अपराध

पटवारी को 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा

टीकमगढ़ –  लोकायुक्त पुलिस सागर संभाग  ने टीकमगढ़ जिले मोहनगढ़ तहसील के मझगंवा हल्का के पटवारी को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जमीन का फौती नामांतरण कराने के एवज में पटवारी द्वारा एक लाख 11 हजार रुपए की रिश्वत मांगी गई थी।पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त जयदीप प्रसाद के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त सागर संभाग  योगेश्वर शर्मा  के मार्गदर्शन में लोकायुक्त इकाई सागर द्वारा लगातार कार्यवाई की जा रही है। आवेदक सजीव यादव पिता सूके यादव निवासी ग्राम मझगवां तहसील मोहनगढ़ टीकमगढ़ ने लोकायुक्त पुलिस सागर में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके अनुसार आवेदक के पिताजी के देहांत के पश्चात उसके नाम की ज़मीन का फौती नामांतरण आवेदक एवं परिवार जनों के नाम पर होना था , जिसके लिए विधिवत आदेश होने के पश्चात हल्का पटवारी से संपर्क करने पर आरोपी पटवारी संजू  रैकवार द्वारा फौती नामांतरण करने के एवज  में 1,11,000 रू की मांग की गई एवं  एडवांस  के रूप में 15,000 रुपये  ले लिए गए। आरोपी शेष राशि के बिना नामांतरण की प्रक्रिया करने के लिए राजी नहीं था एवं शेष राशि की मांग कर परेशान कर रहा  था ।इस पर आवेदक द्वारा लोकायुक्त पुलिस से संपर्क  किया गया तो लोकायुक्त पुलिस द्वारा शिकायत का सत्यापन कराने के उपरांत ट्रैप की कार्यवाही की गई । जिसके दौरान आरोपी पटवारी शेष बची राशि में से 10,000/- रूपये पहली किस्त के रूप में  रिश्वत लेते हुए आज सोमवार को रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी द्वारा आवेदक से रिश्वत राशि लेकर अपने साथी शिवम् यादव को दे दी ।जिसने उक्त राशि दूसरे साथी रतिराम पाल  को दे दी ,ये दोनों आरोपी के अवैध कार्यो में सहयोग करते पाए गए अत : इन दोनों को प्रकरण में  सह आरोपी बनाया जा कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही  है ।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मध्यप्रदेश राजनीतिनामा – परफॉर्मेंस रिपोर्ट पर फैसले की बारी

सत्तारूढ दल भाजपा में एल्डरमेन से लेकर मंत्रिमंडल विस्तार के लिए कार्यकर्ताओं पार्टी पदाधिकारीयों विधायकों…

3 hours ago

लोकसभा में गूंजा बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना में स्थानीय रोजगार का मुद्दा

लोकसभा में सागर सांसद ने बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना के संबंध में जानकारी चाहते हुए स्थानीय…

2 days ago

मत जमा कीजिए

मत जमा कीजिए। सच कहूं तो ये बात जितनी साधारण लगती है, उतनी ही गहरी…

2 days ago

जंग तो रुकेगी लेकिन किसकी शर्तों पर ?

खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…

4 days ago

वन्य जीव संरक्षण  के प्रति सरकार प्रतिबद्ध -सीएम डॉ मोहन यादव

बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…

5 days ago

अब कहीं जाकर सठियाये मोहन यादव

मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…

5 days ago