संस्कृति

जीत के बाद आचार्य श्री विद्या सागर जी महाराज से आशीर्वाद लेने पहुंचे शैलेंद्र जैन

मानव कल्याण और जीव दया के लिए आचार्य श्री से प्राप्त हुए अमृत वचनों को अक्षरश: आत्म सात कर निरंतर कार्य करूंगा:– शैलेंद्र जैन आचार्य

सागर। विधानसभा चुनाव में सागर विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार जीत के बाद सागर विधायक शैलेंद्र जैन छत्तीसगढ़ में रायपुर के पास नेवरा तिल्दा में विराजमान आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के दर्शनों के लिए पहुंचे। विधायक श्री शैलेंद्र जैन ने प्रातः स्मरणीय पूज्य आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज को श्री श्री फल अर्पित मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया । इस दौरान सागर से भामाशाह महेश बिलहरा एवं कैट के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र मालथौन ने भी पूज्य गुरुदेव से आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात लगभग 35 मिनिट आचार्य श्री विद्यासागर जी महराज ने विधायक शैलेंद्र जैन से जलसंवर्धन से जुड़े अनेक प्रकल्प जैसे जलयातायात, पशुपालन,सिंचाई जैसे अनेक विषयों पर विस्तृत चर्चा की साथ ही गुरुदेव ने श्री अन्न (ज्वार , बाज़ारा, कोंदों, रागी) आदि मिलेट्स के उपयोग पर ज़ोर दिया।

पूज्य गुरुदेव के दर्शन उपरांत विधायक जैन ने तिल्दा में चल रहे पंचकल्याणक महोत्सव में शामिल होकर वहां के जिनालयों के दर्शन किए इस दौरान विधायक श्री जैन का स्थानीय जैन समाज द्वारा सम्मान किया गया। पूज्य आचार्य श्री से प्राप्त मंगल आशीर्वाद के बाद प्रसन्न मुद्रा में विधायक शैलेंद्र जैन ने स्थानीय मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि साक्षात् ईश्वर तुल्य पूज्य आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज से आज नई ऊर्जा प्राप्त हुई हैं । मैं अत्यंत सौभाग्य शाली हूं कि जो मुझे पूज्य गुरुदेव की शरण में इतना समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त हुआ, यह मेरे जीवनकाल के अवस्मरणीय पल हैं जिनमें मुझे पूज्य गुरुदेव ने मानव कल्याण जीव दया और लोक कल्याण के साथ साथ वर्तमान समय के लिए आवश्यक विभिन्न विषयों पर अपने अमृत वचनों से मार्ग दर्शित किया हैं जिन्हे मैं स्वयं अक्षरश: आत्म सात कर उनके सर्वश्रेष्ठ क्रियान्वन के लिए कार्य करूंगा।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

बुंदेलखंड में रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए राज्यसभा सांसद अग्रवाल ने उठाईं प्रमुख मांगें

सागर-सागर-छतरपुर-खजुराहो नई रेल लाइन, नागपुर के लिए सीधी ट्रेन और वंदे भारत एवं अमृत भारत…

15 hours ago

मध्यप्रदेश राजनीतिनामा – उमा भारती और भाजपा के टकराव से संघ की नाराजगी

उसी साल मार्च में मुकेश अंबानी के रिलायंस समूह ने मध्यप्रदेश में रिलायंस फ्रेश स्टोर्स…

15 hours ago

SBI के करीब 4 हजार ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक

निजी और बैंकिंग जानकारियों की सुरक्षा पर सवाल नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सरकारी…

20 hours ago

सागर में आस्था का सैलाब जयकारों के बीच मां दुर्गा को दी विदाई

पुरव्याऊ की कांधे वाली काली माता के चल समारोह ने बांधा समां पुष्पवर्षा और आतिशबाजी…

2 days ago

मस्क का बड़ा ऐलान: अमेरिका के 7 करोड़ बच्चों को देंगे SpaceX के शेयर

वॉशिंगटन। दुनिया के सबसे अमीर कारोबारियों में शामिल इलॉन मस्क ने अमेरिकी बच्चों को लेकर…

2 days ago

CJP प्रवक्ताओं की हिरासत दो दिन और बढ़ी

जमानत पर फिर अड़ंगा, तिहाड़ में ही मनेगी विजयादशमी! नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)…

2 days ago