राजनीतिनामा

सुरखी विधानसभा को विकसित करने में जी जान लगा लगा दूंगा: गोविंद सिंह राजपूत

सुरखी में कराए अनेक विकास कार्य से लोगों को मिल रही सुविधाएं विरोधी पार्टी नही चाहती यहां की जनता को मिले सुविधाएं *

सागर*। सुरखी कस्बे के नाम पर ही इस विधानसभा का नाम पड़ा, यह हम सब के लिए गौरव की बात है। मैने संकल्प लिया है कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र को विकसित विधानसभा बनाना है। इसे विकसित करने के लिए जी जान लगा दूंगा। विरोधी पार्टी के लोग कभी नहीं चाहते कि इस क्षेत्र में विकास के कार्य हों। कमलनाथ की 15 माह की सरकार को आपने देखा है। कांग्रेस सरकार ने विकास कार्यों के लिए एक नया पैसा नहीं दिया। कोरोना काल की वजह से मुझे भले ही कम समय मिला लेकिन मैने कम समय में ही जी तोड़ मेहनत करके पूरी विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों की राशि से विकास के अनेक काम कराए हैं। यह बात सुरखी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार गोविंद सिंह ने कही। गोविंद सिंह ने कहा कि मेरा और आपका रिश्ता कोई अब का नहीं हैं बल्कि वर्षों पुराना हैं। मैं और मेरा परिवार आपके सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ा रहता है। उन्होंने कहा कि अब सुरखी नगर परिषद के लोगों को नलजल योजना से शुद्ध पानी मिल रहा है। नवरात्रि की अष्टमी पर भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत गाजे बाजे के साथ सुरखी नगर परिषद के पठा सहित विभिन्न वार्डों में पहुंचे । इस दौरान सुरखी के लोगों में बड़ा उत्साह था गोविंद सिंह ने यहां सघन जनसंपर्क किया। उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थकों का हुजूम था।

भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह ने महिलाओं, बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर इस बार के चुनाव में रिकार्ड मतों से जीत दिलाने की अपील की। गोविंद सिंह ने बताया की नगर परिषद सुरखी के सभी वार्डों में 3 करोड़ की नलजल योजना से घर घर पहुंच रहा पानी। इसके साथ ही अमृत प्रोजेक्ट 2.0 के तहत नगर परिषद में इनटेक बैल, फिल्टर प्लांट और टंकियों का होगा निर्माण इसके लिए मैने 28 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत कराई है। भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह ने कहा बेटे-बेटियों की शादी व अन्य सामाजिक कार्यक्रम के लिए 1 करोड़ की लागत से मैरिज गार्डन और सामुदायिक भवन मुक्तिधाम का हुआ सौंदर्यीकरण व अन्य विकास कार्य किया है।गोविंद सिंह ने कहा कि मेरा और आपका रिश्ता कोई अब का नहीं हैं बल्कि वर्षों पुराना हैं। जिससे यातायात सुगम हो गया है। यहां पर भव्य उप तहसील कार्यालय भवन बनवाया है। इससे क्षेत्र के लोगों के काम एक छत के नीचे सुलभता से होने लगे हैं। गोविंद सिंह ने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने के लिए सर्वसुविधायुक्त खेल स्टेडियम भी भाजपा सरकार ने बनवा दिया है । गोविंद सिंह ने कहा की इसी तरह शापिंग कॉम्लेक्स, स्वास्थ्य केंद्र जैसे अनेक विकास कार्य करा कर लोगों को सुविधाएं मिल रहीं हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। सरकार बनते ही सुरखी विधानसभा क्षेत्र के सभी इलाकों में विकास के कार्यों को पंख लगेगा। जनसंपर्क के दौरान भाजपा उम्मीदवार गोविंद सिंह राजपूत को यहां के मतदाताओं का अपार प्रेम,स्नेह,और आशीर्वाद मिल रहा है। जनसंपर्क के दौरान सरमन सिंह परिहार, नर्मदा सिंह, महेश गर्ग,अरुण गौतम,कमलेश पांडे, महराज सिंह, राजेश राजपूत, शिबदास राजौरिया, सत्य नारायण तिवारी,आशीष गर्ग,अभय जैन, सुनील जैन,भगत सिंह, चरण सिंह, रीतेश सिंह, अमन सिंह, सहित सैकड़ो क्षेत्र वासी तथा भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

जंतर-मंतर से उठी आवाज, राहुल गांधी का वार “लाठी से भीड़ रुक सकती है, सवाल नहीं”

गांधी जयंती के दिन दिल्ली का जंतर-मंतर एक बार फिर राजनीतिक टकराव का केंद्र बना।…

1 hour ago

मध्य प्रदेश BJP की पहली कोर ग्रुप बैठक में उठे सवाल

“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…

1 day ago

ई-चालान को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

नई दिल्ली: भारतभवः ।     ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…

1 day ago

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर सियासी संग्राम, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का धरना

बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…

1 day ago

रबी फसलों की MSP बढ़ी, गेहूं पर ₹25 की बढ़ोतरी खाद सब्सिडी को भी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों…

2 days ago

भारतीय पायलट की हिम्मत से टला बड़ा हवाई हादसा

बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में जो कुछ हुआ,…

2 days ago