Categories: Breaking News

भाग्योदय में ब्रह्मचारिणी दीदी के साथ मारपीट के आरोप

सागर में जैन समाज और भाग्योदय तीर्थ क्षेत्र में समाज के विवाद इन दिनों चर्चा का विषय बने है। भाग्योदय तीर्थ में निर्यापक मुनि श्री सुधासागर महाराज विराजमान हैं। रविवार को उनके आहार के दौरान सेवा में जुटी ब्रह्मचारिणी दीदी के साथ जरा सी बात पर समाज के ही एक व्यक्ति ने मारपीट कर दी। मामला फिलहाल थाने में हैं। दोनों पक्ष एफआईआर दर्ज कराने का दबाव भी बना रहे हैं। दोनों पक्षों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए मोतीनगर थाने में शिकायत की है। पुलिस ने शिकायत पर मामला जांच में लिया है। दोनों पक्षों को मेडिकल जांच के लिए भेजा है जानकारी के अनुसार भाग्योदय तीर्थ में रविवार सुबह मुनि श्री के आहार चल रहे थे। इसी दौरान ब्रह्मचारिणी दीदी ने वहां मौजूद दूसरे पक्ष से हाथ हटाने के लिए बोला। ताकि उनके परिचित कमरे के अंदर आ सके। इसी दौरान उन्होंने दूसरे पक्ष का हाथ हटा दिया जिसको लेकर विवाद शुरू हुआ और मुनि श्री के आहार होने के बाद मारपीट होने लगी।पुलिस से मिली जानकारी भाग्योदय तीर्थ में रविवार को जैन मुनि की आहार चर्या के दौरान विवाद हुआ है। जैन समाज की ब्रह्मचारिणी आरती दीदी ने जो घटना बताई है उसमें मुनि श्री के आहार के दौरान हाथ हटाने की बात को लेकर विवाद हुआ है। साधक विशाल जैन व कुछ लोगों ने मुनिश्री के जाने के बाद उनके साथ मारपीट की है।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मध्य प्रदेश BJP की पहली कोर ग्रुप बैठक में उठे सवाल

“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…

19 hours ago

ई-चालान को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

नई दिल्ली: भारतभवः ।     ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…

19 hours ago

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर सियासी संग्राम, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का धरना

बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…

20 hours ago

रबी फसलों की MSP बढ़ी, गेहूं पर ₹25 की बढ़ोतरी खाद सब्सिडी को भी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों…

2 days ago

भारतीय पायलट की हिम्मत से टला बड़ा हवाई हादसा

बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में जो कुछ हुआ,…

2 days ago

ज्ञानेश कुमार और SIR को लेकर याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई

चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सुप्रीम कोर्ट की नजर, SIR को लेकर भी याचिका पर…

3 days ago