भारतीय सर्जन की अभूतपूर्व वैश्विक उपलब्धि बिना एंटीबीओटिक्स, सड़ेगले लाइलाज जख्मों को ठीक करने की विधा खोजी, बिना अस्पताल में भर्ती किये, और बिना एंटीबीओटिक्स दवाएं दिए, कैंसर और डायबिटिक फुट के जख्म पूरी तरह ठीक हुए पुरे विश्व में डॉ भुवनेश्वर गर्ग की इस उपलब्धि को न सिर्फ सराहा जा रहा है, बल्कि लाइलाज जख्मों, एमडीआर सेस्पीस के मरीजों के इलाज की इस तकनीक पर विश्व की सबसे बड़ी चिकित्सा संस्था, woundcon, डॉ गर्ग की आज रात (22nd march ) दस बजे वैश्विक परिचर्चा प्रसारित करने जा रही है, उल्लेखनीय है कि लाइलाज कैंसर जख्मों के मरीजों पर भी यह विधा बेहद कारगर साबित हुई है और कुछ समय पहले ही डॉ गर्ग को फोर्टिस विश्व कैंसर समिट में सम्मानित भी किया गया है। यह उपलब्धि इसलिए भी बेहद अहम् है क्योंकि अभी हाल ही में, WHO की पहली ग्लोबल सेप्सिस रिपोर्ट ने जो आंकड़े पेश किये हैं वे भारतीय परिवेश में बेहद चिंताजनक है, इसके अनुसार, एंटीबायोटिक्स के दुरूपयोग से हर साल एक करोड़ दस लाख से ज्यादा मौतें हो रही हैं और इसमें, ४९% से ज्यादा मल्टीड्रग रजिस्टेंस अस्पतालों से मरीजों को मिल रहा है। क्योंकि अव्वल तो देश में कोई कारगर दवा निति ही नहीं है, घर घर गाँव गाँव पुड़ियों में एंटीबीओटिक्स और अन्य जहरीली दवाइयों का मिश्रण सहजता से उपलब्ध है, यहाँ तक कि आटा दाले, सब्जियां चिकन फ़ूड में भी दोयम दवाइयां मिलाई जा रही हैं और स्पूरियस, कॉउंटरफिट दोयम नकली दवाइयों की भरमार है, मंहगी एंटीबीओटिक दवाइयों को लिखने के लिए अपनी पसंदीदा लैब्स से वांछित पास कल्चर रिपोर्ट्स लिखवाई जा रही हैं, यक़ीनन आने वाले समय में यह साइलेंट किलर बहुत जल्दी महामारी का रूप लेने वाला है। कोविड में महज चंद लाख मौतों से हलकान हो जाने वाला देश, इस मानवीय भूल या डॉक्टरों की व्यावसायिक लालसा के चलते कितना गंभीर संकट झेलने वाला है, यह सोचकर ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं। सरकार को जल्द ही इस विषय पर कड़े कदम उठाने होंगे, फिलहाल तो डॉ गर्ग अकेले ही इस भीषण संकट में बागडोर थामे हुए हैं।
⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।
नई दिल्ली में आयोजित एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में बोलते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष पर…
सागर-सागर-छतरपुर-खजुराहो नई रेल लाइन, नागपुर के लिए सीधी ट्रेन और वंदे भारत एवं अमृत भारत…
उसी साल मार्च में मुकेश अंबानी के रिलायंस समूह ने मध्यप्रदेश में रिलायंस फ्रेश स्टोर्स…
निजी और बैंकिंग जानकारियों की सुरक्षा पर सवाल नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सरकारी…
पुरव्याऊ की कांधे वाली काली माता के चल समारोह ने बांधा समां पुष्पवर्षा और आतिशबाजी…
वॉशिंगटन। दुनिया के सबसे अमीर कारोबारियों में शामिल इलॉन मस्क ने अमेरिकी बच्चों को लेकर…