राजनीतिनामा

शस्त्रों की पूजा हमें धर्म ,कर्म और कर्तव्यों का बोध कराती है: मंत्री राजपूत

शस्त्रों की पूजा हमें धर्म ,कर्म और कर्तव्यों का बोध कराती है । उक्त विचार मध्यप्रदेश शासन के खाद्य , नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने विजयदशमी पर्व के उपलक्ष्य में पुलिस लाइन सागर में शस्त्र पूजन के अवसर पर व्यक्ति किये। इस दौरान सांसद श्रीमती लता वानखेड़े ,कलेक्टर श्री संदीप जी. आर., पुलिस अधीक्षक श्री विकास शाहवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि , पुलिस अधिकारी मौजूद थे।विजयदशमी के पावन पर्व पर परंपरा अनुसार पुलिस लाइन सागर में शस्त्र पूजन करने के उपरांत मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि शस्त्रों की पूजा हमें धर्म ,कर्म और कर्तव्यों का बोध कराती है। हमें अपने शस्त्रों की पूजा करना चाहिए और कर्तव्य एवं कर्म हमेशा करते रहना चाहिए । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आधुनिक भारत एवं आधुनिक मध्य प्रदेश में मध्य प्रदेश की पुलिस को आधुनिक हथियार, शस्त्र उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किये जा रहे हैं। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि आज विजयदशमी के पर्व पर हम सभी अपने शस्त्रों, वाहनों की पूजा करते हैं। इससे हमें अपने कर्मों एवं कर्तव्यों का बोध होता है। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि आज बड़ा गौरव का दिन है जब मध्य प्रदेश शासन के द्वारा देवी अहिल्याबाई की जन्म जयंती के अवसर पर यह त्यौहार मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शस्त्रों की पूजा करने से हमें साधना एवं कर्तव्य की अनुभूति होती है। पहले शस्त्रों की पूजा क्षत्रिय किया करते थे किंतु अब सभी समाज, वर्ग के लोग शस्त्रों की पूजा करते हैं। शस्त्र पूजन के बाद मंत्री श्री राजपूत को जवानों द्वारा हर्ष फायर कर सलामी दी गई । इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव उईके, श्री लोकेश सिन्हा, नगर पुलिस अधीक्षक श्री यश बिजोलिया, श्रीमती नीलम ठाकुर, श्री नितेश सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

जंतर-मंतर से उठी आवाज, राहुल गांधी का वार “लाठी से भीड़ रुक सकती है, सवाल नहीं”

गांधी जयंती के दिन दिल्ली का जंतर-मंतर एक बार फिर राजनीतिक टकराव का केंद्र बना।…

5 hours ago

मध्य प्रदेश BJP की पहली कोर ग्रुप बैठक में उठे सवाल

“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…

1 day ago

ई-चालान को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

नई दिल्ली: भारतभवः ।     ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…

1 day ago

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर सियासी संग्राम, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का धरना

बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…

1 day ago

रबी फसलों की MSP बढ़ी, गेहूं पर ₹25 की बढ़ोतरी खाद सब्सिडी को भी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों…

2 days ago

भारतीय पायलट की हिम्मत से टला बड़ा हवाई हादसा

बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में जो कुछ हुआ,…

2 days ago