Categories: Breaking News

मध्यप्रदेश उपचुनाव : प्रत्याशी चयन में कांग्रेस अब्बल

मध्यप्रदेश में होने वाले एक लोकसभा और तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए प्रदेश की दोनो मुख्य दल भाजापा और कांग्रेस की तैयारिया जोरो पर चुनावो की तारीख की घोषणा होने के बाद कांग्रेस ने प्रत्याशी चयन में भाजपा से आंगे आते हुए खंडवा लोकसभा के साथ ही जोबट और रैगांव विधानसभा क्षेत्रों में अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। पृथ्वीपुर में कांग्रेस तीन दिन पहले ही उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। जो पूर्व मंत्री स्वर्गीय ब्रजेन्द्र सींग राठौर के पुत्र नितेन्द्र सींग राठौर ही हैं

कांग्रेस ने मंगलवार को खंडवा लोकसभा के लिये राज नारायण सिंह, रैगांव विधानसभा के लिये कल्पना वर्मा और जोबट विधानसभा के लिये महेश पटेल को प्रत्याशी घोषित किया। इस तरह कांग्रेस पार्टी ने चारों उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार आधिकारिक रूप से घोषित कर दिए है।
वहीं सत्ताधारी दल भाजापा ने उपचुनाव के लिए मंगलवार को दावेदारों का पैनल बनाकर हाईकमान को भेजा है। सूत्रों के अनुसार उम्मीदवारों के नाम लगभग तय हैं और जल्द ही इसकी घोषणा हो सकती है।
मध्यप्रदेश की खंडवा लोकसभा सीट नंदकुमार सिंह चौहान के निधन के बाद सीट रिक्त हुई है। वहीं पृथ्वीपुर सीट कांग्रेस विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह के निधन के बाद एवं  जोबट भी कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया के निधन के बाद खाली है। बीजेपी विधायक जुगल किशोर बागरी के निधन के बाद रैगांव सीट पर उपचुनाव होगा। ये उपचुनाव 30 अक्टूबर को निर्धारित किये गये हैं हालाकि इन उपचुनावों से सरकार की सेहत पर कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ने वाला फिर भी लोकसभा में अपनी शक्ति बढाने के लिये जहा कांग्रेस के लिये खंडवा सीट महत्वपूर्ण है तो दमोह उपचुनाव में हार के बाद भाजपा चारों सीट पर जीत दर्ज कर अपने मनोबल को बढाना चाहती है।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

लोकसभा में गूंजा बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना में स्थानीय रोजगार का मुद्दा

लोकसभा में सागर सांसद ने बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना के संबंध में जानकारी चाहते हुए स्थानीय…

1 day ago

मत जमा कीजिए

मत जमा कीजिए। सच कहूं तो ये बात जितनी साधारण लगती है, उतनी ही गहरी…

2 days ago

जंग तो रुकेगी लेकिन किसकी शर्तों पर ?

खाडी युद्ध पर लिखने के लिए कुछ भी नया नही है सिवाय इसके कि जंग…

4 days ago

वन्य जीव संरक्षण  के प्रति सरकार प्रतिबद्ध -सीएम डॉ मोहन यादव

बुंदेलखंड में गूँजेगी चीतों की दहाड़ चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड सीएम…

4 days ago

अब कहीं जाकर सठियाये मोहन यादव

मप्र के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव 60 साल के हो गये.इस वयसंधि के लिए एक…

5 days ago

पत्नी की हत्या कर लगाई आग – डॉक्टर द्वारा रची गई सुनियोजित साजिश का पर्दाफाश

पत्नी की हत्या कर घटना को दुर्घटना दिखाने का प्रयास तीन आरोपी गिरफ्तार सागर। जिले…

6 days ago