राजनीतिनामा

भ्रष्टाचार की खबर प्रकाशित करने पर पत्रकार को धमकी

देवरी कलाँ

भ्रष्टाचार की खबर प्रकाशित करने पर पत्रकार को धमकाने के मामले में संघ ने सोंपा ज्ञापन कार्यवाही की मांग।

नगर की आंगनबाड़ी एवं रेवा स्व सहायता समूह का मामला। ऐंकर, विगत सप्ताह देवरी नगर की आंगनबाड़ियों में स्व सहायता समूह के द्वारा वितरण किये जाने वाला माध्यन भोजन में गड़बड़ी पाए जाने पर देवरी नगर के पत्रकार साथियों द्वारा भ्रष्टाचार की खबरों को प्रकाशित किया गया था। जिसको लेकर जिला कार्यक्रम अधिकारी के द्वारा मामला संज्ञान में आने के बाद स्वसहायता समूह के संचालक को नोटिस जारी कर जांच एवं कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे ज्ञात होकी उक्त मामले में देवरी नगर के पत्रकारों ने आंगनवाड़ी में मासूम बच्चों को परोसा जाने वाला मध्यान भोजन में भारी अनियमिताएं और भ्रष्टाचार की खबर को प्रमुखता से स्थानीय समाचार पत्रों और न्यूज़ चैनलों पर खबर को प्रकाशित किया था। जिससे बौखलाऐ समूह के संचालक तेज राम पटेल के द्वारा पत्रकार सतीश सेन को झूठे मामले में फ़साने और देख लेने की धमकी दी गई। एवं खबर ना छापने की बात कही गई।पत्रकार सतीश सेन को धमकाने के बाद,देवरी नगर के पत्रकार संघ में आक्रोश व्याप्त है जिसको लेकर देवरी नगर के पत्रकार संघ के द्वारा शनिवार को देवरी एसडीओपी कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक के नाम एसडीओपी शशिकान्त सरयाम को एवं एसडीएम देवरी के नाम नायाब तहसीलदार को ज्ञापन सौंप कर रेवा स्व साहता समूह के संचालन की निष्पक्षता से जांच किये जाने एवं समूह के संचालक तेजराम पटेल के विरुद्ध जांच कर मामला दर्ज करने एवं रेवा स्व सहायता समूह को हटाकर नये समूह को भोजन बितरण कार्य देने की कार्यवाही करने की मांग की गई है।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

जंतर-मंतर से उठी आवाज, राहुल गांधी का वार “लाठी से भीड़ रुक सकती है, सवाल नहीं”

गांधी जयंती के दिन दिल्ली का जंतर-मंतर एक बार फिर राजनीतिक टकराव का केंद्र बना।…

5 hours ago

मध्य प्रदेश BJP की पहली कोर ग्रुप बैठक में उठे सवाल

“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…

1 day ago

ई-चालान को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

नई दिल्ली: भारतभवः ।     ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…

1 day ago

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर सियासी संग्राम, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का धरना

बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…

1 day ago

रबी फसलों की MSP बढ़ी, गेहूं पर ₹25 की बढ़ोतरी खाद सब्सिडी को भी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों…

2 days ago

भारतीय पायलट की हिम्मत से टला बड़ा हवाई हादसा

बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में जो कुछ हुआ,…

2 days ago