राजनीतिनामा

सुरखी विधानसभा के जैसीनगर में कमलनाथ की सभा हुई

भाजपा सरकार में सुरखी में सबसे ज्यादा अत्याचार और भ्रष्टाचार हो रहा है: कमलनाथ

मुझे यहां आकर ताज्जुब हो रहा है कि मैं यहां सुरखी में आया हूं या अत्याचार और भ्रष्टाचार के केंद्र में आया हूं। मुझे सुरखी में आकर कार्यकर्ताओं और लोगों से जानकारी मिली है कि प्रदेश सरकार का अत्याचार यहां पर बहुत ज्यादा है। मैं अत्याचारियों और भ्रष्टाचारियों को बताना चाहता हूं कि कमलनाथ अब 2018 का मॉडल नहीं हैं 2023 का मॉडल हैं। जिन्होंने यहां पर अत्याचार और भ्रष्टाचार किया, आपको गुलाम माना है, मैं उनसभी को चेतावनी देना चाहता हूं कि 40 दिन बाद कमलनाथ के न्याय की चक्की चलने वाली है। शिवराज सिंह चौहान को 18 साल बाद बहने याद आई और कर्मचारी याद आए और ये अब उन्हें प्रलोभन देने का काम कर रहे हैं, वे जगह जगह जाकर भूमि पूजन करते हैं, अपनी जेब में नारियल रखे रहते हैं और जिस सड़क का उद्घाटन करने जाते हैं, वहां पर इनका नारियल नहीं फूटता बल्कि सड़क फूट जाती है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ ने आज सागर जिले की सुरखी विधानसभा के जैसीनगर में कांग्रेस की जनसभा को संबोधित करते हुये उक्त बातें कहीं। कमलनाथ ने बुंदेलखंड के वीरों की भूमि को नमन करते हुये जनसभा में आयी जना को संबोधित करते हुये कहा कि आप सभी ने इतनी बड़ी संख्या में आकर मुझे शक्ति देने का काम किया इसके लिए मैं आभारी हूं।

उन्होंने कहा कि मैं आपसे कहना चाहता हूं कि 17 तारीख को केवल मशीन का बटन नहीं दबाना है, बल्कि अपने भविष्य का बटन दबाना है। आपको याद रखना है कि केवल आप एक उम्मीदवार को नहीं, बल्कि मेरे प्रतिनिधि को जिताने का काम करेंगे। हमारे बुजुर्ग यहां पर बैठे हुए हैं, उनसे कहना चाहता हूं कि आपने तो अपना जीवन काट लिया, लेकिन अब इन युवाओं के भविष्य की जिम्मेदारी हम सभी पर है। कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सिंह जी झूठ बोलने और कलाकारी करने में माहिर हैं, मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं कि वह मुंबई जाएं-एक्टिंग करें और मध्य प्रदेश का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि अब मध्य प्रदेश की जनता ने तय कर लिया है कि शिवराज सिंह जी को विदाई देनी है और सुरखी ने भी तय कर लिया है कि यहां पर भी एक नया इतिहास बनाना है।आपके बीच में गुमराह करने वाले लोग आएंगे, आपसे लंबी चौड़ी बातें भी करेंगे, लेकिन मैं आपसे आखरी में कहना चाहता हूं कि 17 तारीख को आप जो बटन दबाएंगे वह बटन आप केवल एक उम्मीदवार का बटन नहीं बल्कि अपने भविष्य का बटन दबाने का काम करने वाले हैं। श्री कमलनाथ ने कहा कि सागर में लोगों के साथ हुए अत्याचारों को खत्म करने का करने का काम करेंगे। हमारी सरकार आने पर हम जैसीनगर को नगर परिषद बनाने का काम करेंगे। बीना बांध से प्रभावितों कोे उचित न्याय और मुआवजा दिलाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनने पर मैं आपका भाई बनकर, मित्र बनकर काम करूंगा और जनता हमारी मालिक रहेगी, मुझे पूरा विश्वास है कि आप सही निर्णय लेंगे।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

“सुरखी विधानसभा के विद्यालयों में गूंजा सेवा, संस्कार और हरियाली का संदेश

युवा  नेता आकाश सिंह राजपूत ने साइकिल वितरण, छात्र सम्मान एवं वृक्षारोपण से जीता सभी…

15 hours ago

सांसद वानखेड़े ने रेल मंत्री से सागर लोकसभा क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग उठाई

बीना में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन और मंडी बामोरा में प्रयागराज एक्सप्रेस के स्टॉपेज की…

15 hours ago

संजय दत्त @ 67 : गलतियों से गिरकर, संघर्ष से उठकर सुपरस्टार बनने की कहानी

भारतीय सिनेमा में कुछ कलाकार ऐसे होते हैं जिनकी पहचान केवल उनकी फिल्मों से नहीं,…

22 hours ago

ई-20 पेट्रोल – सस्ता ईंधन का वादा, अब ‘किसानों के सम्मान’ का नया तर्क?

भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार की एक विशेषता है—वह अपने हर बड़े फैसले के…

2 days ago

गुरु: जो युग को दृष्टि देता है

‘’वन्दे बोधमयं नित्यं गुरुं शङ्कररूपिणम्। यमाश्रितो हि वक्रोऽपि चन्द्रः सर्वत्र वन्द्यते॥‘’ सभ्यताओं का निर्माण केवल…

3 days ago

CJP के प्रदर्शन के बाद तेज हुई ‘रिजर्वेशन हटाओ’ बहस, 51 लाख फॉलोअर्स का दावा

नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शन के…

4 days ago