केजरीवाल के जेल जाने की अटकल से आम आदमी पार्टी सकते में है आज यानि 2 नंवबर को अरविंद केजरीवाल को ईडी के कार्यालय में कथित दिल्ली शराब घोटोले को लेकर पूछताछ के लिये उपस्थित होना था लेकिन केजरीवाल ने सुबह ईडी को मेल के जरिए अपना जवाब भेजकर बता दिया है कि पहले से मध्य प्रदेश में आज उनका राजनीतिक कार्यक्रम तय है है। चुनावी व्यस्तता की वजह से वह अभी ईडी दफ्तर नहीं आ सकेंगे। केजरीवाल ने ईडी को भेजे अपने जवाब में कहा है कि ईडी का समन नोटिस अवैध और राजनीति से प्रेरित है। यह नोटिस बीजेपी के इशारे पर भेजा गया था। नोटिस यह सुनिश्चित करने के लिए भेजा गया था कि मैं चार राज्यों में चुनाव प्रचार के लिए ना जा सकूं। ईडी को तुरंत इस नोटिस को वापस लेना चाहिए। बता दें किए केजरीवाल अब कब ईडी दफ्तर जाएंगे या इस पर अभी तक सस्पेंस बना हुआ है। ईडी ने केजरीवाल को शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ के लिए बुलाया है। ईडी द्वारा केजरीवाल को शराब नीति घोटाला मामले में पूछताछ के लिए तलब किए जाने से आप आग बबूला है। आप नेताओं को अब केजरीवाल की गिरफ्तारी का डर सता रहा है।
लोकसभा में सागर सांसद ने बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना के संबंध में जानकारी चाहते हुए स्थानीय…
खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…
बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…
मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…
पत्नी की हत्या कर घटना को दुर्घटना दिखाने का प्रयास तीन आरोपी गिरफ्तार सागर। जिले…