राजनीतिनामा

सरकारी कानून के खिलाफ वाहन चालकों का चक्काजाम

देवरी कला। देवरी नेशनल हाईवे 44 फोर लाइन पर ड्राइवरो ने सरकार के द्वारा बनाए गए कानून को काला कानून बताते हुए विरोध प्रदर्शन कर सिलारी तिराहे पर चक्का जाम कर दिया जिससे सोमवार की सुबह नए साल की शुरुआत से ही ड्राइवरो ने चक्काजाम कर दिया ,लेकिन पुलिस प्रशासन चक्काजाम शुरू होने के दो घंटे बाद मौके पर पहुंचा।दरअसल दो दिन पहले एसडीएम को ज्ञापन देकर ड्राइवरों ने सूचना दी थी की 1 जनवरी से चक्का जाम करेंगे और सोमवार की सुबह 8:00 बजे से देवरी के सिलारी तिराहे पर चक्का जाम शुरू कर दिया जिससे बड़ी संख्या में फोर लाइन पर वाहन इकट्ठे हो वही दो दिन पूर्व सूचना होने के बाद भी पुलिस प्रशासन सुबह मौके पर नहीं पहुंच पाया था , जब चक्का जाम शुरू होने की सूचना पुलिस को दी गई उसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चक्का जाम कर रहे ड्राइवर को फोर लाइन से किनारे प्रदर्शन के लिए कहा और फोर लाइन पर आड़े तिरछे खड़े वाहनों को सीधी पटरी पर लगवाया और जाम में फंसे छोटे चार पहिया वाहनों को निकलवाया। फोर लाइन पर चक्का जाम कर रहे ग्वालियर के जगतार सिंह ने बताया कि हमने मोदी सरकार को इसलिए नहीं लाया कि हमारे बाल बच्चे सड़कों पर आ जाएं उन्होंने यह काला कानून हम लोगों पर थोपा है जिसका हम लोग विरोध करेंगे और जब तक यह काला कानून समाप्त नहीं होता तब तक हम सभी ड्राइवर अपनी मांगों को लेकर चक्काजाम करते रहेंगे उन्होंने बताया कि अगर ड्राइवर के पास जुर्माना भरने के लिए 10 लख रुपए होते तो वह ड्राइवरी क्यों करते वहीं उन्होंने बताया की ड्राइवर कभी किसी को जान बूझकर नहीं मारते हैं इसलिए यह काला कानून वापस लिया जाए और नहीं तो आने वाले समय में हम सभी ड्राइवरो के परिवारो में 10-10 वोटर होते हैं।जो मोदी सरकार को नहीं दी जाएगी और सरकार का विरोध करेंगे ।वही वकानपुर के निवासी ड्राइवर सोनू ने बताया कि वह चेन्नई से दिल्ली जा रहे हैं और चक्का जाम के दौरान लखनादौन में पुलिस ने रोड पर जाम कर रहे ड्राइवरो के ऊपर लाठी चार्ज कर दिया यह पुलिस की तानाशाही है।जिससे कई ड्राइवर को चोटें आई हैं ।इस दौरान बड़ी संख्या में फोर लाइन पर वाहनों की भीड़ जमा रही वही सभी ड्राइवर और हेल्पर धरना प्रदर्शन करते रहे इस दौरान देवरी गौरझामर का पुलिस बल मौजूद रहा।3 जनवरी तक चलेगा चक्का जाम ड्राइवरो ने बताया की 3 जनवरी तक यह चक्का जाम चलेगा इस दौरान देवरी नगर के कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल खत्म हो गया और वाहन चालक पेट्रोल के लिएइधर-उधरभटकते देखे गए।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

जंतर-मंतर से उठी आवाज, राहुल गांधी का वार “लाठी से भीड़ रुक सकती है, सवाल नहीं”

गांधी जयंती के दिन दिल्ली का जंतर-मंतर एक बार फिर राजनीतिक टकराव का केंद्र बना।…

46 mins ago

मध्य प्रदेश BJP की पहली कोर ग्रुप बैठक में उठे सवाल

“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…

1 day ago

ई-चालान को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

नई दिल्ली: भारतभवः ।     ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…

1 day ago

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर सियासी संग्राम, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का धरना

बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…

1 day ago

रबी फसलों की MSP बढ़ी, गेहूं पर ₹25 की बढ़ोतरी खाद सब्सिडी को भी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों…

2 days ago

भारतीय पायलट की हिम्मत से टला बड़ा हवाई हादसा

बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में जो कुछ हुआ,…

2 days ago