कर्तव्य - अधिकार

मानव अधिकार आयोग ने ग्‍यारह मामलों में संज्ञान लिया

 ग्‍यारह मामलों में संज्ञान ”

   मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के माननीय अध्यक्ष श्री मनोहर ममतानी एवं सदस्‍य श्री राजीव कुमार टंडन ने विगत दिवसों के विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रथम दृष्टया मानव अधिकार उल्लंघन के ”ग्‍यारह मामलों में” संज्ञान लेकर संबंधितों से जवाब मांगा है।

आठ माह से बंद शहर के आधा दर्जन से ज्यादा शौचालय

     भोपाल शहर के विभिन्न व्‍यस्‍त इलाकों में विगत आठ माह से आधा दर्जन से ज्यादा शौचालय बंद पड़े होने का मामला सामने आया है। शहर में शौचालय संचालन करने वाली एजेंसी का टेंडर मार्च में ही समाप्त हो चुका है, इस कारण शहर के कई शौचालय बंद पड़े हुये है। शौचालय के बंद पड़े होने से आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ राह है और शौचालय के आसपास गंदगी और बदबू का अंबार लगा रहता है। मामले में संज्ञान लेकर मध्‍यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने आयुक्‍त, नगर निगम, भोपाल से मामले की जांच कराकर जन सुविधा एवं सुरक्षित पर्यावरण के लिये आवश्‍यक कार्यवाही कराये जाने के संबंध में की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन तीन सप्‍ताह में मांगा है।

 

एचटी लाइन को सहारा देने वाला खंभा ही झुक गया

            भोपाल शहर के शाहपुरा क्षेत्र स्थित प्रशासन अकादमी के सामने स्थित शाहपुरा तालाब किनारे गुजरने वाली हाईटेंशन लाइन के खंभो को सहारे देने के लिये अलग से लगाए गये पोल के झूके एवं मुड़े होने का मामला सामने आया है। तालाब के अंदर लगे पोल भी रोड की तरफ झुक गये और वहां लगी सुरक्षा जाली से चिपकने का खतरा बना हुआ है। इस कारण करंट फैलने की स्थित में जाली में भी करंट फैल सकता है। मामले में संज्ञान लेकर मध्‍यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कार्यपालन यंत्री, मध्‍यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण क.लि. भोपाल से मामले की जांच कराकर जन सुरक्षा हेतु की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन तीन सप्‍ताह में मांगा है।

जर्जर भवन में रहने को मजबूर कर्मचारी

            मंडला जिले के चिलमन चौक स्थित नगर पालिका के शासकीय क्वार्टर की हालत जर्जर होने का मामला सामने आया है। बारिश के दिनों में पॉलीथिन लगाकर काम चलाया गया। जर्जर भवन में नगरपालिका के कर्मचारी अपनी जान जोखिम में उठाकर परिवार के साथ रहने को मजबूर हो रहे है। शासकीय क्वार्टर की मरम्मत नहीं की जा रही है, जिसके चलते हादसे होने का अंदेशा बना रहता है। मामले में संज्ञान लेकर मध्‍यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्‍टर एवं सीएमओ, मंडला से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन एक माह में मांगा है।

सांप के हमले में किसान की हुई मृत्‍यु

मंडला जिले के खटिया थाना क्षेत्र के जामुन टोला चौकी टाटरी में खेत में काम करने गये एक किसान की सांप के हमले करने एवं काटने से मृत्‍यु होने की घटना सामने आई है। मामले में संज्ञान लेकर मध्‍यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्‍टर एवं डीएफओ, मंडला से मामले की जांच कराकर मृतक के उत्‍तराधिकारियों को शासन की योजना नियमानुसार देय मुआवजा राशि के संबंध में प्रतिवेदन एक माह में मांगा है।

 

झिरिया में जा गिरी अनियंत्रित मोटरसाइकिल, युवक की हुई मृत्‍यु

मंडला जिले के नैनपुर की ग्राम पंचायत पुत्‍तरा लालपुर मार्ग में एक मोटरसाइकिल सवार युवक के अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित झिरिया में गिरने के कारण युवक की मृत्‍यु होने का मामला सामने आया है। मामले में संज्ञान लेकर मध्‍यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्‍टर मंडला से मामले की जांच कराकर मृतक के उत्‍तराधिकारियों को शासन की योजना/नियमानुसार देय आर्थिक मुआवजा राशि के संबंध में की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन एक माह में मांगा है।

  

कबाड़ में तब्दील हो गये कई आंचल केंद्र

            मंडला जिले के कई सार्वजनिक स्‍थलों, सरकारी कार्यालयों में नवजात शिशुओं को दुग्‍घपान कराने की सुविधा के लिये बनाये गये आंचल केंद्रों में सुविधा नहीं होने के कारण आंचल केंद्र के कबाड़ खाने के रूप में तब्दील होने का मामला सामने आया है। मामले में संज्ञान लेकर कलेक्‍टर एवं जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, मंडला से मामले की जांच कराकर आंचल केंद्रों की उचित उपयोग योग्य व्यवस्था करने के सम्‍बन्‍ध में प्रतिवेदन एक माह में मांगा है।

रसेल वाइपर के दंश से युवक की हुई मृत्‍यु

            अशोकनगर जिले के बहादुरपुर क्षेत्र के खोपरा चक्‍क गांव में एक युवक की सांप के काटने से मृत्‍यु होने की घटना सामने आई है। मामले में संज्ञान लेकर मध्‍यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्‍टर, अशोकनगर से मामले की जांच कराकर मृतक के उत्‍तराधिकारियों को शासन की योजना अनुसार देय आर्थिक मुआवजा राशि के संबंध में प्रतिवेदन एक माह में मांगा है।

 

ऊबड़-खाबड़ रोड होने के कारण आम नागरिक परेशान

            मुरैना जिले के बैरियर चौराहे से मुरैना गांव तक की जौरा रोड के खराब होने का मामला सामने आया है। रोड के खराब होने के कारण वहां से आवाजाही करने वाले लोगों के वाहन आये दिन पलट रहे है, जिस कारण वह सड़क हादसे का शिकार बन रहे है। मामले में संज्ञान लेकर मध्‍यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्‍टर एवं कार्यपालन यंत्री, लोक निर्माण विभाग, मुरैना से मामले की जांच कराकर जन सुविधा एवं जन सुरक्षा के लिये की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन एक माह में मांगा है।

 

लाइन बिछा रहे दो मजदूरों की करंट लगने से हुई मृत्‍यु

            टीकमगढ़ जिले के मनपसार गांव में 11 हजार केवी लाइन पर विद्युत लाइन बिछाने का काम कर रहे दो मजदूर की करंट लगने से मृत्‍यु होने की घटना सामने आई है। मामले में संज्ञान लेकर मध्‍यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कार्यपालन यंत्री, म.प्र. पूर्वी क्षेत्र विद्युत वितरण क.लि. टीकमगढ़ से मामले की जांच कराकर मृतकों के उत्‍तराधिकारियों को शासन की योजना अनुसार देय आर्थिक मुआवजा राशि के संबंध में तथा घटना में सुरक्षा उपायों के उपयोग में यदि उपेक्षा हुई हो तो दोषी व्यक्ति के विरूद्व की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन एक माह में मांगा है।

 

भाई-बहन की सांप के डसने से हुई मृत्‍यु

            सतना जिले के उचेहरा थाना अंतर्गत बाबूपुर डोंगरी में घर में सो रहे भाई-बहन की सांप के डसने से मृत्‍यु होने की घटना सामने आई है। मामले में संज्ञान लेकर मध्‍यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्‍टर, सतना से मामले की जांच कराकर मृतकों के उत्‍तराधिकारियों को शासन की योजना अनुसार देय आर्थिक मुआवजा राशि के संबंध में प्रतिवेदन एक माह में मांगा है।

 

गहरे गड्ढे में डूबने से महिला की हुई मृत्‍यु

            छतरपुर जिले के कैड़ी फोर लाइन के पास बने गहरे पानी के गड्ढे में डूबने से एक महिला की मृत्‍यु होने की घटना सामने आया है। मामले में संज्ञान लेकर मध्‍यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्‍टर, छतरपुर से मामले की जांच कराकर मृतका के उत्‍तराधिकारियों को शासन की योजना अनुसार देय आर्थिक मुआवजा राशि के संबंध में प्रतिवेदन एक माह में मांगा है। 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मन की बात में सुरक्षा, जनगणना और पोषण पर पीएम मोदी का जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार, 27 सितंबर 2026 को ‘मन की बात’ के 138वें संस्करण…

11 hours ago

दिल्ली में सड़क निरीक्षण के दौरान थप्पड़ का विवाद, मंत्री प्रवेश वर्मा और AAP आमने-सामने

दिल्ली में सड़क निर्माण को लेकर चल रहा राजनीतिक विवाद अब थप्पड़ कांड तक पहुंच…

18 hours ago

मध्यप्रदेश – सागर में दिनदहाड़े हत्या, CCTV में कैद वारदात

16 सेकेंड में लोहे के पाइप से 14 वार, इलाके में मची सनसनी सागर। मकरोनिया…

1 day ago

चक्रवात ‘अर्नब’ का असर- कई राज्यों में बारिश का कहर, यूपी में 16 मौतें

भोपाल/लखनऊ। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर ने देश के कई…

2 days ago

चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बीच आया नया मोड़

नई दिल्ली। भारतभवः  मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर चुनाव आयोग…

2 days ago

SIR विवाद अब अदालत की चौखट पर, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिकाएं

नई दिल्ली। भारतभवः  मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर चुनाव आयोग…

3 days ago