राजनीतिनामा

मतदान को दो दिन शेष प्रत्येक कार्यकर्ता शैलेंद्र जैन बनकर अपने अपने क्षेत्रों में पूरी ताकत झोंके:–गौरव सिरोठिया

अद्भुत रैली के माध्यम से बना सागर की सड़कों पर भाजपा की प्रचंड जीत का प्रतिबिंब:–शैलेंद्र जैन

शत प्रतिशत मतदान के लिए युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता तैयार है : यश अग्रवाल

सागर। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा सागर में भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक शैलेंद्र जैन के समर्थन में अद्भुत वाहन रैली निकाली गई। वाहन रैली स्वीडिश मिशन स्कूल से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गो से होते हुए बड़ा बाजार स्थित रामबाग मंदिर पहुंची। जहां ऐतिहासिक रैली का समापन हुआ। रैली में वाहन रैली में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया, प्रवासी प्रभारी एवं सांसद सुब्रत पाठक, भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक शैलेंद्र जैन, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, कार्यक्रम संयोजक एवं युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल, उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल,अनिल तिवारी प्रमुख रूप से वाहन रैली में उपस्थित रहें। हजारों की संख्या में रैली में शामिल युवा हाथों में झंडे लेकर दोपहिया वाहन पर चल रहे थे। वही भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक शैलेंद्र जैन जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया के साथ दोपहिया वाहन पर सवार होकर नगर वासियों का अभिवादन कर रहे थे। जगह–जगह लोगों ने वाहन रैली पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। वही जन सामान्य ने भी घर की छत और बालकनी पर खड़े होकर प्रत्याशी शैलेंद्र जैन को आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव अब अंतिम चरण में हैं।

सागर में पूर्ण रूप से भाजपा के पक्ष में वायुमंडल बना हुआ हैं। भाजपा की जीत सुनिश्चित हैं, लेकिन हम सभी को सिर्फ जीत मैं संतुष्ट नहीं होना हैं। हमें एक नया रिकॉर्ड बनाना हैं, इसलिए में प्रत्येक कार्यकर्ता बंधु से आह्वाहन करता हूं कि मतदान के पूर्व इन दो दिनों में प्रत्येक कार्यकर्ता स्वयं शैलेंद्र जैन बनकर अपने अपने क्षेत्र में पूरी ताकत झोंक दें और जन जन तक पहुंचकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह करें। ताकि सागर में जीत का ऐसा रिकॉर्ड बने जो अभी की कल्पना से परे हों। भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक शैलेंद्र ने कहा कि आज की यह वाहन रैली अदभुत हैं। ऐतिहासिक हैं, जो 3 दिसंबर के पूर्व ही परिणाम बता रही हैं। इस अद्भुत वाहन रैली ने आज सागर की सड़को पर भाजपा की प्रचंड जीत का प्रतिबिंब बनाया हैं। युवा मोर्चा के साथ पार्टी के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करता हूं वाहन रैली संयोजक एवं युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड जीत दिलाने के लिए पूरे प्राण प्रण से जुटा हैं। प्रत्येक बूथ पर भारतीय जनता युवा मोर्चा का कार्यकर्ता एक सिपाही की तरह मुस्तैदी के साथ कार्य कर रहा है एवं जन-जन तक पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी की पक्ष में मतदान का आग्रह कर रहा है। हम सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर यह संकल्प लिया है के प्रत्येक बूथ पर शत प्रतिशत मतदान कराके भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे। मंडल अध्यक्ष विकास केसरवानी,निखिल अहिरवार,राहुल वैध ने बहन रैली में शामिल हुए सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं एवं नगर वासियों का आभार व्यक्त किया।

 

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

जंतर-मंतर से उठी आवाज, राहुल गांधी का वार “लाठी से भीड़ रुक सकती है, सवाल नहीं”

गांधी जयंती के दिन दिल्ली का जंतर-मंतर एक बार फिर राजनीतिक टकराव का केंद्र बना।…

17 hours ago

मध्य प्रदेश BJP की पहली कोर ग्रुप बैठक में उठे सवाल

“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…

2 days ago

ई-चालान को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

नई दिल्ली: भारतभवः ।     ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…

2 days ago

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर सियासी संग्राम, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का धरना

बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…

2 days ago

रबी फसलों की MSP बढ़ी, गेहूं पर ₹25 की बढ़ोतरी खाद सब्सिडी को भी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों…

3 days ago

भारतीय पायलट की हिम्मत से टला बड़ा हवाई हादसा

बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में जो कुछ हुआ,…

3 days ago