राजनीतिनामा

भाजपा के भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए एक मौका दें – निधि जैन

कमलनाथ ने निधि जैन को टिकट देकर महिलाओं को सम्मान देने की बात को साबित किया

भाजपा द्वारा विकास के नाम पर किए जा रहे विनाश और भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए एक मौका दें – निधि जैन

सागर/ कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती निधि सुनील जैन के चुनाव प्रचार अभियान ने अब गति पकड़ ली है। रविवार को उन्होंने बड़ी संख्या में महिला पुरुष समर्थकों के साथ डॉ हरिसिंह गौर, इंदिरा नगर और सिविल लाइन वार्डों में सघन जनसंपर्क कर सागर के विकास के लिए समर्थन मांगा। सागर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की प्रत्याशी निधि सुनील जैन ने सिविल लाइन स्थित साईं मंदिर में माथा टेक कर अपने जनसंपर्क अभियान की शुरुवात की। यहां पहुंचने पर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अक्षत कोठारी सिविल लाइन पार्षद रोशनी खान, सुरेश पंजवानी ने अनेक युवा साथियों, महिलाओं और पुरुषों के साथ निधि जैन का स्वागत किया।

कांग्रेस प्रत्याशी निधि जैन ने यहां से इंदिरा नगर वार्ड में प्रवेश कर वरिष्ठ नेता अनिल कोठारी पूर्व पार्षद रूप नारायण तोता यादव, अरुण मिश्रा गोटू, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे, वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश हजारी, रामकुमार पचौरी, पूर्व पार्षद प्रभात जैन, अभिनव लकी मिश्रा, बलराम साहू, अजीम खान, जगत तिवारी मुन्ना, जितेंद्र रोहण, संभागीय प्रवक्ता अभिषेक गौर, वसीम खान, चंदन सुहाने, रजिया खान, मीना पटेल, निहित सबलोक, अंशुल शर्मा, रवि यादव, अखिल तिवारी, मनीष शर्मा, साहित्य ठाकुर, अविरल जैन, प्रद्युम्न गुप्ता, संस्कार सैनी, रवि चौरसिया, देव पाठक, आदि के साथ विभिन्न गली मोहल्लों से होते हुए इंदिरा कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा, से निरंकारी भवन पहुंची। यहां निरंकारी मंडल के प्रधान नारायण दास निरंकारी से उन्होंने आशीर्वाद लिया। यहां से वरिष्ठ कांग्रेस नेता बिहारी लाल सबलोक और उनके परिवार से आशीर्वाद लेकर पीतांबरा मंदिर होते हुए सिंधी कैंप व मुख्य सड़क से सिविल लाइन के मुख्य बाजार, पुलिस लाईन व नेपाल पैलेस के क्षेत्र में जनसंपर्क कर प्रदेश में खुशहाली लाने के लिए कांग्रेस की सरकार बनाने की अपील की। कांग्रेस प्रत्याशी निधि जैन ने जनसंपर्क के दौरान दुर्गाष्टमी पर देवी स्वरूपा कन्याओं की अनेक जगहों पर चरणपूजा कर शक्ति का वरदान मांगा। इस दौरान महिलाओं ने उनका जोरदार स्वागत किया वहीं बुजुर्गों ने अपना आशीर्वाद देकर कहा कि कांग्रेस पार्टी और कमलनाथ ने निधि जैन को टिकट देकर महिलाओं को सम्मान देने की बात को साबित भी किया है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी निधि जैन ने मतदाताओं से प्रदेश में 18 सालों से भाजपा द्वारा विकास के नाम पर किए जा रहे विनाश और भ्रष्टाचार को खत्म कर विकास और खुशहाली लाने के लिए उन्हें एक मौका देने की अपील की।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मत जमा कीजिए

मत जमा कीजिए। सच कहूं तो ये बात जितनी साधारण लगती है, उतनी ही गहरी…

7 hours ago

जंग तो रुकेगी लेकिन किसकी शर्तों पर ?

खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…

2 days ago

वन्य जीव संरक्षण  के प्रति सरकार प्रतिबद्ध -सीएम डॉ मोहन यादव

बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…

3 days ago

अब कहीं जाकर सठियाये मोहन यादव

मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…

3 days ago

पत्नी की हत्या कर लगाई आग – डॉक्टर द्वारा रची गई सुनियोजित साजिश का पर्दाफाश

पत्नी की हत्या कर घटना को दुर्घटना दिखाने का प्रयास तीन आरोपी गिरफ्तार सागर। जिले…

5 days ago

देश में सबसे लंबे समय तक शासन प्रमुख रहने का नया रिकॉर्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य और केंद्र की सत्ता को मिला कर देश में सबसे…

5 days ago