राजनीतिनामा

बुंदेलखंड से इकलौते कैबेनिट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के प्रथम नगर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

ढोल बाजे और आतिशबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने किया फलों से तुलादान, लाड़ली बहनों और माताओं ने भी पुष्प वर्षा करते हुए किया स्वागत

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के सपनों और संकल्प को हम सब मिलकर पूरा करेंगे   –  गोविंद सिंह राजपूत

सागर,सुरखी विधायक श्री गोविन्द सिंह राजपूत को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने के बाद शनिवार को उनका प्रथम नगर आगमन हुआ। इस दौरान मंत्री श्री राजपूत का बुंदेली परंपरा के साथ पूरे जिले भर के कार्यकर्ताओं -पदाधिकारियों ने उनका गरम जोशी के साथ स्वागत किया। स्वागत की यह बेला सागर जिले के अंतिम ग्राम बगरोद चौराहे  से शुरू हो हुई और शहर के तीन बत्ती स्थित डॉक्टर हरिसिंह गौर साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद यातायात चौकी के पास सभा स्थल पर संबोधन के बाद समाप्त हुई । इस 60 किलोमीटर लंबे रूट पर 200 से अधिक स्थानों पर मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत का क्षेत्रवासियों और कार्यकर्ताओं ने ढोल बाजे के साथ आतिशबाजी करते हुए भव्य स्वागत किया तो लाड़ली बहनों और माताओं में भी श्री गोविंद सिंह राजपूत को मंत्री बनाएं जाने पर जमकर उत्साह दिखाई दिया। उन्होंने पुष्प वर्षा कर मंत्री श्री राजपूत का स्वागत किया।पूरे सागर संभाग में मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत कैबिनेट मंत्री हैं, जो शनिवार को दोपहर 1 बजे ग्राम सरगड़ी पहुंचे। यहां स्थानीय लोगों ने फूलमालाओं से मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत का स्वागत किया। स्वागत का यह सिलसिला जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा था। भीड़ का काफिला भी बढ़ा गया। ग्राम बरबटू, किटुआ, बाबना, मीरखेड़ी, ऐरन मिर्जापुर, बहादुरपुर, खुरई तिगड्डा, बड़े पुल होते हुए स्वागत रैली राहतगढ़ पहुंची। जहां विधायक व मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत का स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फूलमाला के साथ मंत्री श्री राजपूत का स्वागत किया। इस दौरान उनका फलों से तुलादान कराया गया।राहतगढ़ में उमड़े जनसैलाब को संबोधित करते हुए मंत्री श्रभ् गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व तथा प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए मुझे मंत्री बनाया है। यह आप सभी के आशीर्वाद और स्नेह से ही संभव हो पाया है। मैं आपको वचन देता हूं  कि सागर जिले के विकास के लिए पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करूंगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सपनों और संकल्प को हम सब मिलकर पूरा करेंगे। इस दौरान समाज के विभिन्न मातेदृमुखिया से समाजनों ने भी उनका स्वागत किया।

भापेल में विधायक लारिया ने किया स्वागत

राहतगढ़ होते हुए स्वागत रैली ग्राम चौकी, बेरखेड़ी सड़क, मसुरहाई तिगड्डा, सीहोरा, ग्राम मुगरयाउ के बाद ग्राम भापेल पहुंची। यहां नरयावली विधायक श्री प्रदीप लारिया ने ग्रामवासियों के साथ मंत्री श्री राजपूत का स्वागत किया। वहीं  भापेल के समीप ही कार्यकर्ताओं ने जेसीबी पर चढ़कर पुष्प वर्षा करते हुए मंत्री राजपूत का अभिनंदन किया।

बुंदेली परंपरा के साथ सागर में किया गया स्वागत

शहर में मंत्री श्री राजपूत की स्वागत रैली पहुंचने के साथ ही मोतीनगर पर हजारों की संख्या कार्यकर्ता और पदाधिकारियों समेत मौजूद सागर विधायक श्री शैलेंद्र जैन ने मंत्री श्री राजपूत का स्वागत किया। यहां बुंदेली परंपरा के अनुसार बधाई और बरेदी नृत्य करते हुए उनका अभिनंदन किया गया। इस दौरान कई अखाड़े भी मौजूद थे। इसके बाद स्वागत रैली तीन बत्ती स्थित डॉ. हरिसिंह गौर प्रतिमा के पास पहुंची, जहां मंत्री श्री राजपूत ने डॉ. गौर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान सागर जिले की बंडा तहसील ग्राम क्वायला गांव निवासी शहीद राजेश यादव को भी श्रद्धांजलि अर्पित की।स्वागत रैली में  पूर्व मंत्री श्री गोपाल भार्गव, श्री गौरव सिरोठिया, पूर्व मंत्री व खुरई विधायक श्री भूपेंद्र सिंह, सांसद राजबहादुर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, नरयावली विधायक प्रदीप लारिया, सागर विधायक शैलेंद्र जैन, बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह, देवरी विधायक बृज बिहारी पटैरिया महापौर संगीता तिवारी, पूर्व महापौर अभय दरे सभी समेत जिला भर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

“सुरखी विधानसभा के विद्यालयों में गूंजा सेवा, संस्कार और हरियाली का संदेश

युवा  नेता आकाश सिंह राजपूत ने साइकिल वितरण, छात्र सम्मान एवं वृक्षारोपण से जीता सभी…

12 hours ago

सांसद वानखेड़े ने रेल मंत्री से सागर लोकसभा क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग उठाई

बीना में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन और मंडी बामोरा में प्रयागराज एक्सप्रेस के स्टॉपेज की…

12 hours ago

संजय दत्त @ 67 : गलतियों से गिरकर, संघर्ष से उठकर सुपरस्टार बनने की कहानी

भारतीय सिनेमा में कुछ कलाकार ऐसे होते हैं जिनकी पहचान केवल उनकी फिल्मों से नहीं,…

19 hours ago

ई-20 पेट्रोल – सस्ता ईंधन का वादा, अब ‘किसानों के सम्मान’ का नया तर्क?

भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार की एक विशेषता है—वह अपने हर बड़े फैसले के…

2 days ago

गुरु: जो युग को दृष्टि देता है

‘’वन्दे बोधमयं नित्यं गुरुं शङ्कररूपिणम्। यमाश्रितो हि वक्रोऽपि चन्द्रः सर्वत्र वन्द्यते॥‘’ सभ्यताओं का निर्माण केवल…

2 days ago

CJP के प्रदर्शन के बाद तेज हुई ‘रिजर्वेशन हटाओ’ बहस, 51 लाख फॉलोअर्स का दावा

नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शन के…

4 days ago