राजनीतिनामा

स्वर्गीय पंडित राजा दुबे की छठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

देवरी कला। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजा दुबे की छठवीं पुण्यतिथि पर क्षेत्र के लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की ,राजा दुबे के ग्रह ग्राम तेंदूडाबार में उनके निवास पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा के दौरान लोगो ने उनके चित्र पर पुष्पहार अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान जिला पंचायत के उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ठाकुर ने राजा दुबे को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके संस्मरण और विचार लोगों से सांझा किए उन्होंने बताया की राजा दुबे इस छोटे से गांव के निवासी होने के बावजूद भी इतनी कम उम्र में सागर जिले सहित पूरे बुंदेलखंड में अपना नाम कर गए ,और क्षेत्र के लोगों की हर समस्या का निदान सहजता से करते थे,उनके गृह ग्राम तेंदूडाबर के आसपासआदिवासी अंचलों में लोग आज भी राजा दुबे द्वारा कराए गए कार्यों को भुला नहीं पा रहे हैं।

उन्होंने कहा की राजा दुबे द्वारा आदिवासी बाहुल्य ग्राम सागोनी में शिव धाम का निर्माण कराया है , जहां प्रतिवर्ष विशाल मेले का आयोजन किया जाता है,उनके द्वारा गरीब एवं आदिवासी वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए अनेकों कार्य किए गए,जो कभी भुलाए नहीं जा सकते ।इस दौरान भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष संदीप जैन ने राजा दुबे के को पुष्पाहार अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अवसर पर स्वर्गीय राजा दुबे की पत्नी श्रीमती आरती दुबे पुत्र शौर्यवीर दुबे ,जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ठाकुर,संदीप जैन,अर्जुन लोधी, राजेंद्र मिश्रा,बादल दुबे, पुष्पेंद्र मिश्रा,संतोष सोनी,सरपंच संतोष सोनी ,नेतराज आदिवासी,गुलाब घोसी, नरवद घोसी ,विजय राजपूत ,सहित बडी संख्या में लोग शामिल हुए।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

स्कॉटलैंड में सागर की बेटी यामिनी  ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जूडो में जीता रजत पदक

स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 31 जुलाई 2026 को सागर जिले…

7 hours ago

दतिया में दगाबाजों की बारीकी से पड़ताल

दतिया विधानसभा के उपचुनाव के लिए मतदान संपन्न हो चुका है परिणाम 3 अगस्त को…

13 hours ago

“सुरखी विधानसभा के विद्यालयों में गूंजा सेवा, संस्कार और हरियाली का संदेश

युवा  नेता आकाश सिंह राजपूत ने साइकिल वितरण, छात्र सम्मान एवं वृक्षारोपण से जीता सभी…

1 day ago

सांसद वानखेड़े ने रेल मंत्री से सागर लोकसभा क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग उठाई

बीना में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन और मंडी बामोरा में प्रयागराज एक्सप्रेस के स्टॉपेज की…

1 day ago

संजय दत्त @ 67 : गलतियों से गिरकर, संघर्ष से उठकर सुपरस्टार बनने की कहानी

भारतीय सिनेमा में कुछ कलाकार ऐसे होते हैं जिनकी पहचान केवल उनकी फिल्मों से नहीं,…

2 days ago

ई-20 पेट्रोल – सस्ता ईंधन का वादा, अब ‘किसानों के सम्मान’ का नया तर्क?

भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार की एक विशेषता है—वह अपने हर बड़े फैसले के…

2 days ago