पत्रकार वार्ता का क्या औचित्य है। जांच में सब सामने आएगा।सिंह ने कहा कि हेमंत कटारे जी स्वयं एक महिला पत्रकार के साथ बलात्कार करने के आरोपी रहे हैं जिसमें एफएसएल जांच में बलात्कार को किस तरह पॉजिटिव से नेगेटिव कराया गया यह कहानी भी मैं बताउंगा। उन्होंने कहा कि हेमंत कटारे जी का आईएसबीटी पर पेट्रोलपंप हैए भोपाल में अनेक संपत्तियां हैं यह कहां से आईं यह बताएं।उन्होंने कहा कि हेमंत कटारे जी ये भी बताएं परिवहन घोटाले के आरोपियों ने इस पत्रकार वार्ता के लिए कैसे मैनेज किया है। पूर्व मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि जांच एजेंसियों को हेमंत कटारे की भी कॉल डिटेल निकालकर देखना चाहिएए परिवहन घोटालों के आरोपियों से तार जुड़े तो नहीं हैं। पूर्व मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि हेमंत कटारे जी को मेरे कार्यकाल की सराहना करना चाहिएए जिसमें मैंने चेकपोस्टों को बंद कर दिया था।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

सोनिया गांधी की किताब से खुलेंगे जिंदगी के अनकहे पन्ने, इंस्टाग्राम पर पहली दस्तक

राजनीति से परे अपनेपन, प्रेम, पारिवारिक त्रासदियों और संघर्षों की कहानी लेकर आ रहीं सोनिया…

18 hours ago

श्रीहरिकोटा से ज्यादा लॉन्चिंग राहुल गाँधी की – पीएम मोदी

नई दिल्ली में आयोजित एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में बोलते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष पर…

19 hours ago

बुंदेलखंड में रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए राज्यसभा सांसद अग्रवाल ने उठाईं प्रमुख मांगें

सागर-सागर-छतरपुर-खजुराहो नई रेल लाइन, नागपुर के लिए सीधी ट्रेन और वंदे भारत एवं अमृत भारत…

1 day ago

मध्यप्रदेश राजनीतिनामा – उमा भारती और भाजपा के टकराव से संघ की नाराजगी

उसी साल मार्च में मुकेश अंबानी के रिलायंस समूह ने मध्यप्रदेश में रिलायंस फ्रेश स्टोर्स…

1 day ago

SBI के करीब 4 हजार ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक

निजी और बैंकिंग जानकारियों की सुरक्षा पर सवाल नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सरकारी…

2 days ago

सागर में आस्था का सैलाब जयकारों के बीच मां दुर्गा को दी विदाई

पुरव्याऊ की कांधे वाली काली माता के चल समारोह ने बांधा समां पुष्पवर्षा और आतिशबाजी…

2 days ago