सागर में आयोजित रीजनल बिजनेस कान्कलेव कार्यक्रम में सियासत के रंग भी जमकर सामने आ रहे है । मध्यप्रदेश में भाजपा के संघर्ष और शासन काल में लंबे अरसे तक पूरे बुंदेलखंड की राजनीति की धुरी रहे दिग्गज नेता गोपाल भार्गव और भूपेंद्र सिंह लगातार राजनैतिक हाशिये पर जाते हुए है और इसका नजारा अमूमन हर बड़े कार्यक्रम में दिख ही जाता है एसा ही बुंदेलखंड में औद्धोगिक निवेश के लिये सागर में हुए आयोजन में दिखाई दिया । जहां इन दोनो पूर्व मंत्रियों को शायद वह तवज्जो नहीं दी गई जिसके वे अधिकारी थे नतीजतन दोनो नेता मुख्यमंत्री के जाने के पहले ही आयोजन से बाहर आ चुके थे जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा रही । मंत्री गोपाल भार्गव ने अपनी एक पोस्ट पर इशारो ही इशारो में यह जता भी दिया कि आज मध्यप्रदेश में जो भी राजनैतिक माहौल है उसके लिये पुरानी पीढी के संघर्ष और बलिदान की एक लंबी गाथा है और राजनीति अपने अच्छे कालखंड में जितना देती है उससे कहीं अधिक लेती भी है लेकिन उसका एहसास बाद में होता है।
लोकसभा में सागर सांसद ने बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना के संबंध में जानकारी चाहते हुए स्थानीय…
खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…
बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…
मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…
पत्नी की हत्या कर घटना को दुर्घटना दिखाने का प्रयास तीन आरोपी गिरफ्तार सागर। जिले…